MP ESB ITI Training Officer Recruitment 2026 | एमपी आईटीआई प्रशिक्षण अधिकारी भर्ती 2026

एम.पी. कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) की तरफ से जारी हुए अधिसूचना के अनु सार तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग के अंतर्गत आई.टी.आई. मे प्रशिक्षण अधिकारियों (ITI Training Officer) के रिक्त पदों की पूर्ति करने हेतु ऑनलाइन के माध्यम से आवेदनों को आमंत्रित किए है। जिसमे सभी इक्षुक और पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म को अंतिम तारीख से पहले तक भर सकते है साथ ही इस भर्ती से जुड़ी सभी जानकारी जैसे आवेदन तारीख, शुल्क, योग्यता , आयु एवं वेतनमान आदि को sarkari result mp पर देख सकते है। आप आवेदन फॉर्म भरने से पहले अधिसूचना मे दिये गए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ें।
MP ESB ITI Vacancy 2026 – का संक्षिप्त विवरण
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती बोर्ड | मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड |
| पद का नाम | आईटीआई प्रशिक्षण अधिकारी |
| पदों की संख्या | 1120 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 31 जनवरी 2026 |
| आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन |
| आधिकारिक वैबसाइट | https://esb.mp.gov.in/ |
आयु सीमा एवं ऊपरी आयु सीमा मे छूट
इस भर्ती मे आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए और आयु को दिनांक 01.01.2027 के अनुसार माना जाएगा साथ ही आवेदन करने वाले सभी पात्र वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा मे छूट दी जाएगी जैसे अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों को 05 वर्ष की छूट और अन्य पिछड़ा वर्ग की श्रेणी के उम्मीदवारों को 03 वर्ष की ऊपरी आयु सीमा मे छूट इस भर्ती के नियमों के अनुसार दी जाएगी।
ऑनलाइन परीक्षा शुल्क एवं भुगतान का माध्यम
एमपी आईटीआई प्रशिक्षण अधिकारी भर्ती मे आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को ₹500/- रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा जबकि मध्य प्रदेश के मूल निवासी उम्मीदवार जैसे अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग की श्रेणी मे आने वाले उम्मीदवारों को ₹250/- रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। जिसे उम्मीदवार ऑनलाइन डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते है। आपके आवेदन फॉर्म का शुल्क सफलतापूर्वक जमा हो जाने के बाद आप अपने आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा।
आवश्यक शैक्षणिक योग्यता
- हाई स्कूल 10वीं पास या 11वीं क्लास का एग्जाम पुराने सिलेबस से पास किया हो और NCVT/SCVT से संबंधित ट्रेड में ITI अप्रेंटिसशिप एग्जाम पास किया हो।
- पुराने सिलेबस से हाई स्कूल 10वीं या उसके बराबर या 11वीं क्लास की परीक्षा पास की हो और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्कीम के तहत NCVT/SCVT से इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में मल्टी स्किलिंग कोर्स का 2 साल का कोर्स पास किया हो।
- किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी / बोर्ड से इलेक्ट्रॉनिक्स / इलेक्ट्रॉनिक्स और टेलीकम्युनिकेशन / इलेक्ट्रॉनिक्स और कंट्रोल सिस्टम / इलेक्ट्रॉनिक्स साइंस और इंजीनियरिंग / इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन / इलेक्ट्रॉनिक्स इंस्ट्रूमेंटेशन और कंट्रोल / इलेक्ट्रॉनिक्स और इंस्ट्रूमेंटेशन / इलेक्ट्रॉनिक्स और टेलीमैटिक्स में इंजीनियरिंग / टेक्नोलॉजी में बैचलर डिग्री या पॉलिटेक्निक से डिप्लोमा।
वेतनमान एवं अन्य लाभ
सभी पात्रता मानदंड को पूरा कर MP ESB ITI Training Officer Vacancy 2026 के लिए चयनित होने वाले उम्मीदवारों को ₹32800 – ₹103600 प्रतिमाह का वेतन दिया जाएगा साथ ही चयनित होने वाले उम्मीदवारों को अन्य लाभ व भत्ते भी दिये जाएंगे जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होंगे जिसे आप अधिसूचना मे देख सकते है।
ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की तारीख
इन पदों पर आवेदन करने की प्रारम्भ तारीख 17 जनवरी 2026 और आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 31 जनवरी 2026 से पहले – पहले तक आप इन पदों के लिए आवेदन कर सकते है यदि आप अधिसूचना मे दी सभी पात्रता मानदंड को पूरा करते है और आवेदन करने के लिए इक्षुक है तो इस भर्ती की अंतिम तारीख का इंतज़ार न करें और उससे पहले ही आवेदन कर दें और आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे किसी और माध्यम से आवेदन करने पर आपका आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा।
| महत्वपूर्ण तिथियाँ | |
| आवेदन की प्रारम्भ तारीख | 17-01-2026 |
| आवेदन की अंतिम तारीख | 31-01-2026 |
| शुल्क जमा की अंतिम तारीख | 31-01-2026 |
| संसोधन की तारीख | 17-01-2026 से 05-02-2026 तक |
| परीक्षा की तारीख | 27-02-2026 |
यह भी देखें : MP NHM Ayushman Bharat Recruitment 2026 | एमपी आयुष्मान भारत भर्ती 2026
आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया
आवेदन फॉर्म भरने के लिए आपको MP ESB की आधिकारिक वैबसाइट esb.mp.gov.in पर जाना होगा वैबसाइट पर जाकर आप सबसे पहले अपना प्रोफ़ाइल पंजीकरण कर लें और पंजीकरण नंबर एवं जन्म तिथि के माध्यम से लॉगिन कर आवेदन फॉर्म मे दी गयी सभी जानकारी जैसे आपका नाम, पिता का नाम, जन्म तिथि, श्रेणी, योग्यता, मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी आदि को दर्ज कर दें और अपना फोटो, सिग्नेचर एवं सभी जरूरी दस्तावेजों को अपलोड कर अपने आवेदन फॉर्म का शुल्क ऑनलाइन के माध्यम से जमा कर दें और आवेदन फॉर्म को सबमिट कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें यह आपको आगे की आने वाली प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा।

