PNB Bank Apprentice Vacancy 2026 | पंजाब नेशनल बैंक अप्रेंटिस भर्ती 2026

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की तरफ से जारी होने वाले भर्ती के अधिसूचना पत्र HRD/APPRENTICE/ADVT/2025-26 के अनुसार अप्रेंटिस (Apprentice) के रिक्त पदों की पूर्ति करने के लिए ऑनलाइन के माध्यम से आवेदनों को आमंत्रित किए है जिसमे सभी इक्षुक और पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म को अंतिम तारीख से पहले तक भर सकते है और आवेदन करने से जुड़ी सभी जानकारी को Sarkari Result MP पर देख सकते है। आप आवेदन करने से पहले नोटिफ़िकेशन मे दिये गए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ लें। जिससे की आपको आवेदन करने मे आसानी हो जाये।
PNB Bank Recruitment 2026 – का संक्षिप्त विवरण
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती बोर्ड | पंजाब नेशनल बैंक |
| पद का नाम | अप्रेंटिस |
| पदों की संख्या | 5138 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 24 फरवरी 2026 |
| आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन |
| आधिकारिक वैबसाइट | https://pnb.bank.in/ |
ऑनलाइन आवेदन शुल्क एवं भुगतान का माध्यम
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों को ₹944/- रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा जबकि सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिला उम्मीदवारों को ₹708/- रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं दिव्यांग उम्मीदवारों को ₹236/- रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
उम्मीदवार इस शुल्क को ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते है भुगतान हो जाने के बाद आप अपने आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा और यह शुल्क जमा करने के बाद आपको वापस नहीं किया जाएगा।
आयु सीमा एवं ऊपरी आयु सीमा मे छूट
पंजाब नेशनल बैंक अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष रखी गयी है जिसे 01.01.2026 के अनुसार माना जाएगा और आवेदन करने वाले सभी पात्र वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा मे छूट दी जाएगी जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होंगे। जिसे आप अधिसूचना मे देख सकते है।
आवश्यक शैक्षणिक योग्यता
- किसी भी सरकारी संस्था / AICTE / UGC से मान्यता प्राप्त किसी भी संस्थान / कॉलेज / यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय में ग्रेजुएट डिग्री।
वजीफा / लाभ
सभी पात्रता मानदंड को पूरा कर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 1 वर्ष की अवधि के लिए ग्रामीण / अर्ध शहरी / शहरी ₹12,300/- उम्मीदवारों को प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा और मेट्रो के लिए ₹15,000/- का प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होंगे।
ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की तारीख
ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की प्रारम्भ तारीख 08 फरवरी 2026 और आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 24 फरवरी 2026 से पहले तक आप इन पदों के लिए आवेदन कर सकते है। यदि आप अधिसूचना मे दिये गए सभी पात्रता मानदंड को पूरा करते है और आवेदन करने के लिए इक्षुक है तो इस भर्ती की अंतिम तारीख का इंतज़ार न करें और उससे पहले ही आवेदन कर दें और आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे डाक या अन्य माध्यम से आवेदन भेजने पर आपका आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा।
| महत्वपूर्ण तिथियाँ | |
| आवेदन की प्रारम्भ तारीख | 08-02-2026 |
| आवेदन की अंतिम तारीख | 24-02-2026 |
| शुल्क जमा की अंतिम तारीख | 24-02-2026 |
यह भी पढ़ें : NCERT Professor Recruitment 2026 | राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान परिषद प्रोफेसर भर्ती 2026
आवेदन करने की प्रक्रिया
आवेदन करने के लिए आपको PNB की आधिकारिक वैबसाइट https://pnb.bank.in/ के कैरियर भाग मे जाकर अपना पंजीकरण करना होगा पंजीकरण हो जाने के बाद आप लॉगिन कर लें और आवेदन फॉर्म मे दी गयी सभी जानकारी जैसे आपका नाम, जन्म तिथि, श्रेणी, योग्यता, मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी आदि को दर्ज कर अपने आवेदन फॉर्म का शुल्क ऑनलाइन के माध्यम से जमा कर दें और अपना फोटो, सिग्नेचर एवं सभी जरूरी दस्तावेजों को अपलोड कर आवेदन फॉर्म को सबमिट कर दें और उसका प्रिंट आउट निकाल लें यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा।

