Sarkari Result MPSarkari Result MP
Sarkari Result | Admit Card | Result

NABARD Development Assistant Recruitment 2026 | नाबार्ड भर्ती 2026

NABARD Development Assistant Recruitment 2026 | नाबार्ड विकास सहायक भर्ती 2026

NABARD Development Assistant Recruitment 2026

कृषि और ग्रामीण विकास के लिए राष्ट्रीय बैंक (NABARD) की तरफ से जारी होने वाले भर्ती के नोटिफ़िकेशन के अनुसार नाबार्ड ने विकास सहायक (Development Assistant) के रिक्त पदों की पूर्ति करने के लिए ऑनलाइन के माध्यम से आवेदनों को आमंत्रित किए है जिसमे सभी इक्षुक और पात्र उम्मीदवार आवेदन कर सकते है और इस भर्ती से जुड़ी सभी जानकारी जैसे आवेदन तारीख, शुल्क, योग्यता, आयु, वेतनमान आदि को sarkari result mp पर देख सकते है आप आवेदन फॉर्म भरने से पहले नोटिफ़िकेशन मे दिये गए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ लें जिससे की आपको आवेदन करने मे आसानी हो जाये।

NABARD Vacancy 2026 – का संक्षिप्त विवरण

विवरण जानकारी
भर्ती बोर्ड कृषि और ग्रामीण विकास के लिए राष्ट्रीय बैंक
पद का नाम विकास सहायक
पदों की संख्या 162
आवेदन की अंतिम तिथि 03 फरवरी 2026
आवेदन का माध्यम ऑनलाइन
आधिकारिक वैबसाइट https://www.nabard.org/

ऑनलाइन आवेदन शुल्क एवं भुगतान का माध्यम

इन पदों के लिए आवेदन कर रहें सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उम्मीदवारों को ₹450/- रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों को ₹50/- रूपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा। इस शुल्क को आप ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते है। भुगतान हो जाने के बाद आप अपने आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा। और यह शुल्क जमा करने के बाद आपको वापस नहीं किया जाएगा।

आयु सीमा एवं ऊपरी आयु सीमा मे छूट

नाबार्ड विकास सहायक भर्ती 2026 मे आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष होनी चाहिए। साथ ही आवेदन करने वाले सभी पात्र वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा मे छूट दी जाएगी जैसे अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों को 05 वर्ष की छूट और अन्य पिछड़ा वर्ग की श्रेणी मे आने वाले उम्मीदवारों को 03 वर्ष की छूट इस भर्ती के नियमों के अनुसार दी जाएगी जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होगी।

आवश्यक शैक्षणिक योग्यता

  • किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबन्धित विषय मे स्नातक की डिग्री।

ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की तारीख

इस भर्ती मे आवेदन करने की प्रारम्भ तारीख 17 जनवरी 2026 और आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 03 फरवरी 2026 से पहले तक आप इन पदों के लिए आवेदन कर सकते है यदि आप अधिसूचना मे दिये गए सभी पात्रता मानदंड को पूरा करते है और आवेदन करने के लिए इक्षुक है तो इस भर्ती की अंतिम तारीख का इंतज़ार न करें और उससे पहले ही आवेदन कर दें और आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे किसी और माध्यम से आवेदन करने पर आपका आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा।

महत्वपूर्ण तिथियाँ
आवेदन की प्रारम्भ तारीख 17-01-2026
आवेदन की अंतिम तारीख 03-02-2026
शुल्क जमा की अंतिम तारीख 03-02-2026

यह भी पढ़ें : UCO Bank Generalist and SO Recruitment 2026 | यूको बैंक भर्ती 2026

आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया

आवेदन करने के लिए आपको NABARD की आधिकारिक वैबसाइट www.nabard.org पर जाना होगा वैबसाइट पर जाकर आप अपना पंजीकरण कर लें और लॉगिन कर आवेदन फॉर्म मे दी गयी सभी जानकारी जैसे आपका नाम, जन्म तिथि, श्रेणी, योग्यता, मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी आदि जानकारी को दर्ज कर दें और अपना फोटो, सिग्नेचर एवं सभी जरूरी दस्तावेजों को अपलोड कर अपने आवेदन फॉर्म का शुल्ल ऑनलाइन के माध्यम से जमा कर आवेदन फॉर्म को सबमिट कर दें और उसका प्रिंट आउट निकाल लें यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा।

महत्वपूर्ण लिंक
आवेदन करें लिंक
अधिसूचना पढ़ें लिंक
आधिकारिक वैबसाइट देखें लिंक

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top