Sarkari Result MPSarkari Result MP
Sarkari Result | Admit Card | Result

Exim Bank MT Recruitment 2026 | एक्जिम बैंक मैनेजमेंट ट्रेनी भर्ती 2026

Exim Bank MT Recruitment 2026 | एक्जिम बैंक मैनेजमेंट ट्रेनी भर्ती 2026

Exim Bank MT Recruitment 2026

इंडिया एक्जिम बैंक (India Exim Bank) ने अपने अधिसूचना पत्र नंबर HRM/MT/2025-26/05 के अनुसार मैनेजमेंट ट्रेनी (MT) के रिक्त पदों की पूर्ति करने के लिए ऑनलाइन के माध्यम से आवेदनों को आमंत्रित किए है जिमसे सभी इक्षुक और पात्र उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म को अंतिम तारीख से पहले तक भर सकते है और इस भर्ती से जुड़ी सभी जानकारी जैसे आवेदन तारीख, आवेदन शुल्क, योग्यता, आयु, वेतनमान एवं आवेदन कैसे करें सभी जानकारी को sarkari result mp पर देख सकते है। आप आवेदन करने से पहले नोटिफ़िकेशन मे दिये गए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ें जिससे की आपको आवेदन करने मे आसानी हो जाये।

Exim Bank Vacancy 2026 – का संक्षिप्त विवरण

विवरण जानकारी
भर्ती बोर्ड इंडिया एक्जिम बैंक
पद का नाम मैनेजमेंट ट्रेनी
पदों की संख्या 40
आवेदन की अंतिम तिथि 01 फरवरी 2026
आवेदन का माध्यम ऑनलाइन
आधिकारिक वैबसाइट https://www.eximbankindia.in/

ऑनलाइन आवेदन शुल्क और भुगतान का माध्यम

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग की श्रेणी के उम्मीदवारों को ₹600/- रूपये आवेदन शुल्क को जमा करना होगा जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं सभी वर्ग की महिला उम्मीदवारों को ₹100/- रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। जिसे उम्मीदवार ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यमों से जमा कर सकते है और यह शुल्क जमा करने के बाद आपको वापस नहीं किया जाएगा और न ही आने वाली किसी और परीक्षा के लिए सुरक्षित रखा जाएगा।

आयु सीमा और छूट

एक्जिम बैंक भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष रखी गयी है और आयु को 31.12.2025 के अनुसार माना जाएगा साथ ही आवेदन करने वाले अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों को 05 वर्ष की छूट दी जाएगी और अन्य पिछड़ा वर्ग की श्रेणी के उम्मीदवारों को 03 वर्ष की ऊपरी आयु सीमा मे छूट दी जाएगी।

आवश्यक शैक्षणिक योग्यता

  • ग्रेजुएशन में कम से कम 60% कुल मार्क्स / इसके बराबर क्यूमलेटिव ग्रेड पॉइंट्स एवरेज (CGPA) होने चाहिए। ग्रेजुएशन कोर्स कम से कम 3 साल का फुल टाइम होना चाहिए।

फाइनेंस / इंटरनेशनल बिजनेस / फॉरेन ट्रेड में स्पेशलाइजेशन के साथ पोस्ट ग्रेजुएशन (MBA / PGDBA / PGDBM / MMS) या चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA)। पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स कम से कम 2 साल का फुल टाइम होना चाहिए जिसमें फाइनेंस में स्पेशलाइजेशन हो और कम से कम 60% कुल मार्क्स / समकक्ष CGPA हो। CA के मामले में प्रोफेशनल परीक्षा पास करना काफी है। ICAI की मेंबरशिप ज़रूरी है।

वेतनमान एवं अन्य लाभ

मैनेजमेंट ट्रेनी पदों के लिए सभी पात्रता मानदंड को पूरा कर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को ₹48480 – ₹85920/- का वेतन प्रतिमाह दिया जाएगा साथ ही चयनित होने वाले उम्मीदवारों को अन्य लाभ व भत्ते भी दिये जाएंगे जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होंगे जिसे आप अधिसूचना मे देख सकते है।

आवेदन फॉर्म भरने की तारीख

इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की प्रारम्भ तारीख 17 जनवरी 2026 और आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 01 फरवरी 2026 से पहले तक आप इन पदों के लिए आवेदन कर सकते है। यदि आप अधिसूचना मे दिये गए सभी पात्रता मानदंड को पूरा करते है और आवेदन करने के लिए इक्षुक है तो इस भर्ती की अंतिम तारीख का इंतज़ार न करें और उससे पहले ही आवेदन कर दें जिससे की यह अवसर आपसे न छूटे और आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे किसी और माध्यम से आवेदन करने पर आपका आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा।

महत्वपूर्ण तिथियाँ
आवेदन की प्रारम्भ तारीख 17-01-2026
आवेदन की अंतिम तारीख 01-02-2026
शुल्क जमा की अंतिम तारीख 01-02-2026

यह भी देखें : UCO Bank Generalist and SO Recruitment 2026 | यूको बैंक भर्ती 2026

आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया

आवेदन करने के लिए आप Exim Bank Career पर जाये और इस भर्ती के अधिसूचना को ध्यान से पढ़ लें और अपना पंजीकरण कर लॉगिन कर लें और ऑनलाइन आवेदन फॉर्म मे दी गयी सभी जानकारी जैसे आपका नाम, जन्म तिथि, श्रेणी, योग्यता, मोबाइल नंबर एवं सभी जरूरी दस्तावेजों को अपलोड कर दें और अपने आवेदन फॉर्म का शुल्क ऑनलाइन के माध्यम से जमा कर अपने सभी जरूरी दस्तावेजों को अपलोड कर दें और आवेदन फॉर्म को सबमिट कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा।

महत्वपूर्ण लिंक
आवेदन करें लिंक
अधिसूचना पढ़ें लिंक
आधिकारिक वैबसाइट देखें लिंक

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top