JIPMER Senior Resident Vacancy 2026 | जवाहरलाल इंस्टीट्यूट सीनियर रेजिडेंट भर्ती 2026

जवाहरलाल स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (JIPMER) ने सीनियर रेजिडेंट के रिक्त पदों की पूर्ति करने के लिए अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के लिए सभी इक्षुक और पात्र उम्मीदवार अंतिम तारीख से पहले तक आवेदन कर सकते है और आवेदन करने से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी जैसे आवेदन तारीख, शुल्क, योग्यता, वेतनमान एवं आवेदन कैसे करें आदि जानकारी को sarkari result mp पर देख सकते है। आप आवेदन करने से पहले नोटिफ़िकेशन मे दिये गए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ लें। जिससे की आपको आवेदन करने मे आसानी हो जाये।
JIPMER Recruitment 2026 – का संक्षिप्त विवरण
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती बोर्ड | जवाहरलाल स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान |
| पद का नाम | सीनियर रेजिडेंट |
| पदों की संख्या | 110 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 03 फरवरी 2026 |
| आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन |
| आधिकारिक वैबसाइट | https://jipmer.edu.in/ |
आयु सीमा और आयु मे छूट
इस भर्ती मे आवेदन करने वाले उम्मीदवार की अधिकतम आयु 45 वर्ष से अधिक नहीं होना चाहिए और ऊपरी आयु सीमा मे छूट इस भर्ती के नियमों के अनुसार होगी जैसे अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों को 05 वर्ष की छूट और अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को 03 वर्ष की छूट और दिव्यांग उम्मीदवारों को उनकी श्रेणी के अनुसार 10 से 15 वर्ष की ऊपरी आयु सीमा मे छूट दी जाएगी।
ऑनलाइन आवेदन शुल्क एवं भुगतान का माध्यम
इन पदों पर आवेदन करने वाले सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उम्मीदवारों को ₹500/- रूपये शुल्क का भुगतान करना होगा। जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों को ₹250/- रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा वही सभी वर्ग के दिव्यांग उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के लिए छूट दी गयी है। उम्मीदवार इस परीक्षा शुल्क को ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते है। भुगतान हो जाने पर आप अपने आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा।
आवश्यक शैक्षणिक योग्यता
- किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/इंस्टीट्यूट से संबंधित विषय में NMC/MCI द्वारा मान्यता प्राप्त MD / MS / DNB की पोस्टग्रेजुएट मेडिकल डिग्री।
- एमडी पीडियाट्रिक्स / एमडी ऑब्स्टेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजी / एमडी इंटरनल / जनरल मेडिसिन।
- पल्मोनरी मेडिसिन में किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी / इंस्टीट्यूट से D.M. वाले उम्मीदवार भी अप्लाई कर सकते हैं।
- संबंधित डिसिप्लिन में किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/इंस्टीट्यूट से M.Ch./DM या उसके बराबर की योग्यता वाले उम्मीदवार भी अप्लाई करने के लिए एलिजिबल हो सकते हैं।
- किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी / इंस्टीट्यूट से DCI द्वारा मान्यता प्राप्त पोस्टग्रेजुएट डेंटल डिग्री MDS (ओरल एंड मैक्सिलोफेशियल सर्जरी)।
वेतनमान एवं अन्य लाभ
JIPMER Senior Resident पदों के लिए सभी पात्रता मानदंड को पूरा कर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को ₹67,700 रूपये प्रतिमाह का वेतन दिया जाएगा साथ ही चयनित होने वाले उम्मीदवारों को अन्य लाभ व भत्ते भी दिये जाएंगे जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होंगे जिसे आप अधिसूचना मे देख सकते है।
ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की तारीख
इस भर्ती मे आवेदन करने की प्रारम्भ तारीख 14 जनवरी 2026 और आवेदन फॉर्म भरने एवं शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 03 फरवरी 2026 से पहले तक आप इन पदों के लिए आवेदन कर सकते है उसके बाद आवेदन करने के लिंक को बंद कर दिया जाएगा यदि आप अधिसूचना मे दिये गए सभी पात्रता मानदंड को पूरा करते है और आवेदन करने के लिए इक्षुक है तो इस भर्ती की अंतिम तारीख का इंतज़ार न करें और उससे पहले ही आवेदन कर दें जिससे की यह अवसर आपसे न छूटे।
| महत्वपूर्ण तिथियाँ | |
| आवेदन की प्रारम्भ तारीख | 14-01-2026 |
| आवेदन की अंतिम तारीख | 03-02-2026 |
| शुल्क जमा की अंतिम तारीख | 03-02-2026 |
यह भी पढ़ें : HPSC Veterinary Surgeon Recruitment 2026 | हरियाणा पशु चिकित्सा सर्जन भर्ती 2026
ऑनलाइन आवेदन फॉर्म कैसे भरें
आवेदन करने के लिए आपको JIPMER की आधिकारिक वैबसाइट के Recruitment भाग मे जाकर अपना पंजीकरण करना होगा पंजीकरण हो जाने के बाद आप लॉगिन कर लें और आवेदन फॉर्म मे दी गयी सभी जानकारी जैसे आपका नाम, जन्म तिथि, श्रेणी, योग्यता, मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी आदि को दर्ज कर दें और अपना फोटो, सिग्नेचर एवं सभी जरूरी दस्तावेजों को अपलोड कर दें और अपने आवेदन फॉर्म का शुल्क ऑनलाइन के माध्यम से जमा कर आवेदन फॉर्म को सबमिट कर दें और उसका प्रिंट आउट निकाल लें यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा।

