Sarkari Result MPSarkari Result MP
Sarkari Result | Admit Card | Result

MPBDC Manager and Assistant Manager Recruitment 2026 | एमपी सरकारी जॉब 2026

MPBDC Manager and Assistant Manager Recruitment 2026 | एमपी सरकारी जॉब 2026

MPBDC Manager and Assistant Manager Recruitment 2026

मध्य प्रदेश भवन विकास निगम लिमिटेड (MPBDC) की तरफ से जारी होने वाले अधिसूचना पत्र नंबर 98/MPBDC/P-14/HR/2026 के अनुसार प्रबंधक और सहायक प्रबंधक (Manager and Assistant Manager) के रिक्त पदों की पूर्ति करने के लिए ऑनलाइन के माध्यम से आवेदनों को आमंत्रित किए है जिसमे सभी इक्षुक और पात्र उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म को अंतिम तारीख से पहले तक भर सकते है और इस भर्ती से जुड़ी सभी जानकारी जैसे आवेदन तारीख, आवेदन शुल्क, योग्यता, आयु एवं वेतनमान आदि को sarkari result mp पर देख सकते है आप आवेदन करने से पहले अधिसूचना पात्र को जरूर पढ़ लें।

MPBDC Vacancy 2026 – का संक्षिप्त विवरण

विवरण जानकारी
भर्ती बोर्ड मध्य प्रदेश भवन विकास निगम लिमिटेड
पद का नाम प्रबंधक और सहायक प्रबंधक
पदों की संख्या 16
आवेदन की अंतिम तिथि 15 फरवरी 2026
आवेदन का माध्यम ऑनलाइन
आधिकारिक वैबसाइट https://mpbdc.mp.gov.in/

आयु सीमा एवं ऊपरी आयु सीमा मे छूट

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष होनी चाहिए और आवेदन करने वाले सभी पात्र वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा मे छूट दी जाएगी जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होगी जैसे मध्य प्रदेश के मूल निवासी उम्मीदवार जो अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग की श्रेणी मे आते है उन्हे 05 वर्ष की ऊपरी आयु सीमा मे छूट दी जाएगी।

ऑनलाइन आवेदन शुल्क एवं भुगतान का माध्यम

एमपी प्रबंधक और सहायक प्रबंधक भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले सभी वर्ग की श्रेणी के उम्मीदवारों को ₹295/- रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। जिसमे उम्मीदवार एमपी ऑनलाइन के माध्यम से क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते है। भुगतान हो जाने के बाद आप अपने आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा और यह शुल्क आपको वापस नहीं किया जाएगा।

आवश्यक शैक्षणिक योग्यता

  • मैनेजर (सिविल) और असिस्टेंट मैनेजर (सिविल/इलेक्ट्रिकल) के लिए योग्यता : AICTE से अप्रूव्ड संस्थान से सिविल और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में B.E./B.Tech. पास होना चाहिए।
  • GATE/2023/GATE-2024/GATE-2025 के किसी भी 1 साल में ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग में क्वालिफाई किया होना चाहिए।

वेतनमान एवं अन्य लाभ

MPBDC में मैनेजर सिविल और असिस्टेंट मैनेजर सिविल / इलेक्ट्रिकल के तौर पर शामिल होने वाले उम्मीदवारों को 2 साल के लिए लेवल-12 और लेवल-10 के पे स्केल में प्रोबेशन पर रखा जाएगा। 2 साल का प्रोबेशन पीरियड सफलतापूर्वक पूरा होने के बाद उम्मीदवारों को लेवल-12 पर मैनेजर सिविल और लेवल-10 पर असिस्टेंट मैनेजर सिविल / इलेक्ट्रिकल के तौर पर पक्का कर दिया जाएगा।

ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की तारीख

इस भर्ती मे ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की प्रारम्भ तारीख 16 जनवरी 2026 और आवेदन फॉर्म भरने एवं शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 15 फरवरी 2026 से पहले तक आप इन पदों के लिए आवेदन कर सकते है। यदि आप अधिसूचना मे दिये गए सभी पात्रता मानदंड को पूरा करते है और आवेदन करने के लिए इक्षुक है तो इस भर्ती की अंतिम तारीख का इंतज़ार न करें और उससे पहले ही आवेदन कर दें और आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे।

महत्वपूर्ण तिथियाँ
आवेदन की प्रारम्भ तारीख 16-01-2026
आवेदन की अंतिम तारीख 15-02-2026
शुल्क जमा की अंतिम तारीख 15-02-2026

यह भी पढ़ें : MP ESB ITI Training Officer Recruitment 2026 | एमपी आईटीआई प्रशिक्षण अधिकारी भर्ती 2026

ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया

आवेदन करने के लिए आपको MPBDC या MP Online Iforms की आधिकारिक वैबसाइट पर जाना होगा वैबसाइट पर जाने के बाद आप अपना पंजीकरण कर लें और लॉगिन कर आवेदन फॉर्म मे दी गयी सभी जानकारी जैसे आपका नाम, जन्म तिथि, श्रेणी, योग्यता, मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी आदि को दर्ज कर दें और अपने आवेदन फॉर्म का शुल्क ऑनलाइन के माध्यम से जमा कर अपना फोटो, सिग्नेचर एवं सभी जरूरी दस्तावेजों को अपलोड कर दें और आवेदन फॉर्म को सबमिट कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा।

महत्वपूर्ण लिंक
आवेदन करें लिंक
अधिसूचना पढ़ें लिंक
आधिकारिक वैबसाइट देखें लिंक

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top