Sarkari Result MPSarkari Result MP
Sarkari Result | Admit Card | Result

BTSC Dental Hygienist Recruitment 2025

Bihar BTSC Dental Hygienist Recruitment 2025 – बिहार मे दंत स्वच्छता विशेषज्ञ के पदों के लिए सरकारी नौकरी 12 पास भी कर सकते है आवेदन

BTSC Dental Hygienist Recruitment 2025
BTSC Dental Hygienist Recruitment 2025

बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) की तरफ से जारी होने वाले अधिसूचना पत्र 26/2025 के अनुसार Dental Hygienist के रिक्त पदों की पूर्ति करने के लिए आवेदन आमंत्रित किए है। जिसमे सभी इक्षुक और पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म को अंतिम तारीख से पहले तक भर सकते है। और इस भर्ती से जुड़ी सभी जानकारी जैसे आवेदन तारीख, आवेदन शुल्क, योग्यता, आयु, वेतनमान एवं आवेदन कैसे करें आदि जानकारी को Sarkari Result MP की इस जॉब पोस्ट मे देख सकते है। आप आवेदन करने से पहले अधिसूचना मे दिये गए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ें जिससे की आपको आवेदन करने मे किसी भी तरह की कोई परेशानी न आए।

BTSC Dental Hygienist Vacancy 2025 : का संक्षिप्त विवरण (Job Overview)

विवरण जानकारी
भर्ती बोर्ड Bihar Technical Service Commission (BTSC)
पद का नाम Dental Hygienist
पदों की संख्या 702
आवेदन की अंतिम तिथि 10 नवंबर 2025
आवेदन का माध्यम ऑनलाइन
आधिकारिक वैबसाइट btsc.bihar.gov.in

आयु सीमा : Age Limit for BTSC Dental Hygienist 2025

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष रखी गयी है। जो दिनांक 01.08.2025 तक पूर्ण हो चुकी हो। और आवेदन करने वाले सभी पात्र उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा मे छूट दी जाएगी जैसे अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग की श्रेणी के अभ्यर्थियों को 05 वर्ष की छूट और अन्य पिछड़ा वर्ग की श्रेणी के अभ्यर्थियों को 03 वर्ष की ऊपरी आयु सीमा मे छूट इस भर्ती के नियमों के अनुसार दी जाएगी।

आयु सीमा
न्यूनतम आयु 18 वर्ष
अधिकतम आयु 37 वर्ष
आयु की गणना दिनांक 01.08.2025

ऑनलाइन आवेदन शुल्क : Application Fees for Bihar Dental Hygienist 2025

बिहार दंत स्वच्छता विशेषज्ञ भर्ती 2025 के आवेदन करने वाले सभी वर्ग के अभ्यर्थियों को निर्धारित शुल्क 100 रूपये का भुगतान करना होगा। जिसे ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से जमा किया जा सकता है। भुगतान सफलतापूर्वक जमा हो जाने के बाद आप अपने आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें यह आपको आगे की आने वाली प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा। और यह शुल्क एक बार जमा करने के बाद आपको वापस नहीं किया जाएगा और न ही आने वाली किसी और परीक्षा के लिए सुरक्षित रखा जाएगा।

श्रेणीवार आवेदन शुल्क
सामान्य / पिछड़ा वर्ग / आर्थिक रूप से कमजोर (UR/OBC/EWS) ₹100/-
अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति (SC/ST) ₹100/-
महिला ₹100/-

आवश्यक शैक्षणिक योग्यता : Eligibility Criteria

  • अभ्यर्थियों को जीव विज्ञान विषय के साथ 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए तथा किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से डेंटल हाइजीन में डिप्लोमा होना चाहिए।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले योग्यता से जुड़ी सभी जानकारी को अधिसूचना मे जरूर पढ़ लें। यदि किसी अभ्यर्थी ने अपने ऑनलाइन आवेदन फॉर्म मे किसी भी तरह की गलत जानकारी को दर्ज किया है या आवेदन फॉर्म को सबमिट कर देने के बाद अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए योग्य नहीं पाया जाता है तो उस अभ्यर्थी की उम्मीदवारी को रद्द कर दिया जाएगा।

आवेदन करने की तारीख : Application Dates

इस भर्ती मे ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की प्रारम्भ तिथि 10 अक्टूबर 2025 और आवेदन शुल्क जमा करने एवं आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 नवंबर 2025 से पहले तक इस भर्ती के लिए आवेदन किया जा सकता है। उसके बाद आवेदन करने के लिंक को बंद कर दिया जाएगा। यदि आप नोटिफ़िकेशन मे दिये गए सभी पात्रता मानदंड को पूरा करते है और आवेदन करने के लिए इक्षुक है तो इस भर्ती की अंतिम तिथि का इंतज़ार न करें और उससे पहले ही आवेदन कर दें। और आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे किसी और माध्यम से आवेदन करने पर आपका आवेदन फॉर्म निरस्त कर दिया जाएगा।

महत्वपूर्ण तिथियाँ
आवेदन की प्रारम्भ तारीख 10-10-2025
आवेदन की अंतिम तारीख 10-11-2025
शुल्क जमा की अंतिम तारीख 10-11-2025

वेतनमान एवं अन्य लाभ : Pay Scale

सभी पात्रता मानदंड को पूरा कर दंत स्वच्छता विशेषज्ञ पदों के लिए चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को वेतनमान 5200 – 20200 एवं ग्रेड पे 2400 तथा सातवें वेतन स्तर-04 के अनुसार प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। साथ ही चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को अन्य लाभ व भत्ते भी दिये जाएंगे जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होंगे।

Read Also : IPPB GDS Executive Recruitment 2025

आवेदन कैसे करें : How to Apply

आवेदन करने के लिए आपको Bihar BTSC की आधिकारिक वैबसाइट https://btsc.bihar.gov.in/ पर जाना होगा। उसके बाद आप Recruitment भाग मे जाना इस भर्ती के अधिसूचना मे दिये गए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से पढ़ें। और अपना पंजीकरण करें जिसके बाद लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म मे दी गयी सभी जानकारी को दर्ज करें और अपने आवेदन फॉर्म का शुल्क ऑनलाइन के माध्यम से जमा कर अपना फोटो, सिग्नेचर एवं अन्य जरूरी दस्तावेजों को अपलोड कर दें। और आपके द्वारा भरी सभी जानकारी को दुबारा से चेक करें यदि सभी जानकारी सही है तो अपने आवेदन फॉर्म को सबमिट कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें।

महत्वपूर्ण लिंक
आवेदन करें लिंक
अधिसूचना पढ़ें लिंक
आधिकारिक वैबसाइट देखें लिंक

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top