NCERT Professor Recruitment 2026 | राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान परिषद प्रोफेसर भर्ती 2026

राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान परिषद (NCERT) की तरफ से जारी होने वाले नोटिफ़िकेशन 177/2026 के अनुसार शैक्षणिक पद प्रोफेसर (Professor) के रिक्त पदों की पूर्ति करने के लिए ऑनलाइन के माध्यम से आवेदनों को आमंत्रित किए है। जिसमे सभी इक्षुक और पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म को अंतिम तारीख से पहले तक भर सकते है और आवेदन करने से जुड़ी सभी जानकारी जैसे तारीख, शुल्क, योग्यता, आयु एवं वेतनमान आदि को Sarkari Result MP पर देख सकते है। आप आवेदन करने से पहले अधिसूचना मे दिये गए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ें।
NCERT Recruitment 2026 – का संक्षिप्त विवरण
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती बोर्ड | राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान परिषद |
| पद का नाम | प्रोफेसर |
| पदों की संख्या | 117 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 20 फरवरी 2026 |
| आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन |
| आधिकारिक वैबसाइट | https://ncert.nic.in/ |
आयु सीमा एवं ऊपरी आयु सीमा मे छूट
प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर, डिप्टी लाइब्रेरियन और असिस्टेंट लाइब्रेरियन की एजुकेशनल क्वालिफिकेशन, अनुभव, सुपरएनुएशन पर रिटायरमेंट की उम्र और पे स्केल UGC/NCERT भारत सरकार के नियमों के अनुसार होंगे जिनमें समय-समय पर संशोधन किया जाता है और जो ऑनलाइन एप्लीकेशन भरने की आखिरी तारीख को लागू होंगे।
ऑनलाइन आवेदन शुल्क एवं भुगतान का माध्यम
NCERT Recruitment 2026 के लिए आवेदन करने वाले सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की श्रेणी के उम्मीदवारों को ₹1000/- रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं सभी वर्ग की महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के लिए छूट दी गयी है। आप इस शुल्क को ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते है। भुगतान हो जाने के बाद आप अपने आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा।
आवश्यक शैक्षणिक योग्यता
- प्रोफेसर पद के लिए योग्यता : संबंधित / संबद्ध / प्रासंगिक विषय में Ph.D. की डिग्री हो और जिन्होंने उच्च गुणवत्ता का काम प्रकाशित किया हो जो रिसर्च में सक्रिय रूप से शामिल हों और जिनके पास प्रकाशित काम का सबूत हो।
- सह – प्राध्यापक पद के लिए योग्यता : संबंधित / संबद्ध / प्रासंगिक विषयों में Ph.D. डिग्री के साथ एक अच्छा एकेडमिक रिकॉर्ड और मास्टर डिग्री में कम से कम 55% अंक (या जहां ग्रेडिंग सिस्टम फॉलो किया जाता है वहां पॉइंट-स्केल में इसके बराबर ग्रेड)।
- सहायक प्रोफेसर पद के लिए योग्यता : किसी भारतीय यूनिवर्सिटी से संबंधित / प्रासंगिक / संबद्ध विषय में 55% अंकों (या जहाँ ग्रेडिंग सिस्टम फॉलो किया जाता है वहाँ पॉइंट स्केल में समकक्ष ग्रेड) के साथ मास्टर डिग्री या किसी मान्यता प्राप्त विदेशी यूनिवर्सिटी से समकक्ष डिग्री।
- उप पुस्तकालयाध्यक्ष पद के लिए योग्यता : लाइब्रेरी साइंस / इन्फॉर्मेशन साइंस / डॉक्यूमेंटेशन साइंस में मास्टर डिग्री, जिसमें कम से कम 55% मार्क्स या पॉइंट-स्केल में इसके बराबर ग्रेड हो, जहाँ भी ग्रेडिंग सिस्टम फॉलो किया जाता है। और असिस्टेंट यूनिवर्सिटी लाइब्रेरियन / कॉलेज लाइब्रेरियन के तौर पर आठ साल का अनुभव।
- सहायक लाइब्रेरियन पद के लिए योग्यता : लाइब्रेरी साइंस, इन्फॉर्मेशन साइंस या डॉक्यूमेंटेशन साइंस में मास्टर डिग्री या इसके बराबर प्रोफेशनल डिग्री जिसमें कम से कम 55% मार्क्स हों (या जहां ग्रेडिंग सिस्टम फॉलो किया जाता है वहां पॉइंट-स्केल में इसके बराबर ग्रेड)।
वेतनमान एवं अन्य लाभ
सभी पात्रता मानदंड को पूरा करने चयनित होने वाले उम्मीदवारों को ₹15,600 – ₹67,000/- रूपये प्रतिमाह का वेतन दिया जाएगा साथ ही चयनित होने वाले उम्मीदवारों को अन्य लाभ व भत्ते भी दिये जाएंगे जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होंगे।
ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की तारीख
ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की प्रारम्भ तारीख 31 जनवरी 2026 और आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 20 फरवरी 2026 से पहले तक आप इन पदों के लिए आवेदन कर सकते है। यदि आप अधिसूचना मे दिये गए सभी पात्रता मानदंड को पूरा करते है और आवेदन करने के लिए इक्षुक है तो इस भर्ती की अंतिम तारीख का इंतज़ार न करें और उससे पहले ही आवेदन कर दें और आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे किसी और माध्यम से आवेदन करने पर आपका आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा।
| महत्वपूर्ण तिथियाँ | |
| आवेदन की प्रारम्भ तारीख | 31-01-2026 |
| आवेदन की अंतिम तारीख | 20-02-2026 |
| शुल्क जमा की अंतिम तारीख | 20-02-2026 |
यह भी पढ़ें :HPSC PGT Computer Science Recruitment 2026 | एचपीएससी पीजीटी कंप्यूटर साइंस भर्ती 2026
आवेदन करने की प्रक्रिया
आवेदन करने के लिए आपको NCERT की आधिकारिक वैबसाइट https://ncert.nic.in/ पर जाकर अपना पंजीकरण करना होगा उसके बाद आप लॉगिन कर लें और आवेदन फॉर्म मे दी गयी सभी जानकारी जैसे आपका नाम, जन्म तिथि, श्रेणी, योग्यता, मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी आदि जानकारी को दर्ज कर अपने आवेदन फॉर्म का शुल्क ऑनलाइन के माध्यम से जमा कर दें और अपना फोटो, सिग्नेचर एवं सभी जरूरी दस्तावेजों को अपलोड कर आवेदन फॉर्म को सबमिट कर दें और उसका प्रिंट आउट निकाल लें यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा।

