UPSSSC Assistant Recruitment 2026 | उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग सहायक भर्ती 2026

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने अपने भर्ती के विज्ञापन संख्या 02-Exam/2026 के माध्यम से सहायक (Assistant) के कई रिक्त पदों की पूर्ति करने के लिए ऑनलाइन के माध्यम से आवेदनों को आमंत्रित किए है। जिसमे सभी इक्षुक और पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म को अंतिम तारीख से पहले तक आधिकारिक वैबसाइट के माध्यम से इन पदों के लिए आवेदन कर सकते है साथ ही आवेदन करने से जुड़ी सभी जानकारी को Sarkari Result MP पर देख सकते है। आप आवेदन करने से पहले अधिसूचना मे दिये गए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ें जिससे की आपको आवेदन करने मे आसानी हो जाये।
Uttar Pradesh UPSSSC Vacancy 2026 – का संक्षिप्त विवरण
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती बोर्ड | उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग |
| पद का नाम | सहायक |
| पदों की संख्या | 115 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 22 अप्रैल 2026 |
| आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन |
| आधिकारिक वैबसाइट | https://upsssc.gov.in/ |
आयु सीमा एवं ऊपरी आयु सीमा मे छूट
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष रखी गयी है और आवेदन करने वाले सभी पात्र वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा मे छूट दी जाएगी जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होगी जिसे आप अधिसूचना मे देख सकते है।
ऑनलाइन आवेदन शुल्क एवं भुगतान का माध्यम
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले सभी वर्ग के उम्मीदवारों को ₹25/- रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा जिसे उम्मीदवार ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते है। भुगतान हो जाने के बाद आप अपने आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें यह आपको आगे की आने वाली प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा।
आवश्यक शैक्षणिक योग्यता
- वैज्ञानिक सहायक (Scientific Assistant) : किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से साइंस की किसी भी ब्रांच जैसे जूलॉजी / केमिस्ट्री / एनवायरनमेंटल साइंस / बॉटनी में बी.एस.सी.।
- लेखाकार / लेखा परीक्षक (Accountant / Auditor) : किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कॉमर्स की डिग्री।
- विधि सहायक (Law Assistant) : किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से लॉ की डिग्री।
- प्रयोगशाला सहायक (Laboratory Assistant) : सरकार से मान्यता बोर्ड से 12वी की परीक्षा पास।
- निगरानी सहायक (Monitoring Assistant) : सरकार से मान्यता बोर्ड से 12वी की परीक्षा पास।
- कनिष्ठ अभियंता (Junior Engineer) : किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से पब्लिक हेल्थ / सिविल / केमिकल / एनवायर्नमेंटल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा।
वेतनमान एवं अन्य लाभ
सभी पात्रता मानदंड को पूरा कर उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग सहायक भर्ती 2026 के लिए चयनित होने वाले उम्मीदवारों को ₹19,900 – ₹1,12,400/- रूपये प्रतिमाह का वेतन दिया जाएगा साथ ही चयनित होने वाले उम्मीदवारों को अन्य लाभ व भत्ते भी दिये जाएंगे जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होंगे जिसे आप अधिसूचना मे देख सकते है।
ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की तारीख
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की प्रारम्भ तारीख 02 अप्रैल 2026 और आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 22 अप्रैल 2026 तक इन पदों के लिए आवेदन किया जा सकता है उसके बाद आवेदन करने के लिंक को बंद कर दिया जाएगा यदि आप अधिसूचना मे दिये गए सभी पात्रता मानदंड को पूरा करते है और आवेदन करने के लिए इक्षुक है तो इस भर्ती की अंतिम तारीख से पहले ही आवेदन कर दें और आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे किसी और माध्यम से आवेदन करने पर आपका आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा।
| महत्वपूर्ण तिथियाँ | |
| आवेदन की प्रारम्भ तारीख | 02-04-2026 |
| आवेदन की अंतिम तारीख | 22-04-2026 |
| शुल्क जमा की अंतिम तारीख | 22-04-2026 |
यह भी पढ़ें : IDBI Bank Assistant Manager JAM Recruitment 2026 – 1300 पदों के लिए भर्ती जाने पूरी जानकारी
आवेदन करने की प्रक्रिया
आवेदन करने के लिए आपको UPSSSC की आधिकारिक वैबसाइट पर जाकर अपना पंजीकरण पूरा कर लॉगिन करना होगा उसके बाद आप आवेदन फॉर्म मे दी गयी सभी जानकारी जैसे आपका नाम, जन्म तिथि, श्रेणी, योग्यता, मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी आदि जानकारी को दर्ज कर दें और अपना फोटो, सिग्नेचर एवं सभी जरूरी दस्तावेजों को अपलोड कर अपने आवेदन फॉर्म का शुल्क ऑनलाइन के माध्यम से जमा कर आवेदन फॉर्म को सबमिट कर दें और आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल लें यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा।

