Sarkari Result MPSarkari Result MP
Sarkari Result | Admit Card | Result

Rajasthan RSSB Aayush Officer Vacancy 2025

Rajasthan RSSB Aayush Officer Recruitment 2025 : 28,050 वेतन के साथ राजस्थान मे आयुष अधिकारी के लिए सरकारी नौकरी जाने पूरी जानकारी

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर (RSSB) की तरफ से जारी होने वाले अधिसूचना नंबर 06/2025 के अनुसार आयुष अधिकारी (Aayush Officer) के रिक्त पदों की पूर्ति करने हेतु ऑनलाइन के माध्यम से आवेदनों को आमंत्रित किए है। इस भर्ती के लिए सभी इक्षुक और पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले अभ्यर्थी अपने ऑनलाइन आवेदन फॉर्म को RSSB की आधिकारिक वैबसाइट पर जाकर इस भर्ती की अंतिम तारीख से पहले तक आवेदन कर सकते है।

RSSB Aayush Officer Vacancy 2025
RSSB Aayush Officer Vacancy 2025

अभ्यर्थी इस भर्ती से जुड़ी सभी जानकारी जैसे आवेदन कैसे करें, आवेदन तारीख, आवेदन शुल्क, योग्यता, आयु, वेतनमान आदि जानकारी को Sarkari Result MP के द्वारा लिखी इस जॉब पोस्ट मे देख सकते है। आप आवेदन करने से पहले अधिसूचना मे दिये गए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ें जिससे की आपको आवेदन करने मे किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पढ़ें और आप आसानी से आवेदन कर सकें।

RSSB Aayush Officer 2025 : का संक्षिप्त विवरण (Job Overview)

विवरण जानकारी
भर्ती बोर्ड  Rajasthan Staff Selection Board, Jaipur
पद का नाम  Aayush Officer
पदों की संख्या  1535
आवेदन की अंतिम तिथि  08 नवंबर 2025
आवेदन का माध्यम  ऑनलाइन
आधिकारिक वैबसाइट  rssb.rajasthan.gov.in

आयु सीमा : Age Limit for Rajasthan Aayush Officer 2025

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष रखी गयी है और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए जिसे 01.01.2026 के अनुसार माना जाएगा और आवेदन करने अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों को 05 वर्ष की छूट और अन्य पिछड़ा वर्ग की श्रेणी के अभ्यर्थियों को 03 वर्ष की ऊपरी आयु सीमा मे छूट प्रदान की जाएगी जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होगी। साथ ही राजस्थान राज्य की महिला अभ्यर्थियों को 10 वर्ष की ऊपरी आयु सीमा मे छूट दी जाएगी।

आयु सीमा
न्यूनतम आयु 21 वर्ष
अधिकतम आयु 40 वर्ष
आयु की गणना दिनांक 01.01.2026

आवेदन शुल्क एवं भुगतान : Application Fees for RSSB Recruitment 2025

राजस्थान आयुष अधिकारी भर्ती 2025 के लिए आवेदन कर रहें सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को 600 रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग एवं सभी दिव्यांग अभ्यर्थियों को 400 रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। अभ्यर्थी इस शुल्क को ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग आदि माध्यमों से जमा कर सकते है। भुगतान हो जाने के बाद आप अपनी भुगतान की रसीद को जरूर निकाल लें यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए जरूरी होगी साथ ही यह शुल्क एक बार जमा करने के बाद आपको वापस नहीं किया जाएगा।

श्रेणीवार आवेदन शुल्क
सामान्य / पिछड़ा वर्ग / आर्थिक रूप से कमजोर (UR/OBC/EWS) ₹600/-
अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति (SC/ST) ₹400/-
दिव्यांग ₹400/-

आवश्यक शैक्षणिक योग्यता : Eligibility Criteria

  • आयुर्वेद पदों के लिए योग्यता : भिषगाचार्य/आयुर्वेदाचार्य/आयुर्वेदिक चिकित्सा एवं शल्य चिकित्सा में स्नातक (बी.ए.एम.एस.) की डिग्री। उम्मीदवारों को भारतीय चिकित्सा बोर्ड राजस्थान में पंजीकृत होना भी आवश्यक है।

  • होम्योपैथी पदों के लिए : होम्योपैथी में स्नातक की डिग्री (बी.एच.एम.एस.)। उम्मीदवारों को होम्योपैथिक बोर्ड राजस्थान में पंजीकृत होना भी आवश्यक है।

  • यूनानी पदों के लिए : यूनानी में स्नातक की डिग्री (बी.यू.एम.एस.) उम्मीदवारों को भारतीय चिकित्सा बोर्ड राजस्थान में पंजीकृत होना भी आवश्यक है।

वेतनमान एवं अन्य लाभ : Pay Scale

सभी पात्रता मानदंड को पूरा कर RSSB Aayush Officer Vacancy 2025 के लिए चयनित होने वाले अभ्यर्थी को वेतनमान के रूप मे रु 28,050 का वेतन दिया जाएगा साथ ही चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को अन्य लाभ व भत्ते भी दिये जाएंगे जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होंगे जिसे आप अधिसूचना मे देख सकते है।

आवेदन करने की तारीख : Application Dates

इस भर्ती के लिए आवेदन करने की प्रारम्भ तिथि 10 अक्टूबर 2025 और आवेदन शुल्क जमा करने एवं आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 08 नवंबर 2025 से पहले तक आप इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते है। यदि आप अधिसूचना मे दी गयी सभी पात्रता मानदंड को पूरा करते है और आवेदन करने के लिए इक्षुक है तो इस भर्ती की अंतिम तिथि का इंतज़ार न करें और उससे पहले ही आवेदन कर दें। और आवेदन केवल ऑनलाइन के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे यदि कोई अभ्यर्थी अपने आवेदन फॉर्म को डाक या अन्य किसी और माध्यम से RSSB को भेजता है तो उसका आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा।

महत्वपूर्ण तिथियाँ
आवेदन की प्रारम्भ तारीख 10-10-2025
आवेदन की अंतिम तारीख 08-11-2025
शुल्क जमा की अंतिम तारीख 08-11-2025

Read Also : BTSC Dental Hygienist Recruitment 2025

आवेदन कैसे करें : How to Apply

सभी पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले अभ्यर्थी अपने आवेदन फॉर्म को RSSB की आधिकारिक वैबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते है। आवेदन करने से पहले आप अधिसूचना मे दिये गए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और उसके बाद पंजीकरण करें पर क्लिक कर अपनी पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा करें और लॉगिन कर आवेदन फॉर्म मे दी गयी सभी जानकारी को ध्यान से दर्ज कर दें। जिसके बाद आपको अपने आवेदन फॉर्म का शुल्क ऑनलाइन के माध्यम से जमा करना होगा। उसके बाद अपना फोटो, सिग्नेचर एवं अन्य जरूरी दस्तावेजों को अपलोड कर दें और आवेदन फॉर्म को सबमिट कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए उपयोगी रहेगा।

महत्वपूर्ण लिंक
आवेदन करें लिंक
अधिसूचना पढ़ें लिंक
आधिकारिक वैबसाइट देखें लिंक

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top