MPESB Van Rakshak / Jail Prahari Bharti 2026 | एमपी वनरक्षक और जेल प्रहरी भर्ती 2026

मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मण्डल, भोपाल (MPESB) की तरफ से जारी होने वाले अधिसूचना के माध्यम से वन विभाग के अंतर्गत वन रक्षक एवं क्षेत्र रक्षक कार्यपालिक एवं जेल विभाग के अंतर्गत जेन प्रहरी एवं सहायक जेल अधीक्षक कार्यपालिक (Forest Guard and Jail Guard) पदों की सीधी भर्ती के लिए ऑनलाइन के माध्यम से आवेदनों को आमंत्रित किए है। इस भर्ती के लिए सभी इक्षुक और पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म को भर सकते है। सभी जानकारी जैसे तारीख, शुल्क, योग्यता, आयु, वेतन आदि जानकारी को Sarkari Result MP पर देख सकते है। आप आवेदन करने से पहले नोटिफ़िकेशन मे दिये गए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ लें जिससे की आवेदन करने मे आसानी हो जाये।
MPESB Van Rakshak Vacancy 2026 – का संक्षिप्त विवरण
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती बोर्ड | मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मण्डल, भोपाल |
| पद का नाम | वनरक्षक और जेल प्रहरी |
| पदों की संख्या | 1679 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 19 मार्च 2026 |
| आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन |
| आधिकारिक वैबसाइट | https://esb.mp.gov.in/ |
आयु सीमा एवं ऊपरी आयु सीमा मे छूट
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 38 वर्ष रखी गयी है जो श्रेणी एवं पदों के अनुसार भिन्न है। और आयु को दिनांक 01.01.2026 के अनुसार माना जाएगा। साथ ही आवेदन करने वाले सभी पात्र वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा मे छूट दी जाएगी जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होगी।
आवेदन शुल्क एवं भुगतान का माध्यम
एमपी वनरक्षक भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को ₹500/– रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा और मध्य प्रदेश के मूल निवासी उम्मीदवार जैसे अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग की श्रेणी के उम्मीदवारों को ₹250/- रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। जिसे उम्मीदवार ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते है। भुगतान हो जाने के बाद आप अपने आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा।
आवश्यक शैक्षणिक योग्यता
- किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 की परीक्षा पास।
वेतनमान एवं अन्य लाभ
सभी पात्रता मानदंड को पूरा कर एमपी वनरक्षक और जेल प्रहरी भर्ती 2026 के लिए चयनित होने वाले उम्मीदवारों को ₹19500 – ₹62000/- रूपये प्रतिमाह का वेतन दिया जाएगा साथ ही चयनित होने वाले उम्मीदवारों को अन्य लाभ व भत्ते भी दिये जाएंगे जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होंगे जिसे आप अधिसूचना मे देख सकते है।
आवेदन करने की तारीख
इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की प्रारम्भ तारीख 28 फरवरी 2026 और आवेदन करने की अंतिम तारीख 14 मार्च 2026 से पहले तक आप इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते है। यदि आप नोटिफ़िकेशन मे दी गयी सभी पात्रता मानदंड को पूरा करते है और आवेदन करने के लिए इक्षुक है तो इस भर्ती की अंतिम तारीख से पहले ही आवेदन कर दें और अंतिम तारीख का इंतज़ार न करें जिससे की यह अवसर आपसे न छूटे।
| महत्वपूर्ण तिथियाँ | |
| आवेदन की प्रारम्भ तारीख | 28-02-2026 |
| आवेदन की अंतिम तारीख | 14-03-2026 |
| शुल्क जमा की अंतिम तारीख | 14-03-2026 |
| संसोधन की अंतिम तारीख | 19-03-2026 |
| परीक्षा की तारीख | 07-04-2026 |
यह भी पढ़ें : BPSC Bihar APO Recruitment 2026 – बिहार अभियोजन अधिकारी भर्ती स्नातक से करें ऑनलाइन आवेदन
आवेदन करने की प्रक्रिया
आवेदन फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवार को MPESB की आधिकारिक वैबसाइट पर जाकर अपना प्रोफ़ाइल पंजीकरण करना होगा। पंजीकरण सफलतापूर्वक हो जाने के बाद आप लॉगिन कर लें और आवेदन फॉर्म मे दी गयी सभी जानकारी को ध्यान से दर्ज करें और अपने सभी जरूरी दस्तावेजों को अपलोड कर अपने आवेदन फॉर्म का शुल्क ऑनलाइन के दिये गए माध्यमों से जमा कर आवेदन फॉर्म को सबमिट कर दें और उसका प्रिंट आउट निकाल लें यह आपको आगे की आने वाली प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा।

