Sarkari Result MPSarkari Result MP
Sarkari Result | Admit Card | Result

Bank of Baroda Assistant (Peon) Recruitment 2025 | बैंक ऑफ बड़ौदा चपरासी भर्ती

Bank of Baroda Assistant (Peon) Recruitment 2025 | बैंक ऑफ बड़ौदा चपरासी भर्ती 2025

Bank of Baroda Assistant (Peon) Recruitment 2025
Bank of Baroda Assistant (Peon) Recruitment 2025

बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) की तरफ से जारी हुए अधिसूचना पत्र BOB/HRM/REC/ADVT/2025/05 के अनुसार BOB ने सहायक चपरासी (Assistant Peon) के रिक्त पदों के लिए ऑनलाइन के माध्यम से आवेदनों को आमंत्रित किए है जिसमे सभी इक्षुक और पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते है। और इस भर्ती से जुड़ी सभी जानकारी जैसे आवेदन तारीख, आवेदन शुल्क, आयु, योग्यता और वेतनमान आदि को देख सकते है आप आवेदन करने से पहले इस भर्ती के लिए जारी किए गए अधिसूचना पत्र को जरूर पढ़ें जिससे की आपको आवेदन करने मे किसी भी तरह की कोई परेशानी न आए।

आवेदन शुल्क

सामान्य / अन्य पिछड़ा वर्ग तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की श्रेणी मे आने वाले अभ्यर्थियों को 600 रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा और अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति, महिला और दिव्यांग अभ्यर्थियों को 100 रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा जिसे उम्मीदवार ऑनलाइन के माध्यम डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से कर सकते है। आवेदन शुल्क का भुगतान का भुगतान हो जाने के बाद आप अपने आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें यह प्रिंट आपको आगे की प्रक्रिया के लिए जरूर होगा।

अधिसूचना पत्र के अनुसार यह आवेदन शुल्क केवल ऑनलाइन के माध्यम से ही स्वीकार किया जाएगा और एक बाद शुल्क का भुगतान करने के बाद यदि किसी कारण से आपका आवेदन फॉर्म निरस्त होता है तो यह शुल्क आपको किसी भी स्थिति मे वापस नहीं किया जाएगा और न ही आने वाली किसी और परीक्षा के लिए सुरक्षित रखा जाएगा।

आयु सीमा

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 26 वर्ष होनी चाहिए और आयु की दिनांक 01.05.2025 के अनुसार माना जाएगा और इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को ऊपरी आयु सीमा मे छूट दी जाएगी जैसे अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को 03 वर्ष की आयु मे छूट और अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति वर्ग की श्रेणी मे आने वाले अभ्यर्थियों को 05 वर्ष की आयु मे छूट दी जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता

  • 10वीं कक्षा उत्तीर्ण (एस.एस.सी./ मैट्रिकुलेशन)
  • राज्य/संघ राज्य क्षेत्र की स्थानीय भाषा में प्रवीणता (अर्थात अभ्यर्थी को राज्य/संघ राज्य क्षेत्र की स्थानीय भाषा पढ़ने, लिखने और बोलने में सक्षम होना चाहिए) जिसके लिए अभ्यर्थी आवेदन करना चाहता है।

आवेदन तारीख

इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारम्भ तारीख 03 मई 2025 और आवेदन करने और आवेदन शुल्क को जमा करने की अंतिम तारीख 23 मई 2025 से पहले-पहले तक आप इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है और उसके बाद आवेदन करने के लिंक को बंद कर दिया जाएगा यदि आप सभी मानदंड को पूरा करते है और आवेदन करने के इक्षुक है तो दी गयी अंतिम तारीख का इंतज़ार न करें और उससे पहले ही आवेदन कर दें और याद रखें की आवेदन को केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किया जाएगा किसी और माध्यम से आवेदन करने से आपका आवेदन फॉर्म रद्द कर दिया जाएगा।

वेतनमान

सभी पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले अभ्यर्थियों को वेतनमान के रूप मे प्रतिमाह रू 19500 से रू 37815 वेतन दिया जाएगा और साथ ही चयनित अभ्यर्थियों को अन्य लाभ व भत्ते इस भर्ती के नियम के अनुसार दिये जाएंगे।

यह भी पढ़ें : BIS Scientist B Recruitment 2025 | भारतीय मानक ब्यूरो भर्ती

आवेदन कैसे करें

आवेदन करने के लिए आपको BOB की आधिकारिक वैबसाइट https://www.bankofbaroda.in/career पर जाये और उसके बाद इस भर्ती का नोटिफ़िकेशन पढ़ें और उसके बाद Apply Online पर क्लिक करें और आवेदन फॉर्म की सभी जानकारी जैसे आवेदन का नाम, पिता का नाम, जन्म तारीख, श्रेणी, योग्यता, मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी आदि को दर्ज करें और उसके बाद अपना फोटो, सिग्नेचर और योग्यता से जुड़े सभी जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें और आवेदन फॉर्म का शुल्क जमा करें और आवेदन फॉर्म को सबमिट कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें।

महत्वपूर्ण लिंक
आवेदन करें लिंक
नोटिफ़िकेशन पढ़ें लिंक
आधिकारिक वैबसाइट लिंक

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top