Sarkari Result MPSarkari Result MP
Sarkari Result | Admit Card | Result

JKSSB UT/Divisional/District Cadre posts Vacancy 2026 – जम्मू और कश्मीर सेवा चयन बोर्ड भर्ती 2026

JKSSB UT/Divisional/District Cadre posts Vacancy 2026 – जम्मू और कश्मीर सेवा चयन बोर्ड भर्ती 2026

JKSSB Various Post Recruitment 2026

जम्मू और कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (JKSSB) की तरफ से जारी होने वाले अधिसूचना पत्र नंबर 13/2025 के माध्यम से जम्मू और कश्मीर के अलग-अलग डिपार्टमेंट से जुड़े यूटी/डिवीजनल/डिस्ट्रिक्ट कैडर पोस्ट के लिए ऑनलाइन के माध्यम से आवेदनों को आमंत्रित किए है जिसमे सभी इक्षुक और पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म को अंतिम तारीख से पहले तक भर सकते है। और आवेदन करने से जुड़ी सभी जानकारी जैसे तारीख, शुल्क, योग्यता, आयु, वेतनमान एवं आवेदन कैसे करें आदि जानकारी को Sarkari Result MP पर देख सकते है। आप आवेदन करने से पहले अधिसूचना मे दिये गए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ लें।

JKSSB Various Post Recruitment 2026 – का संक्षिप्त विवरण

विवरण जानकारी
भर्ती बोर्ड जम्मू और कश्मीर सेवा चयन बोर्ड
पद का नाम विभिन्न पद
पदों की संख्या 390
आवेदन की अंतिम तिथि 07 मार्च 2026
आवेदन का माध्यम ऑनलाइन
आधिकारिक वैबसाइट https://jkssb.nic.in/

ऑनलाइन आवेदन शुल्क एवं भुगतान का माध्यम

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को ₹600/- रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों को ₹500/- रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। और आप इस शुल्क को ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते है। भुगतान हो जाने के बाद आप अपने आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा।

आयु सीमा और ऊपरी आयु सीमा मे छूट

जम्मू और कश्मीर सेवा चयन बोर्ड भर्ती 2026 मे आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए और आयु को दिनांक 01.01.2025 के अनुसार मानी जाएगी और आवेदन करने वाले सभी पात्र वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा मे छूट दी जाएगी जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होगी जिसे आप अधिसूचना मे देख सकते है।

आवश्यक शैक्षणिक योग्यता

  • स्टॉक असिस्टेंट: किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से विज्ञान विषय के साथ मैट्रिक (10वीं) उत्तीर्ण।

  • जूनियर सुपरवाइजर / सब ऑडिटर: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (ग्रेजुएशन) उत्तीर्ण।

  • वर्क्स सुपरवाइजर: किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक (10वीं) उत्तीर्ण तथा बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन या कारपेंट्री ट्रेड में आईटीआई प्रमाणपत्र।

  • फिशरीज डेवलपमेंट असिस्टेंट: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बी.एफ.एससी (B.F.Sc) या बी.एससी मेडिकल (जूलॉजी) या बी.एससी इंडस्ट्रियल फिश एंड फिशरीज उत्तीर्ण।

  • सुपरवाइजर (सोशल वेलफेयर): किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से महिला अभ्यर्थी स्नातक उत्तीर्ण (होम साइंस / चाइल्ड डेवलपमेंट / सोशियोलॉजी विषय को प्राथमिकता)।

  • मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / संस्थान से ऑटोमोबाइल या मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिग्री / डिप्लोमा तथा मोटरसाइकिल विद गियर एवं एलएमवी (LMV) ड्राइविंग लाइसेंस अनिवार्य।

  • मोटर व्हीकल ट्रैफिक असिस्टेंट: किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं उत्तीर्ण तथा मोटर मैकेनिक व्हीकल ट्रेड में आईटीआई प्रमाणपत्र और वैध ड्राइविंग लाइसेंस।

  • मैकेनिक / फिटर / ग्रीजर: किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक (10वीं) उत्तीर्ण तथा संबंधित ट्रेड में आईटीआई प्रमाणपत्र।

वेतनमान एवं अन्य लाभ

सभी पात्रता मानदंड को पूरा कर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को ₹14,800 – ₹1,13,500/– रूपये प्रतिमाह का वेतन दिया जाएगा। साथ ही चयनित होने वाले उम्मीदवारों को अन्य लाभ व भत्ते भी दिये जाएंगे जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होंगे जिसे आप अधिसूचना मे देख सकते है।

आवेदन करने की तारीख

ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की प्रारम्भ तारीख 27 जनवरी 2026 और आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 07 मार्च 2026 से पहले तक आप इन पदों के लिए आवेदन कर सकते है। यदि आप अधिसूचना मे दिये गए सभी पात्रता मानदंड को पूरा करते है और आवेदन करने के लिए इक्षुक है तो इस भर्ती की अंतिम तारीख से पहले ही आवेदन कर दें और आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे किसी और माध्यम से आवेदन करने पर आपका आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा।

महत्वपूर्ण तिथियाँ            
आवेदन की प्रारम्भ तारीख 27-01-2026
आवेदन की अंतिम तारीख 07-03-2026
शुल्क जमा की अंतिम तारीख 07-03-2026

यह भी पढ़ें : HPCL Officers Recruitment 2026 | हिंदुस्तान पेट्रोलियम ऑफिसर्स भर्ती 2026

आवेदन करने की प्रक्रिया

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को JKSSB की आधिकारिक वैबसाइट पर जाकर अपना पंजीकरण करना होगा। उसके बाद आप लॉगिन कर लें और आवेदन फॉर्म मे दी गयी सभी जानकारी जैसे आपका नाम, जन्म तिथि, श्रेणी, योग्यता, मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी आदि जानकारी को दर्ज कर अपने आवेदन फॉर्म का शुल्क ऑनलाइन के माध्यम से जमा कर दें और अपना फोटो, सिग्नेचर एवं सभी जरूरी दस्तावेजों को अपलोड कर आवेदन फॉर्म को सबमिट कर दें और आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल लें यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा।

महत्वपूर्ण लिंक
आवेदन करें लिंक
अधिसूचना पढ़ें लिंक
आधिकारिक वैबसाइट देखें लिंक

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top