BEL Ghaziabad Engineer Recruitment 2026 | बीईएल गाजियाबाद इंजीनियर भर्ती 2026

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) ने ट्रेनी इंजीनियर-I और ट्रेनी ऑफिसर-I के रिक्त पदों को पूर्ति करने के लिए ऑनलाइन के माध्यम से आवेदनों को आमंत्रित किए है। इस भर्ती के लिए सभी इक्षुक और पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म को अंतिम तारीख से पहले तक भर सकते है। और इस भर्ती से जुड़ी सभी जानकारी जैसे आवेदन तारीख, आवेदन शुल्क, योग्यता, वेतनमान एवं आवेदन कैसे करें आदि जानकारी को नीचे देख सकते है। आप आवेदन करने से पहले इस भर्ती का नोटिफ़िकेशन जरूर पढ़ें जिससे की आपको आवेदन करने मे आसानी हो जाये।
BEL Ghaziabad Vacancy 2026 – का संक्षिप्त विवरण
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती बोर्ड | भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड |
| पद का नाम | ट्रेनी इंजीनियर-I और ट्रेनी ऑफिसर-I |
| पदों की संख्या | 119 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 09 जनवरी 2026 |
| आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन |
| आधिकारिक वैबसाइट | https://bel-india.in/ |
आयु सीमा एवं ऊपरी आयु सीमा मे छूट
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की अधिकतम आयु 28 वर्ष होनी चाहिए और आयु को दिनांक 01.01.2026 के अनुसार माना जाएगा साथ ही आवेदन करने वाले अन्य पिछड़ा वर्ग की श्रेणी के उम्मीदवारों को 03 वर्ष की ऊपरी आयु सीमा मे छूट और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों को 05 वर्ष की ऊपरी आयु सीमा मे छूट और सभी दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 वर्ष की ऊपरी आयु सीमा मे छूट दी जाएगी जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होगी।
ऑनलाइन आवेदन शुल्क और भुगतान का तरीका
इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की श्रेणी मे आने वाले उम्मीदवारों को ₹150 रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं सभी दिव्यांग उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के लिए छूट दी गयी है। आप इस शुल्क को ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते है। भुगतान हो जाने के बाद आप अपने आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें यह आपको आगे की आने वाली प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा।
BEL Recruitment 2026 के लिए शैक्षणिक योग्यता
- प्रशिक्षु इंजीनियर-I पदों के लिए योग्यता : मान्यता प्राप्त संस्थान/विश्वविद्यालय से संबंधित विषयों (इलेक्ट्रॉनिक्स/मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल/कंप्यूटर साइंस/केमिकल) में B.E./B.Tech/B.Sc इंजीनियरिंग।
- प्रशिक्षु अधिकारी-I पदों के लिए योग्यता : किसी मान्यता प्राप्त संस्थान/विश्वविद्यालय से फाइनेंस में एमबीए।
वेतनमान एवं अन्य लाभ
बीईएल गाजियाबाद इंजीनियर भर्ती 2026 के लिए सभी पात्रता मानदंड को पूरा कर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को ₹30,000 – ₹40,000/- प्रतिमाह का वेतन दिया जाएगा। साथ ही चयनित होने वाले उम्मीदवारों को अन्य लाभ व भत्ते भी दिये जाएंगे जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होंगे।
ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की तारीख
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की प्रारम्भ तारीख 29 दिसम्बर 2025 और आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 09 जनवरी 2026 से पहले तक आवेदन किया जा सकता है उसके बाद आवेदन करने के लिंक को बंद कर दिया जाएगा यदि आप अधिसूचना मे दिये गए सभी पात्रता मानदंड को पूरा करते है और आवेदन करने के लिए इक्षुक है तो इस भर्ती की अंतिम तारीख का इंतज़ार न करें और उससे पहले ही आवेदन कर दें और ध्यान रखें की आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे।
| महत्वपूर्ण तिथियाँ | |
| आवेदन की प्रारम्भ तारीख | 29-12-2025 |
| आवेदन की अंतिम तारीख | 09-01-2026 |
| शुल्क जमा की अंतिम तारीख | 09-01-2026 |
यह भी पढ़ें : CSL Workmen Recruitment 2025 | कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड भर्ती 2025
ऑनलाइन आवेदन फॉर्म कैसे करें
आवेदन करने के लिए आपको BEL की आधिकारिक वैबसाइट bel-india.in पर जाना होगा उसके बाद आप कैरियर भाग मे जाकर अपना पंजीकरण करें और लॉगिन कर आवेदन फॉर्म मे अपना नाम, जन्म तिथि, श्रेणी, योग्यता से जुड़ी जानकारी, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी आदि जानकारी को दर्ज कर दें फिर आपको अपने आवेदन फॉर्म का शुल्क ऑनलाइन के माध्यम से जमा करना होगा और अपने सभी जरूरी दस्तावेज़ जैसे फोटो, सिग्नेचर एवं अन्य जरूरी दस्तावेजों को अपलोड कर दें और आवेदन फॉर्म को सबमिट कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा।

