MP Police Constabulary Band Recruitment 2026 | मध्य प्रदेश पुलिस आरक्षक बैंड भर्ती 2026

पुलिस मुख्यालय, गृह पुलिस विभाग (Police Headquarters, Home and Police Department) की तरफ से जारी हुए भर्ती के अधिसूचना के माध्यम से आरक्षक बैंड (Constabulary Band) के रिक्त पदों की पूर्ति करने के लिए ऑनलाइन के माध्यम से आवेदनों को आमंत्रित किए है। जिसमे सभी इक्षुक और पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म को अंतिम तारीख से पहले तक एमपी ऑनलाइन की आधिकारिक वैबसाइट पर जाकर भर सकते है। और आवेदन करने से जुड़ी सभी जानकारी को Sarkari Result MP पर देख सकते है। आप आवेदन करने से पहले अधिसूचना मे दिये गए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ें।
MP Police Vacancy 2026 – का संक्षिप्त विवरण (Overview)
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती बोर्ड | पुलिस मुख्यालय, गृह पुलिस विभाग |
| पद का नाम | आरक्षक बैंड |
| पदों की संख्या | 679 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 19 अप्रैल 2026 |
| आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन |
| आधिकारिक वैबसाइट | iforms.mponline.gov.in |
ऑनलाइन आवेदन शुल्क एवं भुगतान का माध्यम (Application Fees)
- अनारक्षित (UR) अभ्यर्थियों के लिए : ₹500/-
- अन्य पिछड़ा वर्ग / आर्थिक रूप से कमजोर (EWS) : ₹250/-
- अनुसूचित जाति (SC) / अनुसूचित जनजाति (ST) : ₹250/-
ऑनलाइन आवेदन शुल्क को उम्मीदवार क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते है। भुगतान हो जाने के बाद आप अपने आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें यह आपको आगे की आने वाली प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा। और यह शुल्क जमा करने के बाद आपको वापस नहीं किया जाएगा।
आयु सीमा एवं छूट (Age Limit)
- अधिकतम आयु : 33-38 वर्ष
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सभी पात्र वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा मे छूट दी जाएगी जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होगी।
एमपी आरक्षक बैंड पद के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता (Eligibility)
- अनारक्षित / औसुचित जाति तथा अन्य पिछड़ा वर्ग की श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए योग्यता : – 10+2 प्रणाली के अंतर्गत 10वीं कक्षा की परीक्षा या किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्थान से उच्च माध्यमिक या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण की हो।
- अनुसूचित जनजाति वर्ग की श्रेणी के लिए योग्यता :- 8वी कक्षा अथवा समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण।
वेतनमान एवं अन्य लाभ (Pay Scale)
मध्य प्रदेश पुलिस आरक्षक बैंड भर्ती 2026 के लिए सभी पात्रता मानदंड को पूरा कर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 19,500 – 62,000/- रूपये प्रतिमाह का वेतन दिया जाएगा। साथ ही चयनित होने वाले उम्मीदवारों को अन्य लाभ व भत्ते भी दिये जाएंगे जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होंगे।
आवेदन करने की तारीख (Application Dates)
- आवेदन करने की प्रारम्भ तारीख : 05 अप्रैल 2026
- आवेदन करने की अंतिम तारीख : 19 अप्रैल 2026
- संसोधन की अंतिम तारीख : 24 अप्रैल 2026
यदि आप सभी मानदंड को पूरा करते है और आवेदन करने के लिए इक्षुक है तो इस भर्ती की अंतिम तारीख से पहले-पहले ही आवेदन कर दें और आवेदन केवल एमपी ऑनलाइन के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे किसी और माध्यम से आवेदन भेजने पर आपका आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा। और अंतिम तारीख के बाद आपके आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
यह भी पढ़ें : MPESB Nursing Officer / Sister Tutor Recruitment 2026 – 2317 पद वेतन 151100 अप्लाई ऑनलाइन
आवेदन करने की प्रक्रिया (Application Process)
- आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को Iforms MP Online की वैबसाइट पर जाना होगा।
- वैबसाइट पर जाने के बाद आप अपना पंजीकरण करें और लॉगिन कर लें।
- आवेदन फॉर्म मे दी गयी सभी जानकारी को ध्यान से दर्ज कर दें।
- अपना फोटो, सिग्नेचर एवं सभी जरूरी दस्तावेजों को अपलोड कर दें।
- अपने आवेदन फॉर्म का शुल्क ऑनलाइन के माध्यम से जमा कर दें।
- आवेदन फॉर्म को सबमिट कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें।

