Sarkari Result MPSarkari Result MP
Sarkari Result | Admit Card | Result

DSHM Delhi Various Posts Recruitment 2026 – वेतनमान 34,000 से शुरू 12वी से करें आवेदन

DSHM Delhi Various Posts Recruitment 2026 | दिल्ली राज्य स्वास्थ्य मिशन भर्ती 2026

DSHM Delhi Various Posts Recruitment 2026

दिल्ली राज्य स्वास्थ्य मिशन (DSHM) ने कई रिक्त पदों की पूर्ति करने के लिए ऑनलाइन के माध्यम से आवेदनों को आमंत्रित किए है। जिसमे सभी इक्षुक और पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म को अंतिम तारीख से पहले तक DSHM की आधिकारिक वैबसाइट पर जाकर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते है। और आवेदन करने से जुड़ी सभी जानकारी जैसे तारीख, शुल्क, आयु, योग्यता आदि को Sarkari Result MP पर देख सकते है। आप आवेदन करने से पहले अधिसूचना मे दिये गए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ें।

DSHM Delhi Vacancy 2026 – का संक्षिप्त विवरण (Overview)

विवरण जानकारी
भर्ती बोर्ड दिल्ली राज्य स्वास्थ्य मिशन
पद का नाम विभिन्न पद
पदों की संख्या 114
आवेदन की अंतिम तिथि 12 मई 2026
आवेदन का माध्यम ऑनलाइन
आधिकारिक वैबसाइट https://dshm.delhi.gov.in/

आयु सीमा एवं ऊपरी आयु सीमा मे छूट (Age Limit)

  • न्यूनतम आयु : 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु : 45 वर्ष
  • आयु की गणना : 12.05.2026

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सभी पात्र वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा मे छूट दी जाएगी जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होगी।

ऑनलाइन आवेदन शुल्क एवं भुगतान का माध्यम (Application Fees)

  • सामान्य (UR) / अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) / आर्थिक रूप से कमजोर (EWS) : नि:शुल्क
  • अनुसूचित जाति (SC) / अनुसूचित जनजाति (ST) : नि:शुल्क
  • दिव्यांग (PwD) : नि:शुल्क

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले सभी श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के लिए छूट प्रदान की गयी है किसी भी श्रेणी के उम्मीदवार को आवेदन शुल्क जमा करने की जरूरत नहीं है।

आवश्यक शैक्षणिक योग्यता (Eligibility)

