Sarkari Result MPSarkari Result MP
Sarkari Result | Admit Card | Result

HPCL Officers Recruitment 2026 | हिंदुस्तान पेट्रोलियम ऑफिसर्स भर्ती 2026

HPCL Officers Recruitment 2026 | हिंदुस्तान पेट्रोलियम ऑफिसर्स भर्ती 2026

HPCL Officers Recruitment 2026

हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) की तरफ से जारी होने वाले नोटिफ़िकेशन नंबर HPCL/OPEN/HR/3/2025-26 के माध्यम से अधिकारियों (Officers) की प्रोफ़ाइल के लिए भर्ती के लिए ऑनलाइन के माध्यम से आवेदनों को आमंत्रित किए है। जिसमे सभी इक्षुक और पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म को अंतिम तारीख से पहले तक भर सकते है और आवेदन करने से जुड़ी सभी जानकारी को Sarkari Result MP पर देख सकते है। आप आवेदन फॉर्म भरने से पहले नोटिफ़िकेशन मे दिये गए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ लें जिससे की आपको आवेदन करने मे आसानी हो जाये।

HPCL Officers Vacancy 2026 – का संक्षिप्त विवरण

विवरण जानकारी
भर्ती बोर्ड हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड
पद का नाम ऑफिसर्स
पदों की संख्या 731
आवेदन की अंतिम तिथि 25 मार्च 2026
आवेदन का माध्यम ऑनलाइन
आधिकारिक वैबसाइट www.hindustanpetroleum.com

ऑनलाइन आवेदन शुल्क एवं भुगतान का माध्यम

आवेदन करने के लिए सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उम्मीदवारों को ₹100/- रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं सभी वर्ग के दिव्यांग उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के लिए छूट दी गयी है। बाकी उम्मीदवार शुल्क को ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते है। भुगतान हो जाने के बाद आप अपने आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें यह आपको आगे की आने वाली प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा।

आयु सीमा एवं ऊपरी आयु सीमा मे छूट

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 25 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष रखी गयी है और आयु को दिनांक 25.03.2026 के अनुसार माना जाएगा साथ ही आवेदन करने वाले सभी पत्र वर्ग जैसे अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को 03 वर्ष की छूट और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों को 05 वर्ष की ऊपरी आयु सीमा मे छूट दी जाएगी जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होगी।

आवश्यक शैक्षणिक योग्यता

योग्यता में 3 वर्षीय नियमित डिप्लोमा (Mechanical/Electrical/Civil/Chemical), 3 वर्षीय स्नातक (जैसे B.Sc Chemistry, BBA HR), 4 वर्षीय इंजीनियरिंग डिग्री (संबंधित शाखा में), CA/CMA/MBA या संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन आवश्यक है, जबकि अनुभवी पदों के लिए संबंधित इंजीनियरिंग/मैनेजमेंट/कानून/आईटी आदि में नियमित डिग्री के साथ 1 से 18 वर्ष तक का अनुभव (पद के अनुसार) मांगा गया है कुछ पदों पर राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त इंडस्ट्रियल सेफ्टी डिप्लोमा, विशेष भाषा ज्ञान या विशेष तकनीकी योग्यता भी अनिवार्य है।

वेतनमान एवं अन्य लाभ

हिंदुस्तान पेट्रोलियम ऑफिसर्स भर्ती 2026 के लिए सभी पात्रता मानदंड को पूरा कर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को पदों के अनुसार ₹30,000 – 1,60,000/- प्रतिमाह का वेतन दिया जाएगा। साथ ही चयनित होने वाले उम्मीदवारों को अन्य लाभ व भत्ते भी दिये जाएंगे जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होंगे। जिसे आप अधिसूचना मे देख सकते है।

आवेदन करने की तारीख

इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की प्रारम्भ तारीख 25 फरवरी 2026 और आवेदन करने की अंतिम तारीख 25 मार्च 2026 से पहले तक आप इन पदों के लिए आवेदन कर सकते है। यदि आप आवेदन करने के लिए इक्षुक है और सभी मानदंड को पूरा करते है तो इस भर्ती की अंतिम तारीख से पहले ही आवेदन कर दें और आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे किसी और माध्यम से आवेदन करने पर आपका आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा।

महत्वपूर्ण तिथियाँ            
आवेदन की प्रारम्भ तारीख 25-02-2026
आवेदन की अंतिम तारीख 25-03-2026
शुल्क जमा की अंतिम तारीख 25-03-2026

यह भी पढ़ें : AIIMS New Delhi Nursing Officer Recruitment 2026 | एम्स नई दिल्ली नर्सिंग ऑफिसर भर्ती 2026

आवेदन करने की प्रक्रिया

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को HPCL की आधिकारिक वैबसाइट https://www.hindustanpetroleum.com/ के Recruitment सेक्शन मे जाकर अपना पंजीकरण करना होगा उसके बाद आप लॉगिन कर लें और आवेदन फॉर्म मे अपना नाम, जन्म तिथि, श्रेणी, योग्यता, मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी आदि जानकारी को दर्ज कर अपना फोटो, सिग्नेचर एवं सभी जरूरी दस्तावेजों को अपलोड कर दें और अपने आवेदन फॉर्म का शुल्क ऑनलाइन के माध्यम से जमा कर आवेदन फॉर्म को सबमिट कर दें और उसका प्रिंट आउट निकाल लें यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा।

महत्वपूर्ण लिंक
आवेदन करें लिंक
अधिसूचना पढ़ें लिंक
आधिकारिक वैबसाइट देखें लिंक

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top