Sarkari Result MPSarkari Result MP
Sarkari Result | Admit Card | Result

RRC Central Railway Apprentices Recruitment 2026 | सेंट्रल रेलवे अपरेंटिस भर्ती 2026

RRC Central Railway Apprentices Recruitment 2026 | सेंट्रल रेलवे अपरेंटिस भर्ती 2026

RRC Central Railway Apprentices Recruitment 2026

रेलवे भर्ती सेल, मध्य रेलवे (RRC) की तरफ से जारी होने वाले अधिसूचना पत्र नंबर RRC/CR/AA/2025/Part-II के अनुसार अपरेंटिस के रिक्त पदों की पूर्ति करने के लिए ऑनलाइन के माध्यम से आवेदनों को आमंत्रित किए है। जिसमे सभी इक्षुक और पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म को अंतिम तारीख से पहले तक भर सकते है। और आवेदन करने से जुड़ी सभी जानकारी जैसे आवेदन तारीख, शुल्क, योग्यता, वेतनमान आदि जानकारी को Sarkari Result MP पर देख सकते है। आप आवेदन करने से पहले अधिसूचना मे दिये गए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ें।

RRC Central Railway Vacancy 2026 – का संक्षिप्त विवरण

विवरण जानकारी
भर्ती बोर्ड रेलवे भर्ती सेल, मध्य रेलवे
पद का नाम अपरेंटिस
पदों की संख्या 51
आवेदन की अंतिम तिथि 09 अप्रैल 2026
आवेदन का माध्यम ऑनलाइन
आधिकारिक वैबसाइट https://cr.indianrailways.gov.in/

आयु सीमा एवं ऊपरी आयु सीमा मे छूट

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष रखी गयी है और आयु को दिनांक 10.03.2026 के अनुसार मानी जाएगी और आवेदन करने वाले सभी पात्र वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा मे छूट दी जाएगी जैसे अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों को 05 वर्ष की छूट और अन्य पिछड़ा वर्ग की श्रेणी मे आने वाले उम्मीदवारों को 03 वर्ष की छूट और दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 वर्ष की ऊपरी आयु सीमा मे छूट दी जाएगी।

ऑनलाइन आवेदन शुल्क एवं भुगतान का माध्यम

सेंट्रल रेलवे अपरेंटिस भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की श्रेणी मे आने वाले उम्मीदवारों को ₹100/- रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग की श्रेणी मे आने वाले उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के लिए छूट दी गयी है। उम्मीदवार इस शुल्क को ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते है। भुगतान हो जाने के बाद आप अपने आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें।

आवश्यक शैक्षणिक योग्यता

  • किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 50% मार्क्स के साथ 10वीं क्लास की परीक्षा या इसके बराबर (10+2 परीक्षा सिस्टम के तहत) पास होना चाहिए।

वेतनमान एवं अन्य लाभ

इन पदों के लिए सभी पात्रता मानदंड को पूरा कर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को ₹9600/- रूपये प्रतिमाह का वेतन दिया जाएगा साथ ही चयनित होने वाले उम्मीदवारों को अन्य लाभ व भत्ते भी दिये जाएंगे। जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होंगे।

ऑनलाइन आवेदन करने की तारीख

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की प्रारम्भ तारीख 10 मार्च 2026 और आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 09 अप्रैल 2026 से पहले तक आप इन पदों के लिए आवेदन कर सकते है। यदि आप इस भर्ती के लिए सभी पात्रता मानदंड को पूरा करते है। और आवेदन करने के लिए इक्षुक है तो इस भर्ती की अंतिम तारीख से पहले ही भर दें क्योकि अंतिम तारीख के बाद ऑनलाइन आवेदन करने के लिंक को बंद कर दिया जाएगा।

महत्वपूर्ण तिथियाँ            
आवेदन की प्रारम्भ तारीख 10-03-2026
आवेदन की अंतिम तारीख 09-04-2026
शुल्क जमा की अंतिम तारीख 09-04-2026

यह भी पढ़ें : UPSSSC Assistant Recruitment 2026 – जाने सभी जानकारी वेतन होगा 1,12,400 रूपये प्रतिमाह

आवेदन करने की प्रक्रिया

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को RRC की आधिकारिक वैबसाइट cr.indianrailways.gov.in पर जाकर अपना पंजीकरण करना होगा। पंजीकरण हो जाने के बाद आप लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म मे दी गयी सभी जानकारी जैसे आपका नाम, जन्म तिथि, श्रेणी, योग्यता, मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी आदि जानकारी को दर्ज करें उसके बाद अपने आवेदन फॉर्म का शुल्क ऑनलाइन के माध्यम से जमा कर अपने सभी जरूरी दस्तावेजों को अपलोड कर दें और अपने आवेदन फॉर्म को सबमिट कर अपने आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल लें।

महत्वपूर्ण लिंक
आवेदन करें लिंक
अधिसूचना पढ़ें लिंक
आधिकारिक वैबसाइट देखें लिंक

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top