Sarkari Result MPSarkari Result MP
Sarkari Result | Admit Card | Result

UKPSC Lecturer Recruitment 2026 | उत्तराखंड यूकेपीएससी प्रवक्ता संवर्ग समूह-ग भर्ती 2026

UKPSC Lecturer Recruitment 2026 | उत्तराखंड यूकेपीएससी प्रवक्ता संवर्ग समूह-ग भर्ती 2026

UKPSC Lecturer Recruitment 2026

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) की तरफ से जारी होने वाले अधिसूचना नंबर A-3/S-1/DR(L.I.C)/2025 के माध्यम से उत्तराखंड विशेष अधीनस्थ शिक्षा प्रवक्ता संवर्ग समूह-ग सेवा सामान्य शाखा एवं महिला शाखा परीक्षा 2025 के लिए ऑनलाइन के माध्यम से आवेदनों को आमंत्रित किए है। इस भर्ती के लिए सभी इक्षुक और पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवार UKPSC की आधिकारिक वैबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते है। और आवेदन करने से जुड़ी सभी जानकारी जैसे आवेदन तारीख, शुल्क, योग्यता, आयु एवं आवेदन कैसे करें आदि जानकारी को नीचे देख सकते है। आप आवेदन करने से पहले अधिसूचना मे दिये गए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ें।

UKPSC Group-C Recruitment 2026 – का संक्षिप्त विवरण

विवरण जानकारी
भर्ती बोर्ड उत्तराखंड लोक सेवा आयोग
पद का नाम प्रवक्ता संवर्ग समूह-ग
पदों की संख्या 808
आवेदन की अंतिम तिथि 21 जनवरी 2026
आवेदन का माध्यम ऑनलाइन
आधिकारिक वैबसाइट psc.uk.gov.in

आयु सीमा एवं ऊपरी आयु सीमा मे छूट

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष होनी चाहिए और आयु को दिनांक 01.01.2025 के अनुसार माना जाएगा। साथ ही आवेदन करने वाले सभी पात्र उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा मे छूट दी जाएगी जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होगी।

ऑनलाइन आवेदन शुल्क और भुगतान का माध्यम

उत्तराखंड यूकेपीएससी प्रवक्ता संवर्ग समूह-ग भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उम्मीदवारों को ₹150/- आवेदन शुल्क का भुगतन करना होगा। जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों को ₹60/- रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। इस शुल्क को आप ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते है। भुगतान हो जाने पर अपने आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें।

आवश्यक शैक्षणिक योग्यता

  • प्रवक्ता संवर्ग समूह-ग पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबन्धित विषय पोस्ट ग्रेजुएशन।

आप आवेदन करने से पहले अपनी न्यूनतम योग्यता को जरूर देख लें यदि किसी भी उम्मीदवार ने अपने ऑनलाइन आवेदन फॉर्म मे किसी भी तरह की गलत जानकारी को दर्ज किया है या उम्मीदवार आवेदन फॉर्म को सबमिट करने के बाद इन पदों के लिए योग्य नहीं पाया जाता है तो उस उम्मीदवार की उम्मीदवारी को रद्द कर दिया जाएगा।

वेतनमान और ऊपरी लाभ व भत्ते

इन पदों के लिए सभी पात्रता मानदंड को पूरा कर जिन भी उम्मीदवारों का चयन होगा उन्हे वेतन लेवल-8 के अनुसार ₹47,600 – ₹1,51,100/- का वेतन प्रतिमाह दिया जाएगा। साथ ही चयनित होने वाले उम्मीदवारों को अन्य लाभ व भत्ते भी दिये जाएंगे जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होंगे।

ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की तारीख

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की प्रारम्भ तारीख 31 दिसम्बर 2025 और आवेदन शुल्क जमा करने और आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 21 जनवरी 2026 से पहले तक आप इन पदों के लिए आवेदन कर सकते है। यदि आप अधिसूचना मे दी गयी सभी पात्रता मानदंड को पूरा करते है और आवेदन करने के लिए इक्षुक है तो इस भर्ती की अंतिम तारीख का इंतज़ार न करें और उससे पहले ही आवेदन कर दें जिससे की यह अवसर आपसे न छूटे। और आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे।

महत्वपूर्ण तिथियाँ
आवेदन की प्रारम्भ तारीख 31-12-2025
आवेदन की अंतिम तारीख 21-01-2026
शुल्क जमा की अंतिम तारीख 21-01-2026

यह भी पढ़ें : रेलवे आरआरबी भर्ती 2026 | RRB Ministerial And Isolated Recruitment 2026

आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया

आवेदन करने के लिए आपको UKPSC की आधिकारिक वैबसाइट https://psc.uk.gov.in/ पर जाना होगा और अपना पंजीकरण करना होगा पंजीकरण हो जाने के बाद लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म मे दी गयी सभी जानकारी जैसे आपका नाम, जन्म तिथि, श्रेणी, योग्यता, मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी आदि को दर्ज कर दें और अपने आवेदन फॉर्म का शुल्क ऑनलाइन के माध्यम से जमा कर दें और अपना फोटो, सिग्नेचर एवं अन्य जरूरी दस्तावेजो को अपलोड कर अपने आवेदन फॉर्म को सबमिट कर दें और उसका प्रिंट आउट निकाल लें।

महत्वपूर्ण लिंक
आवेदन करें लिंक
अधिसूचना पढ़ें लिंक
आधिकारिक वैबसाइट देखें लिंक

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top