संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा 2026 | UPSC CDS Recruitment 2026
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की तरफ से जारी होने वाले परीक्षा नोटिस संख्या 04/2026 CDS I के माध्यम से संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा 2026 के रिक्त पदों की पूर्ति करने के लिए भर्ती निकाली है जिसमे कुल पदों की संख्या 451 है। इन पदों के लिए सभी इक्षुक और मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवार अंतिम तारीख से पहले तक आवेदन फॉर्म को भर सकते है और इस भर्ती से जुड़ी सभी जानकारी को नीचे इस जॉब पोस्ट मे देख सकते है आप आवेदन फॉर्म भरने से पहले अधिसूचना मे दिये गए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ें।
संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा 2026 – का संक्षिप्त विवरण
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती बोर्ड | संघ लोक सेवा आयोग |
| पद का नाम | संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा 2026 |
| पदों की संख्या | 451 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 30 दिसम्बर 2025 |
| आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन |
| आधिकारिक वैबसाइट | https://upsc.gov.in/ |
ऑनलाइन आवेदन शुल्क और भुगतान करने का माध्यम
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की श्रेणी के उम्मीदवारों को 200 रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं सभी वर्ग की महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के लिए छूट दी गयी है इन अभ्यर्थियों को शुल्क जमा करने की जरूरत नहीं है। बाकी उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म का शुल्क ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते है। भुगतान हो जाने के बाद आप अपने आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल लें यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा।
आयु सीमा एवं ऊपरी आयु सीमा मे छूट
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष होनी चाहिए और यह आयु पदों के अनुसार भिन्न है और आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा मे छूट दी जाएगी जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होगी।
आवश्यक शैक्षणिक योग्यता
- आई.एम.ए. और ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी पदों के लिए योग्यता : किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय की डिग्री या समकक्ष।
- भारतीय नौसेना अकादमी (आईएनए) पदों के लिए योग्यता : किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/संस्थान से इंजीनियरिंग में डिग्री।
- वायु सेना अकादमी (एएफए) पदों के लिए योग्यता : किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से डिग्री (10+2 लेवल पर फिजिक्स और मैथमेटिक्स के साथ) या बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग।
वेतनमान एवं अन्य लाभ
UPSC CDS – संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा 2026 पदों के लिए सभी पात्रता मानदंड को पूरा कर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को ₹56,100 – ₹1,77,500/- का वेतन प्रतिमाह दिया जाएगा साथ ही चयनित होने वाले उम्मीदवारों को अन्य लाभ व भत्ते भी दिये जाएंगे जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होंगे।
आवेदन फॉर्म भरने की तारीखें
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की प्रारम्भ तिथि 10 दिसम्बर 2025 और आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 30 दिसम्बर 2025 तक इन पदों के लिए आवेदन किया जा सकता है। यदि आप अधिसूचना मे दिये गए सभी पात्रता मानदंड को पूरा करते है और आवेदन करने के लिए इक्षुक है तो इस भर्ती की अंतिम तारीख का इंतज़ार न करें और उससे पहले ही आवेदन कर दें जिससे की यह अवसर आपसे न छूटे।
| महत्वपूर्ण तिथियाँ | |
| आवेदन की प्रारम्भ तारीख | 10-12-2025 |
| आवेदन की अंतिम तारीख | 30-12-2025 |
| शुल्क जमा की अंतिम तारीख | 30-12-2025 |
| संसोधन की तारीख | 31-12-2025 से 06-01-2026 |
| परीक्षा की तारीख | 12-04-2026 |
यह भी पढ़ें : BTSC – बिहार तकनीकी सेवा आयोग छात्रावास प्रबंधक पदों के लिए भर्ती 2025 | अंतिम तारीख से पहले करें आवेदन
आवेदन करने की प्रक्रिया
ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने के लिए आपको यूपीएससी की आधिकारिक वैबसाइट upsc.gov.in के भर्ती के भाग मे जाना होगा जिसमे आप आप सबसे पहले अधिसूचना मे दिये गए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और उसके बाद अपना पंजीकरण कर लॉगिन कर लें। और आवेदन फॉर्म दी गयी सभी जानकारी जैसे आपका नाम, जन्म तिथि, श्रेणी, योग्यता, मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी आदि को दर्ज करें फिर अपने आवेदन फॉर्म का शुल्क ऑनलाइन के माध्यम से जमा कर अपना फोटो, सिग्नेचर एवं अन्य जरूरी दस्तावेजों को अपलोड कर दें।