  • दंत चिकित्सक (Dental Surgeon) : डेंटल काउंसिल ऑफ़ इंडिया द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से बीडीएस साथ ही सरकारी अस्पताल में एक वर्ष का अनुभव।
  • फ़ील्ड मॉनिटर (Field Monitor) : किसी भी विषय में मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री साथ ही टीकाकरण / पल्स पोलियो / अन्य स्वास्थ्य कार्यक्रमों के क्षेत्र में कार्य करने / निगरानी का कम से कम 3 वर्षों का क्षेत्रीय अनुभव।
  • सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रबंधक (Public Health Manager) : डेंटल / आयुष / नर्सिंग / जीवन विज्ञान / सामाजिक विज्ञान में स्नातक डिग्री के साथ, पब्लिक हेल्थ / सामुदायिक स्वास्थ्य / निवारक और सामाजिक चिकित्सा में मास्टर डिग्री।
  • महिला स्वास्थ्य विज़िटर (Lady Health Visitor) : मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास साथ ही किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से सहायक नर्स और दाई (एएनएम) में डिप्लोमा (दो वर्ष) या उससे उच्च पाठ्यक्रम।
  • ज़िला गुणवत्ता आश्वासन समन्वयक (District Quality Assurance Coordinator) : एमबीबीएस / डेंटल / आयुष / नर्सिंग स्नातक साथ ही सार्वजनिक स्वास्थ्य / अस्पताल प्रशासन में दो वर्ष का अनुभव।
  • ज़िला कार्यक्रम प्रबंधक (District Program Manager) : स्वास्थ्य / अस्पताल प्रशासन में एमबीए और योग्यता प्राप्ति के बाद तीन वर्ष का अनुभव।
  • ज़िला आईईसी / बीसीसी अधिकारी (District IEC/BCC Officer) : मान्यता प्राप्त संस्थान से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स और योग्यता प्राप्ति के बाद दो वर्ष का अनुभव।
  • पोषण विशेषज्ञ / आहार विशेषज्ञ (Nutritionist / Dietician) : किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से खाद्य एवं पोषण / गृह विज्ञान / गृह अर्थशास्त्र / क्लिनिकल पोषण एवं आहार विज्ञान में मास्टर डिग्री।
  • चिकित्सा व्याख्याता (Medical Lecturer) : एमसीआई से मान्यता प्राप्त मेडिकल कॉलेज से एमडी / डीएनबी स्नातकोत्तर डिग्री और विषय में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री प्राप्त करने के बाद, किसी मान्यता प्राप्त मेडिकल कॉलेज में सीनियर रेजिडेंट / रजिस्ट्रार / डेमोंस्ट्रेटर / ट्यूटर के रूप में विषय को पढ़ाने का 3 वर्ष का अनुभव।
  • डेटाबेस प्रशासक (Data Base Administrator) : एमसीए / बी टेक (आईटी, कंप्यूटर साइंस) / एमएससी (कंप्यूटर साइंस)।
  • गुणवत्ता आश्वासन सलाहकार (Quality Assurance Consultant – QA) : एमबीबीएस / डेंटल / आयुष / नर्सिंग स्नातक।
  • राज्य आईईसी / बीसीसी सलाहकार (State IEC/BCC Consultant) : पत्रकारिता या जनसंचार में मास्टर डिग्री या जनसंचार माध्यम के क्षेत्र में किसी मान्यता प्राप्त प्रतिष्ठित संस्थान से कोई भी समकक्ष योग्यता।
  • विधिक परामर्शक (Legal Consultant) : मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से एलएलबी।

वेतनमान एवं अन्य लाभ (Pay Scale)

इन पदों के लिए सभी पात्रता मानदंड को पूरा कर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को ₹28,853 – ₹85,050/- रूपये प्रतिमाह का वेतन दिया जाएगा साथ ही चयनित होने वाले उम्मीदवारों को अन्य लाभ व भत्ते भी दिये जाएंगे जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होंगे।

ऑनलाइन आवेदन करने की तारीख (Application Dates)

  • ऑनलाइन आवेदन करने की तारीख : 28 अप्रैल 2026
  • आवेदन करने की अंतिम तारीख : 12 मई 2026

यदि आप अधिसूचना मे दिये गए सभी पात्रता मानदंड को पूरा करते है और आवेदन करने के लिए इक्षुक है तो इस भर्ती की अंतिम तारीख से पहले ही आवेदन कर दें और आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे किसी और माध्यम से आवेदन करने पर आपका आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें : Union Bank Apprentice Recruitment 2026 – 1 वर्ष अप्रेंटिस के साथ 20,000 वेतन अप्लाई ऑनलाइन

आवेदन करने की प्रक्रिया (Application Process)

  • आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को DSHM की वैबसाइट पर जाना होगा।
  • वैबसाइट पर जाने के बाद आप अपना पंजीकरण कर लॉगिन कर लें।
  • आवेदन फॉर्म मे दी गयी सभी जानकारी को ध्यान से दर्ज कर दें।
  • अपना फोटो, सिग्नेचर एवं सभी जरूरी दस्तावेजों को अपलोड कर दें।
  • आवेदन फॉर्म मे दर्ज की सभी जानकारी को दुबारा से चेक करें।
  • सभी जानकारी सही होने पर फॉर्म को सबमिट कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें।
महत्वपूर्ण लिंक
आवेदन करें लिंक
अधिसूचना पढ़ें लिंक
आधिकारिक वैबसाइट देखें लिंक

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top