नारनौल कोर्ट क्लर्क और स्टेनोग्राफर भर्ती 2025 | Narnaul Court Clerk & Stenographer Recruitment 2025
जिला एवं सत्र न्यायाधीश नारनौल की तरफ से जारी होने अधिसूचना के अनुसार क्लर्क और स्टेनोग्राफर के रिक्त पदों की पूर्ति करने के लिए ऑनलाइन के माध्यम से आवेदनों को आमंत्रित किए है जिसमे सभी इक्षुक और पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवार अंतिम तारीख से पहले तक आवेदन कर सकते है और इस भर्ती से जुड़ी सभी जानकारी को देख सकते है। जैसे आवेदन तारीख, आवेदन शुल्क, योग्यता, वेतनमान आदि आप आवेदन करने से पहले अधिसूचना मे दिये गए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ें।
नारनौल कोर्ट भर्ती 2025 – का संक्षिप्त विवरण
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती बोर्ड | जिला एवं सत्र न्यायाधीश नारनौल |
| पद का नाम | क्लर्क और स्टेनोग्राफर |
| पदों की संख्या | 31 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 22 दिसम्बर 2025 |
| आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन |
| आधिकारिक वैबसाइट | https://narnaul.dcourts.gov.in/ |
आयु सीमा एवं ऊपरी आयु सीमा मे छूट
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष रखी गयी है जो दिनांक 01.01.2025 तक पूर्ण हो चुकी हो और आवेदन करने वाले उम्मीदवार को ऊपरी आयु सीमा मे छूट दी जाएगी जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होगी।
ऑनलाइन आवेदन शुल्क और भुगतान करने का तरीका
नारनौल कोर्ट भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने वाले सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति आदि वर्ग के उम्मीदवारों को शुल्क के लिए छूट दी गयी है। सभी वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के लिए छूट दी गयी है।
आवश्यक शैक्षणिक योग्यता
- क्लर्क पदों के लिए योग्यता : किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ़ आर्ट्स या बैचलर ऑफ़ साइंस या उसके बराबर की डिग्री न हो और उसने हिंदी सब्जेक्ट के साथ मैट्रिकुलेशन एग्जाम पास न किया हो।
- स्टेनोग्राफर पदों के लिए योग्यता : किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ़ आर्ट्स या बैचलर ऑफ़ साइंस या उसके बराबर की डिग्री हो और कैंडिडेट को इंग्लिश शॉर्टहैंड में 80 WPM और कंप्यूटर पर उसी की ट्रांसक्रिप्शन में 20 WPM की स्पीड से टेस्ट पास करना होगा। कैंडिडेट को कंप्यूटर चलाने में अच्छी जानकारी होनी चाहिए (वर्ड प्रोसेसिंग और स्प्रेडशीट)।
वेतनमान एवं अन्य लाभ
नारनौल कोर्ट क्लर्क और स्टेनोग्राफर भर्ती 2025 पदों के लिए सभी पात्रता मानदंड को पूरा करने चयनित होने वाले उम्मीदवारों को ₹25,500/- का वेतन प्रतिमाह दिया जाएगा। साथ ही चयनित होने वाले उम्मीदवारों को अन्य लाभ व भत्ते भी दिये जाएंगे जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होंगे।
आवेदन करने की तारीखें
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की प्रारम्भ तिथि 11 दिसम्बर 2025 और आवेदन शुल्क और आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 दिसम्बर 2025 से पहले तक इस भर्ती के लिए आवेदन किया जा सकता है यदि आप अधिसूचना मे दिये गए सभी पात्रता मानदंड को पूरा करते है और आवेदन करने के लिए इक्षुक है तो इस भर्ती की अंतिम तारीख का इंतज़ार न करें और उससे पहले ही आवेदन कर दें। जिससे की यह अवसर आपसे न छूटे।
| महत्वपूर्ण तिथियाँ | |
| आवेदन की प्रारम्भ तारीख | 11-12-2025 |
| आवेदन की अंतिम तारीख | 22-12-2025 |
यह भी पढ़ें : UPSC CDS – संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा 2026 | एसएससी महिला (गैर-तकनीकी) पाठ्यक्रम सहित भर्ती
ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया
इन पदों के लिए आवेदन फॉर्म भरने के लिए आपको District and Sessions Judge, Narnaul की आधिकारिक वैबसाइट narnaul.dcourts.gov.in पर जाना होगा। वैबसाइट पर जाने के बाद आप अपना पंजीकरण करें और उसके बाद लॉगिन कर आवेदन फॉर्म मे दी गयी सभी जानकारी को ध्यान से दर्ज करें उसके बाद अपना फोटो, सिग्नेचर एवं अन्य जरूरी दस्तावेजों को अपलोड कर अपने आवेदन फॉर्म को सबमिट कर दें और अपने आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल लें।
| महत्वपूर्ण लिंक | |
| आवेदन करें | लिंक |
| अधिसूचना पढ़ें | क्लर्क || स्टेनोग्राफर |
| आधिकारिक वैबसाइट देखें | लिंक |

