Sarkari Result MPSarkari Result MP
Sarkari Result | Admit Card | Result

MPPSC ADPPO Recruitment 2026 – मध्यप्रदेश मे सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी भर्ती

MPPSC ADPPO Recruitment 2026 | मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी भर्ती 2026

MPPSC ADPPO Recruitment 2026

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की तरफ से जारी होने वाले अधिसूचना पत्र नंबर 03/2026 के अनुसार सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी (Assistant District Public Prosecution Officer) के रिक्त पदों की पूर्ति करने के लिए ऑनलाइन के माध्यम से आवेदनों को आमंत्रित किए है। जिसमे सभी इक्षुक और पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवार MPPSC की आधिकारिक वैबसाइट पर जाकर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते है। साथ ही आवेदन करने से जुड़ी सभी जानकारी जैसे तारीख, शुल्क, आयु, योग्यता आदि को Sarkari Result MP पर देख सकते है। आप आवेदन करने से पहले अधिसूचना मे दिये गए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ें।

MPPSC Assistant District Public Prosecution Officer Vacancy 2026 – का संक्षिप्त विवरण (Job Overview)

विवरण जानकारी
भर्ती बोर्ड मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग
पद का नाम सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी
पदों की संख्या 17
आवेदन की अंतिम तिथि 08 मई 2026
आवेदन का माध्यम ऑनलाइन
आधिकारिक वैबसाइट mppsc.mp.gov.in

ऑनलाइन आवेदन करने की तारीख (Application Dates)

  • ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारम्भ तारीख : 09 अप्रैल 2026
  • आवेदन करने की अंतिम तारीख : 08 मई 2026
  • शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख : 08 मई 2026
  • संसोधन की अंतिम तारीख : 10 मई 2026
  • परीक्षा की तारीख : 18 अक्टूबर 2026

यदि आप अधिसूचना मे दिये गए सभी पात्रता मानदंड को पूरा करते है और आवेदन करने के लिए इक्षुक है तो इस भर्ती की अंतिम तारीख से पहले ही आवेदन कर दें जिससे की यह अवसर आपसे न छूटे और आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे किसी और माध्यम से आवेदन करने पर आपका आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा।

आयु सीमा एवं ऊपरी आयु सीमा मे छूट (Age Limit)

  • न्यूनतम आयु : 21 वर्ष
  • अधिकतम आयु : 40 वर्ष
  • आयु की गणना : 01.01.2027

MPPSC Assistant District Public Prosecution Officer Recruitment 2026 के लिए आवेदन करने वाले सभी श्रेणी के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा मे छूट प्रदान की जाएगी जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होगी।

आवेदन शुल्क एवं भुगतान का माध्यम (Application Fees)

  • सामान्य (UR) / अन्य राज्य के अभ्यर्थियों के लिए (Other State) : ₹540/-
  • अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) / आर्थिक रूप से कमजोर (EWS) : ₹290/-
  • अनुसूचित जाति (SC) / अनुसूचित जनजाति (ST) : ₹290/-
  • संसोधन शुल्क : ₹50/-

उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म के शुल्क को ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते है। भुगतान हो जाने के बाद आप अपने आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें यह आपको आगे की आने वाली प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा। और यह शुल्क जमा करने बाद आपको वापस नहीं किया जाएगा।

आवश्यक शैक्षणिक योग्यता (Eligibility)

  • किसी भी मान्यता विश्वविद्यालय से विधि में उपाधि या समकक्ष।

वेतनमान एवं अन्य लाभ (Pay Scale)

MPPSC ADPPO Recruitment 2026 के लिए सभी पात्रता मानदंड को पूरा कर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को ₹9300 – ₹34800 रूपये प्रतिमाह का वेतन दिया जाएगा। साथ ही चयनित होने वाले उम्मीदवारों को अन्य लाभ व भत्ते भी दिये जाएंगे जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होंगे।

यह भी पढ़ें : Union Bank Apprentice Recruitment 2026 – 1 वर्ष अप्रेंटिस के साथ 20,000 वेतन अप्लाई ऑनलाइन

आवेदन करने की प्रक्रिया (Application Process)

  • आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को MPPSC की वैबसाइट पर जाना होगा।
  • वैबसाइट पर जाने के बाद अपना पंजीकरण करें और लॉगिन कर लें।
  • लॉगिन करने के बाद आवेदन फॉर्म मे दी गयी सभी जानकारी को ध्यान से दर्ज करें।
  • अपने आवेदन फॉर्म का शुल्क ऑनलाइन के माध्यम से जमा कर दें।
  • अपना फोटो, सिग्नेचर एवं सभी जरूरी दस्तावेजों को अपलोड कर दें।
  • अपने आवेदन फॉर्म को सबमिट कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें।
महत्वपूर्ण लिंक
आवेदन करें लिंक
अधिसूचना पढ़ें लिंक
आधिकारिक वैबसाइट देखें लिंक

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top