NALCO Engineer Trainee Recruitment 2026 | नाल्को इंजीनियर ट्रेनी भर्ती 2026

नेशनल एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड (NALCO) की तरफ से जारी होने वाले अधिसूचना पत्र नंबर 10250803 के माध्यम से GATE-2025 के माध्यम से ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी (GETs) की भर्ती के लिए ऑनलाइन के माध्यम से आवेदनों को आमंत्रित किए है। इस भर्ती के लिए सभी इक्षुक और पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म को अंतिम तारीख से पहले तक भर सकते है। और इस भर्ती मे आवेदन करने से जुड़ी सभी जानकारी जैसे आवेदन तारीख, आवेदन शुल्क, योग्यता, आयु एवं वेतनमान आदि जानकारी को नीचे देख सकते है। आप आवेदन करने से पहले इस भर्ती के अधिसूचना को ध्यान से जरूर पढ़ें।
NALCO Recruitment 2026 – का संक्षिप्त विवरण
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती बोर्ड | नेशनल एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड |
| पद का नाम | इंजीनियर ट्रेनी |
| पदों की संख्या | 110 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 22 जनवरी 2026 |
| आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन |
| आधिकारिक वैबसाइट | https://mudira.nalcoindia.co.in/ |
आयु सीमा एवं ऊपरी आयु सीमा मे छूट
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए और आयु को दिनांक 22.01.2026 के अनुसार मानी जाएगी साथ ही आवेदन करने वाले अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजती वर्ग की श्रेणी मे आने वाले उम्मीदवारों को 05 वर्ष की ऊपरी आयु सीमा मे छूट और अन्य पिछड़ा वर्ग की श्रेणी मे आने वाले उम्मीदवारों को 03 वर्ष की छूट और सभी दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 से 15 वर्ष की उनकी श्रेणी के अनुसार छूट दी जाएगी।
ऑनलाइन आवेदन शुल्क और भुगतान का तरीका
नाल्को इंजीनियर ट्रेनी भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की श्रेणी मे आने वाले उम्मीदवारों को ₹500/- आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग की श्रेणी मे आने वाले उम्मीदवारों को ₹100/- रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। आप इस शुल्क को ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते है। भुगतान हो जाने के बाद आप अपने आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल लें यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा।
आवश्यक शैक्षणिक योग्यता
- इंजीनियरिंग या टेक्नोलॉजी में फुल टाइम रेगुलर बैचलर डिग्री, जिसमें UR/EWS/OBC(NCL) कैटेगरी के लिए कुल मिलाकर 65% से कम मार्क्स नहीं होने चाहिए और SC/ST/PwBD कैटेगरी के लिए 55% मार्क्स होने चाहिए।
सभी सेमेस्टर/सालों के एवरेज के आधार पर चाहे इंस्टीट्यूट/यूनिवर्सिटी ने किसी खास सेमेस्टर/साल को कितना भी वेटेज दिया हो। (कुल परसेंटेज निकालने के लिए सभी साल/सेमेस्टर के कुल अधिकतम मार्क्स और कुल प्राप्त मार्क्स को जोड़ा जाएगा। कोई राउंडिंग ऑफ नहीं किया जाएगा और किसी खास सेमेस्टर या साल को कोई वेटेज नहीं दिया जाएगा)।
वेतनमान एवं अन्य लाभ
इस भर्ती के लिए सभी पात्रता मानदंड को पूरा कर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को ₹40,000 – ₹1,40,000/- प्रतिमाह का वेतन दिया जाएगा साथ ही चयनित होने वाले उम्मीदवारों को अन्य लाभ व भत्ते भी दिये जाएंगे जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होंगे।
ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की तारीख
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की प्रारम्भ तारीख 02 जनवरी 2026 और आवेदन फॉर्म का शुल्क जमा करने एवं आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 22 जनवरी 2026 से पहले तक आप इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते है। यदि आप अधिसूचना मे दिये गए सभी पात्रता मानदंड को पूरा करते है और आवेदन करने के लिए इक्षुक है तो इस भर्ती की अंतिम तारीख का इंतज़ार न करें और उससे पहले ही आवेदन कर दें जिससे की यह अवसर आपसे न छूटे।
| महत्वपूर्ण तिथियाँ | |
| आवेदन की प्रारम्भ तारीख | 02-01-2026 |
| आवेदन की अंतिम तारीख | 22-01-2026 |
| शुल्क जमा की अंतिम तारीख | 22-01-2026 |
यह भी पढ़ें :BEL Ghaziabad Engineer Recruitment 2026 | बीईएल गाजियाबाद इंजीनियर भर्ती 2026
ऑनलाइन आवेदन फॉर्म कैसे करें
आवेदन करने के लिए आपको NALCO की आधिकारिक वैबसाइट mudira.nalcoindia.co.in की आधिकारिक वैबसाइट पर जाना होगा वैबसाइट पर जाने के बाद आपको अपना पंजीकरण करना होगा पंजीकरण हो जाने के बाद लॉगिन कर लें और आवेदन फॉर्म मे दी गयी सभी जानकारी जैसे आपका नाम, जन्म तिथि, श्रेणी, योग्यता, ईमेल आईडी एवं मोबाइल नंबर आदि को दर्ज कर अपने आवेदन फॉर्म का शुल्क ऑनलाइन के माध्यम से जमा कर दें और अपना फोटो, सिग्नेचर एवं अन्य जरूरी दस्तावेजों को अपलोड कर अपने आवेदन फॉर्म को सबमिट कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें।

