Sarkari Result MPSarkari Result MP
Sarkari Result | Admit Card | Result

ASRB Subject Matter Specialist and Senior Technical Officer Recruitment 2025

ASRB Subject Matter Specialist and Senior Technical Officer Recruitment 2025 | ASRB ARS, SMS & STO Recruitment

ASRB ARS, SMS & STO Recruitment 2025
ASRB ARS, SMS & STO Recruitment 2025

कृषि वैज्ञानिक चयन मंडल (Agricultural Scientists Recruitment Board) की तरफ से जारी हुए अधिसूचना पत्र 01/2025-Exam के अनुसार ASRB ने राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NET), कृषि अनुसंधान सेवा (ARS), विषय वस्तु विशेषज्ञ (SMS) और वरिष्ठ तकनीकी अधिकारी (STO) के रिक्त पदों के लिए भर्तिया निकाली है जिसमे सभी इक्षुक और पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवार ऑनलाइन के माध्यम से आवेदन कर सकते है और इस भर्ती से जुड़ी सभी जानकारी को इस पोस्ट मे देख सकते है। जैसे आवेदन तारीख, आवेदन शुल्क, योग्यता, आयु और वेतनमान आदि। आप आवेदन फॉर्म को भरने से पहले इस भर्ती का नोटिफ़िकेशन जरूर पढ़ें जिससे की आप आसानी से आवेदन कर सकें।

आवेदन शुल्क

इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले सभी अभ्यर्थियों को उनकी श्रेणी के अनुसार ऑनलाइन आवेदन शुल्क को जमा करना होगा। जिसे अभ्यर्थी ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते है। आवेदन शुल्क का भुगतान सफलतापूर्वक जमा हो जाने पर आप अपने आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें। और अधिसूचना पत्र के अनुसार यह आवेदन शुल्क किसी भी स्थिति मे वापस नहीं किया जाएगा और न ही आने वाली किसी और परीक्षा के लिए सुरक्षित रखा जाएगा।

श्रेणी NET के लिए ARS/SMS/STO  के लिए ARS/SMS/STO NET के साथ के लिए
सामान्य 1000 1000 2000
आर्थिक रूप से कमजोर (EWS), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) 500 800 1300
अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), दिव्यांग (PwBD) 250 कोई शुल्क नहीं 250
महिला (Female) 250 कोई शुल्क नहीं 250

आयु सीमा

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की आयु 01.01.2025 तक 21 वर्ष होनी चाहिए राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा के लिए कोई ऊपरी आयु सीमा नहीं है। और इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को ऊपरी आयु सीमा मे छूट दी जा सकती है जो इस भर्ती के नियम के अनुसार होगी।

आवेदन तारीख

इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारम्भ तारीख 22 अप्रैल 2025 और आवेदन करने की अंतिम तारीख 21 मई 2025 समय रात्री 11:59 से पहले तक आप इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते है। और उसके बाद आवेदन करने के लिंक को बंद कर दिया जाएगा। इसलिए यदि आप आवेदन करने के इक्षुक है तो इस भर्ती की अंतिम तारीख का इंतज़ार न करें और उससे पहले ही आवेदन कर दें।

अधिसूचना पत्र के अनुसार इस भर्ती के लिए केवल ऑनलाइन ही आवेदन किया जा सकता है। किसी और माध्यम से आवेदन करने पर आपका आवेदन फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा और उसे रद्द कर दिया जाएगा।

महत्वपूर्ण तिथियाँ
आवेदन की प्रारम्भ तारीख 22.04.2025
आवेदन की अंतिम तारीख 21.05.2025
शुल्क जमा की अंतिम तारीख 21.05.2025
NET 2025 के लिए संयुक्त कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) और ARS / SMS / STO के लिए प्रारंभिक परीक्षा 2 से 4 सितम्बर 2025
ARS / SMS / STO के लिए संयुक्त मुख्य वर्णनात्मक परीक्षा 07 दिसम्बर 2025

शैक्षणिक योग्यता

  • अभ्यर्थी के पास संबंधित विषय में निर्धारित मास्टर डिग्री या समकक्ष डिग्री होनी चाहिए, जिसे उसने 30.09.2025 तक या उससे पहले भारत में केंद्रीय या राज्य विधानमंडल के अधिनियम द्वारा निगमित किसी भारतीय विश्वविद्यालय या संसद के अधिनियम द्वारा स्थापित या डीम्ड विश्वविद्यालय घोषित किसी अन्य शिक्षा संस्थान से पूरा किया हो।

वेतनमान

  • एआरएस परीक्षा कृषि अनुसंधान परिषद आईसीएआर में अनुसंधान में प्रवेश स्तर के वैज्ञानिक के पद के लिए एक सीधी भर्ती परीक्षा है, वेतन स्तर 10 ₹57,700₹1,82,400 7 वें सीपीसी।

यह भी पढ़ें : MPPSC Mining Inspector Recruitment 2025 | खनन निरीक्षक भर्ती 2025

आवेदन कैसे करें

सभी पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले अभ्यर्थी अपने ऑनलाइन आवेदन फॉर्म को ASRB की आधिकारिक वैबसाइट https://asrb.org.in/ पर जाकर भर सकते है। आवेदन करने से पहले आप इस भर्ती का अधिसूचना पत्र जरूर पढ़ें जिससे की आप आसानी से आवेदन कर सकें और आपको किसी भी तरह की कोई परेशानी न आए।

आवेदन करने के लिए आप सबसे पहले ASRB की आधिकारिक वैबसाइट के Vacancy के भाग मे जाए और उसके बाद Apply Online पर क्लिक करें जिसके बाद आपके सामने एक आवेदन फॉर्म खुल जाएगा जिसमे आपको अपना नाम, जन्म तारीख, श्रेणी, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी को दर्ज करना होगा उसके बाद अपना फोटो, सिग्नेचर और योग्यता से जुड़े सभी जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें और उसके बाद अपने ऑनलाइन आवेदन फॉर्म का शुल्क जमा करें और अपने आवेदन फॉर्म को सबमिट कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें।

महत्वपूर्ण लिंक
आवेदन करें लिंक
नोटिफ़िकेशन पढ़ें लिंक
आधिकारिक वैबसाइट लिंक

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top