UPSSSC Excise Constable Recruitment 2026 | उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग आबकारी सिपाही भर्ती 2026

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने आबकारी सिपाही (Excise Constable) के 722 रिक्त पदों की पूर्ति करने के लिए अधिसूचना 08/परीक्षा/2026 को जारी किया है। इस अधिसूचना के अनुसार सभी पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म को अंतिम तारीख से पहले तक आधिकारिक वैबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते है। साथ ही आवेदन करने से जुड़ी सभी जानकारी जैसे तारीख, शुल्क, आयु, योग्यता आदि को Sarkari Result MP पर देख सकते है। आप आवेदन करने से पहले नोटिफ़िकेशन मे दिये गए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ें।
UPSSSC Excise Constable Vacancy 2026 – का संक्षिप्त विवरण (Overview)
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती बोर्ड | उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग |
| पद का नाम | आबकारी सिपाही |
| पदों की संख्या | 722 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 24 जून 2026 |
| आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन |
| आधिकारिक वैबसाइट | https://upsssc.gov.in/ |
ऑनलाइन आवेदन शुल्क एवं भुगतान का माध्यम (Application Fees)
- सामान्य (UR) / अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) / आर्थिक रूप से कमजोर (EWS) : ₹25/-
- अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति : नि: शुल्क
इस शुल्क को अभ्यर्थी ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते है। भुगतान सफलतापूर्वक हो जाने के बाद आप अपने आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा और यह शुल्क जमा करने के बाद आपको वापस नहीं किया जाएगा।
आयु सीमा और ऊपरी आयु सीमा मे छूट (Age Limit)
- न्यूनतम आयु : 18 वर्ष
- अधिकतम आयु : 40 वर्ष
- आयु की गणना : 01.01.2026
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग आबकारी सिपाही भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजती वर्ग के उम्मीदवारों को 05 वर्ष की छूट और अन्य पिछड़ा वर्ग की श्रेणी के उम्मीदवारों को 03 वर्ष तक की ऊपरी आयु सीमा मे छूट दी जाएगी जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होगी।
आवश्यक शैक्षणिक योग्यता (Eligibility)
- किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास / इंटरमीडिएट।
वेतनमान एवं अन्य लाभ (Pay Scale)
UPSSSC Excise Constable Recruitment 2026 के लिए सभी पात्रता मानदंड को पूरा कर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को ₹19,900 – ₹63,200/- रूपये प्रतिमाह का वेतन दिया जाएगा। साथ ही चयनित होने वाले उम्मीदवारों को अन्य लाभ व भत्ते भी दिये जाएंगे जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होंगे जिसे आप अधिसूचना मे देख सकते है।
आवेदन करने की तारीख (Application Dates)
- ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की तारीख : 04 जून 2026
- आवेदन करने की अंतिम तारीख : 24 जून 2026
- शुल्क भुगतान की अंतिम तारीख : 24 जून 2026
- एड्मिट कार्ड की तारीख : 01 जुलाई 2026
यदि आप अधिसूचना मे दिये गए सभी पात्रता मानदंड को पूरा करते है और आवेदन करने के लिए इक्षुक है तो इस भर्ती की अंतिम तारीख का इंतज़ार न करें और उससे पहले ही आवेदन कर दें और आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएगी किसी और माध्यम से आवेदन फॉर्म भेजने पर आपका आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा और अंतिम तारीख के बाद आपका आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
यह भी देखें : MP Police Constabulary Band Recruitment 2026 – मध्य प्रदेश पुलिस आरक्षक बैंड भर्ती परीक्षा 2026
आवेदन करने की प्रक्रिया (Application Process)
- आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को UPSSSC की वैबसाइट पर जाना होगा।
- रिक्रूटमेंट के भाग मे जाकर अपना पंजीकरण करें और लॉगिन कर लें।
- आवेदन फॉर्म मे दी गयी सभी जानकारी को ध्यान से दर्ज करें।
- अपना फोटो, सिग्नेचर एवं सभी जरूरी दस्तावेजों को अपलोड कर दें।
- आवेदन फॉर्म का शुल्क ऑनलाइन के दिये गए माध्यम से जमा करें।
- आवेदन फॉर्म को सबमिट कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें।

