हिमाचल प्रदेश राजस्व विभाग पटवारी भर्ती 2025 | HPCRA Patwari Recruitment 2025
हिमाचल प्रदेश राजस्व विभाग (HPCRA) की तरफ से जारी होने वाले भर्ती के विज्ञापन संख्या 08/2025 के अनुसार पटवारी के रिक्त पदों की पूर्ति करने के लिए ऑनलाइन आवेदनों को आमंत्रित किए है। जिसमे सभी इक्षुक और पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवार अंतिम तारीख से पहले तक आवेदन कर सकते है और आवेदन करने के लिए सभी जरूरी जानकारी जैसे आवेदन तारीख, आवेदन शुल्क, योग्यता, आयु एवं वेतनमान आदि को नीचे देख सकते है। आप आवेदन करने से पहले नोटिफ़िकेशन के सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ें।
HPCRA भर्ती 2025 – का संक्षिप्त विवरण
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती बोर्ड | हिमाचल प्रदेश राजस्व विभाग |
| पद का नाम | पटवारी |
| पदों की संख्या | 530 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 16 जनवरी 2026 |
| आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन |
| आधिकारिक वैबसाइट | https://hprca.hp.gov.in/ |
ऑनलाइन आवेदन शुल्क और भुगतान करने का माध्यम
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की श्रेणी के उम्मीदवारों को 800 रूपये शुल्क को जमा करना होगा। और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति उम्मीदवारों को भी 800 रूपये आवेदन शुल्क को जमा करना होगा। जिसे उम्मीदवार ऑनलाइन के माध्यम जैसे क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते है। भुगतान हो जाने के बाद अपने आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा।
आयु सीमा और ऊपरी आयु सीमा मे छूट
हिमाचल प्रदेश राजस्व विभाग पटवारी भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 45 वर्ष रखी गयी है और आयु को 01.01.2025 के अनुसार माना जाएगा और आवेदन कर रहें सभी पात्र उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा मे छूट दी जाएगी जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होगी।
आवश्यक शैक्षणिक योग्यता
- किसी मान्यता प्राप्त स्कूल एजुकेशन बोर्ड/यूनिवर्सिटी से 10+2 एग्जाम या उसके बराबर पास होना चाहिए।
हिमाचल प्रदेश के रीति-रिवाजों, तौर-तरीकों और बोलियों का ज्ञान और प्रदेश के खास हालात में नियुक्ति के लिए सही होना। (ii) कंप्यूटर का ज्ञान।
वेतनमान और अन्य लाभ
हिमाचल प्रदेश राजस्व विभाग पटवारी भर्ती 2025 के लिए सभी पात्रता मानदंड को पूरा चयनित होने वाले उम्मीदवारों को प्रशिक्षण के समय ₹12500/- का वेतन दिया जाएगा। साथ ही चयनित होने वाले उम्मीदवारों को अन्य लाभ व भत्ते भी दिये जाएंगे जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होंगे।
ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की तारीख
इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की प्रारम्भ तिथि 12 दिसम्बर 2025 और आवेदन शुल्क जमा करने साथ ही आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 16 जनवरी 2025 से पहले तक आप इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते है उसके बाद आवेदन करने के लिंक को बंद कर दिया जाएगा यदि आप अधिसूचना मे दिये गए सभी पात्रता मानदंड को पूरा करते है और आवेदन करने के लिए इक्षुक है तो इस भर्ती की अंतिम तारीख का इंतज़ार न करते हुए उससे पहले ही आवेदन कर दें।
| महत्वपूर्ण तिथियाँ | |
| आवेदन की प्रारम्भ तारीख | 12-12-2025 |
| आवेदन की अंतिम तारीख | 16-01-2026 |
| शुल्क जमा की अंतिम तारीख | 16-01-2026 |
यह भी पढ़ें : नारनौल कोर्ट क्लर्क और स्टेनोग्राफर भर्ती 2025 – जाने सभी जानकारी और करें ऑनलाइन आवेदन
ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया
आवेदन करने के लिए आपको HPCRA की आधिकारिक वैबसाइट hprca.hp.gov.in पर जाना होगा वैबसाइट पर जाने के बाद आप सबसे पहले अधिसूचना मे दिये गए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से पढ़ें उसके बाद अपना पंजीकरण कर लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म मे दी गयी सभी जानकारी जैसे आपका नाम, जन्म तिथि, श्रेणी, योग्यता, मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी आदि को दर्ज करें उसके बाद अपने आवेदन फॉर्म का शुल्क ऑनलाइन के माध्यम से जमा करें और अपना फोटो, सिग्नेचर एवं अन्य जरूरी दस्तावेजों को अपलोड कर दें। और आवेदन फॉर्म को सबमिट कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें।

