बिहार तकनीकी सेवा आयोग छात्रावास प्रबंधक भर्ती 2025 | BTSC Hostel Manager Recruitment 2025
बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) की तरफ से जारी होने वाले भर्ती के विज्ञापन संख्या 27/2025 के माध्यम से छात्रावास प्रबंधक के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु ऑनलाइन के माध्यम से आवेदनों को आमंत्रित किए है। इस भर्ती के लिए इक्षुक और अधिसूचना मे दिये गए सभी पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वैबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते है और सभी जानकारी को नीचे इस पोस्ट मे देख सकते है। आप आवेदन फॉर्म भरने से पहले अधिसूचना मे दिये गए सभी दिशा निर्देशों को पढ़ना न भूलें।
BTSC छात्रावास प्रबंधक भर्ती 2025 – का संक्षिप्त विवरण
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती बोर्ड | बिहार तकनीकी सेवा आयोग |
| पद का नाम | छात्रावास प्रबंधक |
| पदों की संख्या | 91 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 05 जनवरी 2025 |
| आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन |
| आधिकारिक वैबसाइट | https://btsc.bihar.gov.in/ |
उम्मीदवार की आयु और ऊपरी आयु सीमा मे छूट
इन पदों के लिए आवेदन कर रहें उम्मीदवारों को न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए और उम्मीदवार की अधिकतम आयु 37 वर्ष होनी चाहिए और आवेदन करने वाले सभी पात्र उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा मे छूट दी जाएगी जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होगी। जैसे अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति श्रेणी के उम्मीदवारों को 05 वर्ष की छूट दी जाएगी और अन्य पिछड़ा वर्ग की श्रेणी मे आने वाले उम्मीदवारों को 03 वर्ष की छूट दी जाएगी जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होगी।
ऑनलाइन आवेदन शुल्क और भुगतान करने का तरीका
बिहार छात्रावास प्रबंधक पदों के लिए आवेदन करने वाले सभी वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। इस शुल्क को आप ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग आदि माध्यमों से जमा कर सकते है। भुगतान सफलतापूर्वक हो जाने के बाद आप अपने आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा।
आवश्यक शैक्षणिक योग्यता
- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बी.एस.सी. होटल प्रशासन की परीक्षा पास। या स्नातक तथा होटल मैनेजमेंट मे पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा।
उम्मीदवारों को दिये जाने वाला वेतनमान
सभी पात्रता मानदंड को पूरा कर बिहार तकनीकी सेवा आयोग छात्रावास प्रबंधक भर्ती 2025 के लिए जिन भी उम्मीदवारों का चयन होगा उन्हे वेतन स्तर-4 के अनुसार प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। साथ ही चयनित होने वाले उम्मीदवारों को अन्य लाभ व भत्ते भी दिये जाएंगे जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होंगे।
आवेदन करने की तारीखें
इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की प्रारम्भ तिथि 05 दिसम्बर 2025 और आवेदन शुल्क जमा करने और आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 05 जनवरी 2026 से पहले तक इस भर्ती के लिए आवेदन किया जा सकता है उसके बाद आवेदन करने के लिंक को बंद कर दिया जाएगा यदि आप सभी मानदंड को पूरा करते है और आवेदना करने के लिए इक्षुक है तो इस भर्ती की अंतिम तारीख से पहले ही आवेदन कर दें और ध्यान रखें की आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे किसी और माध्यम से आवेदन करने पर आपका आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा।
| महत्वपूर्ण तिथियाँ | |
| आवेदन की प्रारम्भ तारीख | 05-12-2025 |
| आवेदन की अंतिम तारीख | 05-01-2026 |
| शुल्क जमा की अंतिम तारीख | 05-01-2026 |
यह भी पढ़ें : नैनीताल बैंक भर्ती 2026 – प्रोबेशनरी ऑफिसर, जनरलिस्ट और स्पेशलिस्ट पदों के लिए भर्ती देखें सभी जानकारी
ऑनलाइन आवेदन फॉर्म कैसे भरें
आवेदन करने के लिए आपको https://btsc.bihar.gov.in/ पर जाना होगा वैबसाइट पर जाने के बाद आप सबसे पहले अधिसूचना मे दिये गए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से पढ़ें उसके बाद अपना पंजीकरण पूरा कर लॉगिन कर लें और आवेदन फॉर्म मे पूछी गयी सभी जानकारी को ध्यान से दर्ज करें उसके बाद अपना फोटो, सिग्नेचर एवं अन्य जरूरी दस्तावेजों को अपलोड कर दें और अपने आवेदन फॉर्म का शुल्क ऑनलाइन के माध्यम से जमा कर आवेदन फॉर्म सबमिट कर दें और उसका प्रिंट आउट निकाल लें यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा।

