Sarkari Result MPSarkari Result MP
Sarkari Result | Admit Card | Result

MP NHM Ayushman Bharat Recruitment 2026 | एमपी आयुष्मान भारत भर्ती 2026

MP NHM Ayushman Bharat Recruitment 2026 | एमपी आयुष्मान भारत भर्ती 2026

MP NHM Ayushman Bharat Recruitment 2026

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, मध्य प्रदेश (NHM MP) की तरफ से जारी होने वाले अधिसूचना पत्र नंबर एनएचएम/एचआर/2025-26/632125 के अनुसार प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन पीएम-अभीम योजना के अंतर्गत कई रिक्त पदों की पूर्ति करने के लिए ऑनलाइन के माध्यम से आवेदनों को आमंत्रित किए है। जिसमे सभी इक्षुक और पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म को अंतिम तारीख से पहले तक भर सकते है और आवेदन करने से जुड़ी सभी जानकारी को sarkari result mp पर देख सकते है। आप आवेदन करने से पहले अधिसूचना मे दिये गए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ें।

MP NHM Vacancy 2026 – का संक्षिप्त विवरण

विवरण जानकारी
भर्ती बोर्ड राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, मध्य प्रदेश
पद का नाम कई पद
पदों की संख्या 07
आवेदन की अंतिम तिथि 17 जनवरी 2026
आवेदन का माध्यम ऑनलाइन
आधिकारिक वैबसाइट https://nhmmp.gov.in/

आयु सीमा एवं ऊपरी आयु सीमा मे छूट

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 45 वर्ष रखी गयी है और आयु को दिनांक 01.01.2026 के अनुसार मानी जाएगी। और आवेदन करने वाले सभी पात्र उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा मे छूट दी जाएगी जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होगी जिसे आप अधिसूचना मे देख सकते है।

ऑनलाइन आवेदन शुल्क

MP NHM Ayushman Bharat Vacancy 2026 के लिए आवेदन करने वाले किसी भी वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क जमा करने की जरूरत नहीं है। सभी वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के लिए छूट प्रदान की गयी है।

आवश्यक शैक्षणिक योग्यता

  • वरिष्ठ सार्वजनिक स्वास्थ्य सलाहकार : किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से डिजास्टर मैनेजमेंट / हेल्थकेयर एडमिनिस्ट्रेशन / हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन में एमबीए या किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ पब्लिक हेल्थ या किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से आपदा प्रबंधन / चिकित्सा में पोस्ट ग्रेजुएट या डिप्लोमा।
  • सार्वजनिक स्वास्थ्य सलाहकार : NMC / DCI द्वारा मान्यता प्राप्त MBBS/BDS रेगुलर कोर्स मान्यता प्राप्त कॉलेज / यूनिवर्सिटी से साथ ही किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से डिजास्टर मैनेजमेंट / हेल्थकेयर एडमिनिस्ट्रेशन / हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन में एमबीए।
  • डेटा विश्लेषक : स्टैटिस्टिक्स / कंप्यूटर एप्लीकेशन में बी.टेक / बी.ई. डिग्री या स्टैटिस्टिक्स / कंप्यूटर एप्लीकेशन में इसके बराबर ग्रेजुएट डिग्री।
  • हब इंजीनियर : सांख्यिकी / कंप्यूटर एप्लीकेशन में बी.टेक / बी.ई. डिग्री साथ ही इसी तरह की भूमिका में कम से कम 2 साल का अनुभव।
  • डेटा एंट्री ऑपरेटर : कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा के साथ ग्रेजुएट साथ ही फाइलिंग, इंडेक्सिंग, ड्राफ्टिंग और डॉक्यूमेंट मैनेजमेंट की जानकारी।

वेतनमान एवं अन्य लाभ

  • डेटा एंट्री ऑपरेटर : ₹1,20,000/- रूपये प्रतिमाह
  • हब इंजीनियर : ₹1,00,000/- रूपये प्रतिमाह
  • डेटा विश्लेषक : ₹50,000/- रूपये प्रतिमाह
  • सार्वजनिक स्वास्थ्य सलाहकार : ₹40,000/- रूपये प्रतिमाह
  • वरिष्ठ सार्वजनिक स्वास्थ्य सलाहकार : ₹30,000/- रूपये प्रतिमाह

सभी पात्रता मानदंड को पूरा कर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को वेतनमान के अलावा अन्य लाभ व भत्ते भी दिये जा सकते है जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होंगे जिसे आप अधिसूचना मे देख सकते है।

ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की तारीख

एमपी आयुष्मान भारत भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की प्रारम्भ तारीख 12 जनवरी 2026 और आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 17 जनवरी 2026 से पहले तक आप इन पदों के लिए आवेदन कर सकते है। यदि आप ऊपर दी गयी सभी पात्रता मानदंड को पूरा करते है और आवेदन करने के लिए इक्षुक है तो इस भर्ती की अंतिम तारीख से पहले ही आवेदन कर दें और आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे किसी और माध्यम से आवेदन करने पर आपका आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा।

महत्वपूर्ण तिथियाँ
आवेदन की प्रारम्भ तारीख 12-01-2026
आवेदन की अंतिम तारीख 17-01-2026
शुल्क जमा की अंतिम तारीख 17-01-2026

यह भी पढ़ें : AIIMS Bhopal Yoga/Naturopahty Recruitment 2026 | एमपी भोपाल भर्ती 2026

ऑनलाइन आवेदन फॉर्म कैसे भरें

आवेदन फॉर्म भरने के लिए आपको MP NHM की आधिकारिक वैबसाइट https://nhmmp.gov.in/ पर जाकर अपना पंजीकरण करना होगा पंजीकरण हो जाने के बाद आप लॉगिन कर लें और आवेदन फॉर्म मे अपना नाम, जन्म तिथि, श्रेणी, योग्यता, मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी आदि जानकारी को दर्ज कर दें और फिर अपना फोटो, सिग्नेचर एवं सभी जरूरी दस्तावेजों को अपलोड कर आवेदन फॉर्म को सबमिट कर दें और उसका प्रिंट आउट निकाल लें यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा।

महत्वपूर्ण लिंक
आवेदन करें लिंक
अधिसूचना पढ़ें लिंक
आधिकारिक वैबसाइट देखें लिंक

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top