Sarkari Result MPSarkari Result MP
Sarkari Result | Admit Card | Result

MPPSC Mining Inspector Recruitment 2025 | खनन निरीक्षक भर्ती 2025

MPPSC Mining Inspector Recruitment 2025 | खनन निरीक्षक भर्ती 2025

MPPSC Mining Inspector Recruitment 2025
MPPSC Mining Inspector Recruitment 2025

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (Madhya Pradesh Public Service Commission) ने अपने अधिसूचना पत्र नंबर 01/2025 के अनुसार MPPSC ने खनन निरीक्षक (Mining Inspector) के रिक्त पदों के लिए ऑनलाइन के माध्यम से आवेदन को आमंत्रित किए है जिसमे सभी इक्षुक और पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते है और इस भर्ती की सभी जानकारी को इस पोस्ट मे नीचे देख सकते है। जैसे आवेदन तारीख, आवेदन शुल्क, योग्यता, आयु, वेतमान आदि को इस पोस्ट मे देख सकते है। आवेदन करने से पहले आप इस भर्ती का नोटिफ़िकेशन जरूर पढ़ें जिससे की आप आसानी से आवेदन कर सकें।

आयु सीमा

इस भर्ती मे आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष रखी गयी है और आयु की गणना दिनांक 01.01.2026 के अनुसार माना जाएगा। और आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा मे छूट दी जाएगी जो इस भर्ती के नियम के अनुसार होगी जैसे अन्य पिछड़ा वर्ग की श्रेणी मे आने वाले अभ्यर्थियों को 03 वर्ष की आयु मे छूट और अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति वर्ग की श्रेणी मे आने वाले अभ्यर्थियों को 05 वर्ष की आयु मे छूट दी जाएगी।

आवेदन शुल्क

सामान्य / मध्य प्रदेश राज्य से बाहर के अभ्यर्थियों को 500 रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा और मध्य प्रदेश राज्य के अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग की श्रेणी मे आने वाले अभ्यर्थियों को 250 रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा जिसे उम्मीदवार ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते है भुगतान पूरा हो जाने के बाद आप अपने भुगतान की रसीद को जरूर निकाल लें।

आवेदन तारीख

ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारम्भ तारीख 02 मई 2025 और आवेदन करने की अंतिम तारीख 01 जून 2025 है और आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख भी इस भर्ती की अंतिम तारीख ही है। और यदि किसी अभ्यर्थी के आवेदन फॉर्म मे किसी भी प्रकार की त्रुटि हो जाती है तो अभ्यर्थी उस गलती को दिनांक 06.05.2025 से 03.06.2025 तक सुधार सकते है। और परीक्षा की तारीख आधिकारिक वैबसाइट के माध्यम से सूचित की जाएगी।

यदि आप इस भर्ती के लिए सभी पात्रता मानदंड को पूरा करते है और आवेदन करने के इक्षुक है तो अंतिम तारीख का इंतज़ार न करें और उससे पहले ही आवेदन कर दें जिससे की यह अवसर आपके हाथों से न छूट। और याद रखें की आवेदन केवल ऑनलाइन के माध्यम से ही किया जा सकता है किसी और माध्यम से आवेदन करने पर आपका आवेदन फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा।

शैक्षणिक योग्यता

  • किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से भू गर्भ विज्ञान के साथ विज्ञान मे स्नातक अथवा किसी मान्यता प्राप्त संस्था से माइनिंग इंजिनीरिंग मे डिप्लोमा।

इस भर्ती मे आवेदन करने के लिए आप अंतिम तारीख का इंतज़ार न करें और आप आवेदन करने से पहले इस भर्ती के लिए अपनी न्यूनतम योग्यता को जरूर देख लें और याद रखें की यदि आवेदन करने के बाद किसी अभ्यर्थी के द्वारा अपने आवेदन फॉर्म मे गलत जानकारी दर्ज की गयी है। या आवेदन करने के बाद अभ्यर्थी के आवेदन फॉर्म मे किसी भी तरह की गलत जानकारी पायी जाती है तो उस अभ्यर्थी का आवेदन फॉर्म रद्द कर दिया जाएगा।

वेतनमान

सभी पात्रता मानदंड को पूरा करके चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को वेतनमान के रूप मे प्रतिमाह रू 28700 – रू 91300 वेतन दिया जाएगा और चयनित अभ्यर्थियों को अन्य लाभ व भत्ते भी दिये जाएंगे।

यह भी पढ़ें : Bank of Baroda Assistant (Peon) Recruitment 2025 | बैंक ऑफ बड़ौदा चपरासी भर्ती

आवेदन कैसे करें

MPPSC Mining Inspector पदों के लिए सभी पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवार अपने ऑनलाइन आवेदन फॉर्म को MPPSC की आधिकारिक वैबसाइट https://mppsc.mp.gov.in/ पर जाकर इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते है आप आवेदन करने से पहले इस भर्ती का अधिसूचना पत्र को जरूर पढ़ें और उसमे दिये गए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से समझें।

पंजीकरण प्रक्रिया

आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को सबसे पहले अपना पंजीकरण करना होगा जिसके लिए आप नया पंजीकरण करें पर क्लिक करें और उसके बाद अपना नाम, जन्म तारीख, मोबाइल नंबर और ईमेल आदि को दर्ज करें और पंजीकरण फॉर्म को सबमिट कर दें जिसके बाद आपके द्वारा दिये गए मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर एक पंजीकरण नंबर प्राप्त होगा। जिसकी मदद से आपको लॉगिन करना होगा।

पंजीकरण नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें और उसके बाद आवेदन फॉर्म की सभी जानकारी को दर्ज करें। और उसके बाद अपना फोटो, सिग्नेचर और योग्यता से जुड़े सभी जरूरी दस्तावेजों को अपलोड कर दें और उसके बाद अपने आवेदन फॉर्म का शुल्क क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग एवं यूपीआई के माध्यम जमा करें और अपने आवेदन फॉर्म की सभी जानकारी को दुबारा चेक करें। और सही होने पर अपने आवेदन फॉर्म को सबमिट कर दें और आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल लें।

महत्वपूर्ण लिंक
आवेदन करें लिंक
नोटिफ़िकेशन पढ़ें लिंक
आधिकारिक वैबसाइट लिंक

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top