IDBI Bank Assistant Manager JAM Recruitment 2026 | आईडीबीआई बैंक असिस्टेंट मैनेजर जेएएम भर्ती 2026

IDBI Bank की तरफ से जारी होने वाले संक्षिप्त अधिसूचना पत्र नंबर 06 & 7/2025-26 के अनुसार असिस्टेंट मैनेजर – ग्रेड ‘ए’ जूनियर असिस्टेंट मैनेजर – ग्रेड ‘ओ’ 2026-27 की भर्ती के लिए ऑनलाइन के माध्यम से आवेदनों को आमंत्रित किए है। इस भर्ती के लिए सभी इक्षुक और पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म को अंतिम तारीख से पहले तक भर सकते है। और आवेदन करने से जुड़ी सभी जानकारी जैसे आवेदन तारीख, शुल्क, योग्यता, आयु एवं आवेदन कैसे करें को Sarkari Result MP की जॉब पोस्ट मे देख सकते है। आप आवेदन करने से पहले अधिसूचना को पढ़ना न भूलें।
IDBI Bank JAM Vacancy 2026 – का संक्षिप्त विवरण
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती बोर्ड | आईडीबीआई बैंक |
| पद का नाम | असिस्टेंट मैनेजर जेएएम |
| पदों की संख्या | 1300 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 19 मार्च 2026 |
| आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन |
| आधिकारिक वैबसाइट | https://www.idbi.bank.in/ |
आयु सीमा एवं ऊपरी आयु सीमा मे छूट
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष होनी चाहिए। साथ आवेदन करने वाले सभी पात्र वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा मे छूट दी जाएगी जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होगी जिसे आप अधिसूचना मे देख सकते है।
ऑनलाइन आवेदन शुल्क एवं भुगतान का माध्यम
आईडीबीआई बैंक असिस्टेंट मैनेजर जेएएम भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उम्मीदवारों को ₹1050/- रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं दिव्यांग उम्मीदवारों को ₹250/- रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। इस शुल्क को आप ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते है। भुगतान हो जाने के बाद आप अपने आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा।
आवश्यक शैक्षणिक योग्यता
- सहायक प्रबंधक – ग्रेड ए (Assistant Manager – Grade A) : किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी स्ट्रीम में बैचलर डिग्री होनी चाहिए।
- जूनियर असिस्टेंट मैनेजर जेएएम ग्रेड ओ (Junior Assistant Manager JAM Grade O) : भारत की किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी स्ट्रीम में बैचलर डिग्री होनी चाहिए।
ऑनलाइन आवेदन करने की तारीख
इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की प्रारम्भ तारीख 08 मार्च 2026 और आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 19 मार्च 2026 से पहले तक आप इन पदों के लिए आवेदन कर सकते है। उसके बाद आवेदन करने के लिंक को बंद कर दिया जाएगा यदि आप नोटिफ़िकेशन मे दिये गए सभी पात्रता मानदंड को पूरा करते है और आवेदन करने के लिए इक्षुक है तो इस भर्ती की अंतिम तारीख से पहले ही आवेदन कर दें और अंतिम तारीख का इंतज़ार न करें और आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे।
| महत्वपूर्ण तिथियाँ | |
| आवेदन की प्रारम्भ तारीख | 08-03-2026 |
| आवेदन की अंतिम तारीख | 19-03-2026 |
| शुल्क जमा की अंतिम तारीख | 19-03-2026 |
यह भी पढ़ें : Punjab Police Constable Recruitment 2026 – 3797 पदों के लिए पुलिस कांस्टेबल पदों के लिए भर्ती
आवेदन कैसे करे
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को IDBI Bank की आधिकारिक वैबसाइट के Career भाग मे जाकर अपना पंजीकरण करना होगा। उसके बाद आप लॉगिन कर आवेदन फॉर्म मे पुछी गयी सभी जानकारी जैसे आपका नाम, जन्म तिथि, श्रेणी, योग्यता, मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी आदि जानकारी को दर्ज कर दें और अपना फोटो, सिग्नेचर एवं सभी जरूरी दस्तावेजों को अपलोड कर अपने आवेदन फॉर्म का शुल्क ऑनलाइन के माध्यम से जमा कर आवेदन फॉर्म को सबमिट कर दें और उसका प्रिंट आउट निकाल लें यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा।

