Sarkari Result MPSarkari Result MP
Sarkari Result | Admit Card | Result

BSF Sports Quota Recruitment 2025

BSF Sports Quota Recruitment 2025 : खेल कोटा -2025 के अंतर्गत सीमा सुरक्षा बल में कांस्टेबल (सामान्य ड्यूटी) के पद

BSF Sports Quota Recruitment 2025
BSF Sports Quota Recruitment 2025

सीमा सुरक्षा बल (BSF) की तरफ से जारी होने वाले अधिसूचना पत्र के अनुसार खेल कोटा -2025 (Sports Quota) के अंतर्गत सीमा सुरक्षा बल में कांस्टेबल (सामान्य ड्यूटी) के पद पर मेधावी खिलाड़ियों की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए है। जिसमे सभी इक्षुक और पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले अभ्यर्थी अपने आवेदन फॉर्म को अंतिम तारीख से पहले तक भर सकते है। और इस भर्ती से जुड़ी सभी जानकारी जैसे आवेदन तारीख, आवेदन शुल्क, योग्यता, आयु आदि जानकारी को Sarkari Result MP की इस जॉब पोस्ट मे देख सकते है। आप आवेदन करने से पहले अधिसूचना मे दिये गए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ें।

BSF Sports Quota 2025 : का संक्षिप्त विवरण (Job Overview)

विवरण जानकारी
भर्ती बोर्ड Border Security Force (BSF)
पद का नाम Sports Quota
पदों की संख्या 391
आवेदन की अंतिम तिथि 04 नवंबर 2025
आवेदन का माध्यम ऑनलाइन
आधिकारिक वैबसाइट https://rectt.bsf.gov.in

आयु सीमा : Age Limit

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 23 वर्ष रखी गयी है। और आयु को दिनांक 01.08.2025 के अनुसार माना जाएगा और आवेदन करने वाले अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों को 05 वर्ष की छूट और अन्य पिछड़ा वर्ग की श्रेणी मे आने वाले अभ्यर्थियों को 03 वर्ष की ऊपरी आयु सीमा मे छूट दी जाएगी जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होगी।

आयु सीमा
न्यूनतम आयु 18 वर्ष
अधिकतम आयु 23 वर्ष
आयु की गणना दिनांक 01.08.2025

ऑनलाइन आवेदन शुल्क : Application Fees

सीमा सुरक्षा बल खेल कोटा भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने वाले सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग की श्रेणी मे आने वाले अभ्यर्थियों को 159 रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग की श्रेणी मे आने वाले अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क के लिए छूट दी गयी है। इन अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क का भुगतान नहीं करना होगा। बाकी अभ्यर्थी अपने आवेदन फॉर्म का शुल्क ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते है। भुगतान सफलतापूर्वक हो जाने के बाद आप अपने आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा। और यह शुल्क जमा करने के बाद आपको वापस नहीं किया जाएगा।

श्रेणीवार आवेदन शुल्क
सामान्य / पिछड़ा वर्ग / आर्थिक रूप से कमजोर (UR/OBC/EWS) ₹159/-
अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति (SC/ST) नि:शुल्क
महिला नि:शुल्क

आवश्यक शैक्षणिक योग्यता : Eligibility Criteria

BSF Constable (General Duty) Recruitment 2025 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वी की कक्षा पास होनी चाहिए साथ ही स्पोर्ट्स मे सर्टिफिकेट भी होना चाहिए।

वेतनमान एवं अन्य लाभ : Pay Scale

सभी पात्रता मानदंड को पूरा कर चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को लेवल-3 के अनुसार प्रतिमाह ₹21,700 – ₹69,100 का वेतन दिया जाएगा साथ ही चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को अन्य लाभ व भत्ते भी दिये जाएंगे जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होंगे।

आवेदन करने की तारीख : Application Dates

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की प्रारम्भ तिथि 16 अक्टूबर 2025 और आवेदन शुल्क जमा करने एवं आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 04 नवंबर 2025 से पहले तक आप इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते है उसके बाद आवेदन करने के ऑनलाइन लिंक को बंद कर दिया जाएगा यदि आप अधिसूचना मे दिये गए सभी पात्रता मानदंड को पूरा करते है और आवेदन करने के लिए इक्षुक है तो इस भर्ती की अंतिम तारीख का इंतज़ार न करें और उससे पहले ही आवेदन कर दें और आवेदन केवल ऑनलाइन के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे।

महत्वपूर्ण तिथियाँ
आवेदन की प्रारम्भ तारीख 16-10-2025
आवेदन की अंतिम तारीख 04-11-2025
शुल्क जमा की अंतिम तारीख 04-11-2025

Read Also : Rajasthan RSSB Aayush Officer Vacancy 2025

आवेदन कैसे करें : How to Apply

आवेदन करने के लिए आपको BSF की आधिकारिक वैबसाइट https://rectt.bsf.gov.in/ पर जाना होगा। वैबसाइट पर जाने के बाद आप सबसे पहले इस भर्ती के अधिसूचना मे दिये गए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से पढ़ें उसके बाद Register Here पर क्लिक कर अपना पंजीकरण करें और उसके बाद लॉगिन कर आवेदन फॉर्म मे दी गयी सभी जानकारी को ध्यान से दर्ज करें। उसके बाद आपको अपने आवेदन फॉर्म का शुल्क ऑनलाइन के माध्यम से जमा करना होगा। और उसके बाद अपना फोटो, सिग्नेचर एवं अन्य जरूरी दस्तावेजों को अपलोड कर दें और आवेदन फॉर्म को सबमिट कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें।

महत्वपूर्ण लिंक
आवेदन करें लिंक
अधिसूचना पढ़ें लिंक
आधिकारिक वैबसाइट देखें लिंक

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top