Union Bank Apprentice Recruitment 2026 | यूनियन बैंक ऑफ इंडिया अप्रेंटिस भर्ती 2026

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (UBI) ने अपरेंटिसों (Apprentice) की नियुक्ति के 1865 पदों की पूर्ति करने के लिए भर्ती का विज्ञापन जारी किया है। इस भर्ती के लिए सभी इक्षुक और पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म को अंतिम तारीख से पहले तक भर सकते है। साथ ही आवेदन करने से जुड़ी सभी जानकारी जैसे आवेदन तारीख, शुल्क, आयु, योग्यता, वेतन और आवेदन कैसे करें जैसी सभी जानकारी को Sarkari Result MP पर देख सकते है। आप आवेदन करने से पहले अधिसूचना मे दिये गए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ें जिससे की आपको आवेदन करने मे आसानी हो जाए।
Union Bank of India Apprentice Vacancy 2026 – का संक्षिप्त विवरण (Job Overview)
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती बोर्ड | यूनियन बैंक ऑफ इंडिया |
| पद का नाम | अप्रेंटिस |
| पदों की संख्या | 1865 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 19 मई 2026 |
| आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन |
| आधिकारिक वैबसाइट | www.unionbankofindia.bank.in |
आवेदन शुल्क एवं भुगतान का माध्यम (Application Fees)
- सामान्य (UR Male) / अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC Male) के पुरुष अभ्यर्थी : ₹944/-
- सामान्य (UR Female) / अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC Female) की महिला अभ्यर्थी : ₹708/-
- अनुसूचित जाति (SC) / अनुसूचित जनजाति (ST) : ₹236/-
- दिव्यांग (PwD) : ₹236/-
उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म का शुल्क ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते है। भुगतान हो जाने के बाद आप अपने आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें यह आपको आगे की आने वाली प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा और यह शुल्क जमा करने के बाद आपको वापस नहीं किया जाएगा।
आयु सीमा एवं ऊपरी आयु सीमा मे छूट (Age Limit)
- न्यूनतम आयु : 20 वर्ष
- अधिकतम आयु : 28 वर्ष
- आयु की गणना : 01.04.2026
ऊपरी आयु सीमा मे छूट
- अन्य पिछड़ा वर्ग श्रेणी के उम्मीदवारों को 03 वर्ष की ऊपरी आयु सीमा मे छूट।
- अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति श्रेणी के उम्मीदवारों को 05 वर्ष की ऊपरी आयु सीमा मे छूट।
- बेंचमार्क दिव्यांगता वाले उम्मीदवारों को उनकी श्रेणी के अनुसार 10 से 15 वर्ष की ऊपरी आयु सीमा मे छूट।
आवश्यक शैक्षणिक योग्यता (Eligibility)
- किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री जो किसी ऐसे संस्थान / कॉलेज / विश्वविद्यालय से प्राप्त हो जिसे सरकारी निकायों / AICTE / UGC द्वारा मान्यता / अनुमोदन प्राप्त हो।
वेतनमान एवं अन्य लाभ (Pay Scale)
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए सभी पात्रता मानदंड को पूरा कर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को ₹15000 – ₹20000/- रूपये प्रतिमाह का वेतन दिया जाएगा। साथ ही चयनित होने वाले उम्मीदवारों को अन्य लाभ व भत्ते भी दिये जाएंगे जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होंगे।
आवेदन करने की तारीख (Application Dates)
- ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारम्भ तारीख : 29 अप्रैल 2026
- आवेदन करने की अंतिम तारीख : 19 मई 2026
- आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख : 19 मई 2026
- परीक्षा की तारीख : मई, जून 2026
यदि आप अधिसूचना मे दिये गए सभी पात्रता मानदंड को पूरा करते है और आवेदन करने के लिए इक्षुक है तो इस भर्ती की अंतिम तारीख से पहले ही आवेदन कर दें क्योकि अंतिम तारीख के बाद आपके आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे और आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे।
यह भी पढ़ें : UPESSC Assistant Professor Recruitment 2026 – अप्लाई ऑनलाइन वेतन ₹39100 प्रतिमाह
आवेदन करने की प्रक्रिया (Application Process)
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले Union Bank की आधिकारिक वैबसाइट पर जाये।
- वैबसाइट पर जाने के बाद अपना पंजीकरण कर लॉगिन कर लें।
- आवेदन फॉर्म मे दी गयी सभी जानकारी को ध्यान से दर्ज कर दें।
- अपना फोटो, सिग्नेचर एवं सभी जरूरी दस्तावेजों को अपलोड कर दें।
- आवेदन फॉर्म का शुल्क ऑनलाइन के माध्यम से जमा कर दें।
- आवेदन फॉर्म को सबमिट कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें।

