Sarkari Result MPSarkari Result MP
Sarkari Result | Admit Card | Result

RBI Officer Grade A, B Recruitment 2026 – रिजर्व बैंक मे ₹62,500 की सरकारी नौकरी जाने सभी जानकारी

RBI Officer Grade A, B Recruitment 2026 | रिजर्व बैंक ऑफिसर ग्रेड ए, बी भर्ती 2026

RBI Officer Grade A, B Recruitment 2026

भारतीय रिजर्व बैंक सेवा बोर्ड (RBI) की तरफ से जारी होने वाले अधिसूचना पत्र नंबर RBISB/DA/05/2025-26 के अनुसार अधिकारी ग्रेड ए, बी के रिक्त पदों की पूर्ति करने के लिए ऑनलाइन के माध्यम से आवेदनों को आमंत्रित किए है जिसमे सभी इक्षुक और पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म को अंतिम तारीख से पहले तक भर सकते है और आवेदन करने से जुड़ी सभी जानकारी जैसे तारीख, शुल्क, योग्यता, आयु वेतन आदि को Sarkari Result MP पर देख सकते है। आप आवेदन करने से पहले अधिसूचना मे दिये गए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से पढ़ लें।

RBI Vacancy 2026 – का संक्षिप्त विवरण

विवरण जानकारी
भर्ती बोर्ड भारतीय रिजर्व बैंक सेवा बोर्ड
पद का नाम ऑफिसर ग्रेड ए, बी
पदों की संख्या 21
आवेदन की अंतिम तिथि 26 फरवरी 2026
आवेदन का माध्यम ऑनलाइन
आधिकारिक वैबसाइट https://www.rbi.org.in/

आयु सीमा एवं ऊपरी आयु सीमा मे छूट

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष पदों के अनुसार रखी गयी है और आयु को दिनांक 01.02.2026 के अनुसार माना जाएगा और आवेदन करने वाले सभी पात्र वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा मे छूट दी जाएगी जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होगी जिसे आप अधिसूचना मे देख सकते है।

ऑनलाइन आवेदन शुल्क एवं भुगतान का माध्यम

रिजर्व बैंक ऑफिसर ग्रेड ए, बी भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की श्रेणी के उम्मीदवारों को ₹600/- रूपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा। जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं दिव्यांग उम्मीदवारों को ₹100/- रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। जिसे उम्मीदवार ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते है। भुगतान हो जाने के बाद आप अपने आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा।

आवश्यक शैक्षणिक योग्यता

  • लीगल ऑफिसर ग्रेड ‘बी’ पद के लिए योग्यता : किसी भी यूनिवर्सिटी/कॉलेज/इंस्टीट्यूशन से लॉ में बैचलर डिग्री जिसे UGC और बार काउंसिल ऑफ इंडिया से मान्यता प्राप्त हो और जिसमें सभी सेमेस्टर/सालों में कुल मिलाकर कम से कम 50% मार्क्स या उसके बराबर ग्रेड हों।
  • प्रबंधक (तकनीकी-सिविल) ग्रेड ‘बी’ पद के लिए योग्यता : सिविल इंजीनियरिंग में बैचलर डिग्री या इसके बराबर क्वालिफिकेशन जिसमें सभी सेमेस्टर/सालों में कुल मिलाकर कम से कम 60% मार्क्स (SC/ST के लिए 55%, अगर उनके लिए वैकेंसी रिज़र्व हैं) या इसके बराबर ग्रेड हो। कुल ग्रेड पॉइंट या मार्क्स का प्रतिशत, जहां दिया गया है उसका मतलब पूरे कोर्स की अवधि का कुल मिलाकर होगा।
  • मैनेजर (टेक्निकल-इलेक्ट्रिकल) ग्रेड ‘बी’ पद के लिए योग्यता : इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग या इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बैचलर डिग्री, जिसमें सभी सेमेस्टर/सालों में कुल मिलाकर कम से कम 60% मार्क्स (SC/ST के लिए 55% अगर उनके लिए वैकेंसी रिज़र्व हैं) या इसके बराबर ग्रेड हो। जहां ग्रेड पॉइंट या मार्क्स का प्रतिशत दिया गया है, उसका मतलब पूरे कोर्स की अवधि का कुल मिलाकर होगा।
  • सहायक प्रबंधक (राजभाषा) ग्रेड ‘ए’ पद के लिए योग्यता : स्नातक स्तर पर अंग्रेजी एक विषय के रूप में के साथ हिंदी / हिंदी अनुवाद में द्वितीय श्रेणी मास्टर डिग्री।
  • असिस्टेंट मैनेजर (प्रोटोकॉल और सुरक्षा) ग्रेड ‘ए’ पद के लिए योग्यता : आर्मी/नेवी/एयर फोर्स में कम से कम 5 साल की कमीशंड सर्विस वाला ऑफिसर।

वेतनमान एवं अन्य लाभ

सभी पात्रता मानदंड को पूरा कर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को ₹62,500 – ₹78,450/- रूपये प्रतिमाह का वेतन दिया जाएगा साथ ही चयनित होने वाले उम्मीदवारों को अन्य लाभ व भत्ते भी दिये जाएंगे जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होंगे जिसे आप अधिसूचना मे देख सकते है।

ऑनलाइन आवेदन भरने की तारीख

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की प्रारम्भ तारीख 06 फरवरी 2026 और आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 26 फरवरी 2026 से पहले तक आप इन पदों के लिए आवेदन कर सकते है यदि आप अधिसूचना मे दिये गए सभी पात्रता मानदंड को पूरा करते है और आवेदन करने के लिए इक्षुक है तो इस भर्ती की अंतिम तारीख से पहले ही आवेदन कर दें और आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे किसी और माध्यम से आवेदन करने पर आपका आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा।

महत्वपूर्ण तिथियाँ            
आवेदन की प्रारम्भ तारीख 06-02-2026
आवेदन की अंतिम तारीख 26-02-2026
शुल्क जमा की अंतिम तारीख 26-02-2026

यह भी पढ़ें : PNB Bank Apprentice Vacancy 2026 – पंजाब नेशनल बैंक मे 1 वर्ष की अप्रेंटिस पदों के लिए भर्ती जाने सभी जानकारी

आवेदन करने की प्रक्रिया

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को RBI Bank की आधिकारिक वैबसाइट https://www.rbi.org.in/ पर जाकर अपना पंजीकरण करना होगा उसके बाद आप लॉगिन कर आवेदन फॉर्म मे अपना नाम, जन्म तिथि, श्रेणी, योग्यता, मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी आदि को दर्ज कर दें और अपने आवेदन फॉर्म का शुल्क ऑनलाइन के दिये गए माध्यमों से जमा कर अपना फोटो, सिग्नेचर एवं सभी जरूरी दस्तावेजों को अपलोड कर दें और आवेदन फॉर्म को सबमिट कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा।

महत्वपूर्ण लिंक
आवेदन करें लिंक
अधिसूचना पढ़ें लिंक
आधिकारिक वैबसाइट देखें लिंक

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top