PSSSB Warder & Matron Recruitment 2026 | पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड वार्डर और मेट्रन भर्ती 2026

पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (PSSSB) की तरफ से जारी होने वाले भर्ती के अधिसूचना पत्र नंबर 08/2026 के माध्यम से Warder & Matron के रिक्त पदों की पूर्ति करने के लिए ऑनलाइन के माध्यम से आवेदनों को आमंत्रित किए है। जिसमे सभी इक्षुक और पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म को अंतिम तारीख से पहले तक भर सकते है। और आवेदन करने से जुड़ी सभी जानकारी को Sarkari Result MP की इस जॉब पोस्ट मे देख सकते है। आप आवेदन करने से पहले अधिसूचना मे दिये गए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ें जिससे की आपको आवेदन करने मे आसानी हो जाये।
Punjab PSSSB Warder & Matron Vacancy 2026 – का संक्षिप्त विवरण (Overview)
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती बोर्ड | पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड |
| पद का नाम | वार्डर और मेट्रन |
| पदों की संख्या | 532 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 21 अप्रैल 2026 |
| आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन |
| आधिकारिक वैबसाइट | https://sssb.punjab.gov.in/ |
आयु सीमा एवं ऊपरी आयु सीमा मे छूट (Age Limit)
- न्यूनतम आयु : 18 वर्ष
- अधिकतम आयु : 27 वर्ष
- आयु की गणना : 01.01.2026
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले सभी पात्र वर्ग जैसे अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग श्रेणी के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा मे छूट प्रदान की जाएगी जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होगी।
ऑनलाइन आवेदन शुल्क एवं भुगतान का माध्यम (Application Fees)
- सामान्य (UR) श्रेणी के लिए : ₹1000/-
- आर्थिक रूप से कमजोर (EWS) / अनुसूचित जाति (SC) : ₹250/-
आप इस ऑनलाइन आवेदन शुल्क को क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यमों से जमा कर सकते है। भुगतान हो जाने के बाद आप अपने आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें यह आपको आगे की आने वाली प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा।
आवश्यक शैक्षणिक योग्यता (Eligibility)
- किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 10+2 (इंटरमीडिएट) पास होने की योग्यता होनी चाहिए।
वेतनमान एवं अन्य लाभ (Pay Scale)
PSSSB Warder & Matron पदों के लिए सभी पात्रता मानदंड को पूरा कर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को ₹19,900 – ₹63,200/- रूपये प्रतिमाह का वेतन दिया जाएगा। साथ ही चयनित होने वाले उम्मीदवारों को अन्य लाभ व भत्ते भी दिये जाएंगे जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होंगे।
आवेदन करने की तारीख (Application Dates)
- ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारम्भ तारीख : 01 अप्रैल 2026
- आवेदन करने की अंतिम तारीख : 21 अप्रैल 2026
- शुल्क भुगतान की अंतिम तारीख : 21 अप्रैल 2026
यदि आप सभी मानदंड को पूरा करते है और आवेदन फॉर्म भरने के लिए इक्षुक है तो इस भर्ती की अंतिम तारीख से पहले ही आवेदन कर दें और आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे किसी और माध्यम से आवेदन करने पर आपका आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा और अंतिम तारीख के बाद आपका आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
यह भी देखें : UPSSSC Excise Constable Recruitment 2026 – 722 पद, वेतन 63200 प्रतिमाह जाने सभी जानकारी
आवेदन करने की प्रक्रिया (Application Process)
- ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को PSSSB की वैबसाइट पर जाना होगा।
- वैबसाइट पर जाने के बाद आप अपना पंजीकरण पूरा करें और लॉगिन कर लें।
- आवेदन फॉर्म मे दी गयी सभी जानकारी को ध्यान से दर्ज कर दें।
- अपना फोटो, सिग्नेचर एवं सभी योग्यता से जुड़े दस्तावेजों को अपलोड कर दें।
- अपने आवेदन फॉर्म का शुल्क ऑनलाइन के दिये गए माध्यमों से जमा कर दें।
- आवेदन फॉर्म को सबमिट कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें।

