Punjab Police Constable Recruitment 2026 | पंजाब पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026

पंजाब पुलिस (Punjab Police) की तरफ से जारी होने वाले अधिसूचना पत्र नंबर 01/2026 के माध्यम से पुलिस कांस्टेबल (Constable) के 3797 रिक्त पदों की पूर्ति करने के लिए ऑनलाइन के माध्यम से आवेदनों को आमंत्रित किए है। जिसमे सभी इक्षुक और पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म को अंतिम तारीख से पहले तक भर सकते है। और आवेदन करने से जुड़ी सभी जानकारी जैसे आवेदन तारीख, शुल्क, योग्यता, वेतन एवं आवेदन कैसे करें आदि जानकारी को Sarkari Result MP पर देख सकते है। आप आवेदन करने से पहले अधिसूचना मे दिये गए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ लें जिससे की आपको आवेदन करने मे आसानी हो जाये।
Punjab Police Constable Vacancy 2026 – का संक्षिप्त विवरण
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती बोर्ड | पंजाब पुलिस |
| पद का नाम | पुलिस कांस्टेबल |
| पदों की संख्या | 3797 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 30 मार्च 2026 |
| आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन |
| आधिकारिक वैबसाइट | https://punjabpolice.gov.in/ |
आयु सीमा एवं ऊपरी आयु सीमा मे छूट
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष होनी चाहिए और आयु को दिनांक 01.01.2026 के अनुसार माना जाएगा। साथ ही आवेदन करने वाले सभी पात्र वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा मे छूट दी जाएगी जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होगी। अधिक जानकारी के आप अधिसूचना को देख सकते है।
ऑनलाइन आवेदन शुल्क एवं भुगतान का माध्यम
पंजाब पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को ₹1200/- रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उम्मीदवारों को ₹700/- रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। इस शुल्क को उम्मीदवार ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते है। भुगतान हो जाने के बाद आप अपने आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें यह आपको आगे की आने वाली प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा। और यह शुल्क आपको वापस नहीं किया जाएगा।
आवश्यक शैक्षणिक योग्यता
- कांस्टेबल (जिला और सशस्त्र पुलिस संवर्ग) पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त एजुकेशन बोर्ड/यूनिवर्सिटी से 10+2 या इसके बराबर। और एक्स-सर्विसमैन के मामले में कम से कम एजुकेशनल क्वालिफिकेशन मैट्रिकुलेशन होगी।
वेतनमान एवं अन्य लाभ
Punjab Police Constable पदों के लिए सभी पात्रता मानदंड को पूरा कर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को ₹19,900/- रूपये प्रतिमाह का वेतन दिया जाएगा। साथ ही चयनित होने वाले उम्मीदवारों को अन्य लाभ व भत्ते भी दिये जाएंगे जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होंगे जिसे आप अधिसूचना मे देख सकते है।
ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की तारीख
इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की प्रारम्भ तारीख 10 मार्च 2026 और आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 30 मार्च 2026 से पहले तक आप इन पदों के लिए आवेदन कर सकते है। यदि आप अधिसूचना मे दिये गए सभी पात्रता मानदंड को पूरा करते है और आवेदन करने के लिए इक्षुक है तो इस भर्ती की अंतिम तारीख से पहले ही आवेदन कर दें और आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे किसी और माध्यम से आवेदन करने पर आपका आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा।
| महत्वपूर्ण तिथियाँ | |
| आवेदन की प्रारम्भ तारीख | 10-03-2026 |
| आवेदन की अंतिम तारीख | 30-03-2026 |
| शुल्क जमा की अंतिम तारीख | 30-03-2026 |
यह भी पढ़ें : HPCL Officers Recruitment 2026 | हिंदुस्तान पेट्रोलियम ऑफिसर्स भर्ती 2026
ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को Punjab Police की आधिकारिक वैबसाइट के Recruitment Section मे जाकर अपना पंजीकरण करना होगा। पंजीकरण हो जाने के बाद आप लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म मे दी गयी सभी जानकारी जैसे आपका नाम, जन्म तिथि, श्रेणी, योग्यता, मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी आदि जानकारी को दर्ज कर दें और अपना फोटो, सिग्नेचर एवं सभी जरूरी दस्तावेजों को अपलोड कर अपने आवेदन फॉर्म का शुल्क ऑनलाइन के दिये गए माध्यमों से जमा कर आवेदन फॉर्म को सबमिट कर दें और आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल लें यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा।

