Jharkhand JPSC Lecturer Recruitment 2026 | झारखंड जेपीएससी व्याख्याता भर्ती 2026

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की तरफ से जारी होने वाले अधिसूचना पत्र नंबर 04/2026 के अनुसार व्याख्याता, राजकीय पॉलिटेक्निक, राजकीय महिला पॉलिटेक्निक (Lecturer, Government Polytechnic, Government Women Polytechnic) के 349 रिक्त पदों की पूर्ति करने के लिए ऑनलाइन के माध्यम से आवेदनों को आमंत्रित किए है इस भर्ती के लिए सभी पात्र उम्मीदवार आवेदन कर सकते है और आवेदन करने से जुड़ी सभी जानकारी को Sarkari Result MP पर देख सकते है। आप आवेदन करने से पहले अधिसूचना मे दिये गए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ लें।
JPSC Lecturer, Government Polytechnic, Government Women Polytechnic Vacancy 2026 – का संक्षिप्त विवरण
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती बोर्ड | झारखंड लोक सेवा आयोग |
| पद का नाम | व्याख्याता, राजकीय पॉलिटेक्निक, राजकीय महिला पॉलिटेक्निक |
| पदों की संख्या | 349 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 25 मार्च 2026 |
| आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन |
| आधिकारिक वैबसाइट | https://www.jpsc.gov.in/ |
आयु सीमा एवं ऊपरी आयु सीमा मे छूट
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की अधिकतम आयु 65 वर्ष रखी गयी है और आयु को दिनांक 01.08.2025 के अनुसार मानी जाएगी और आवेदन करने वाले सभी पात्र उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा मे छूट दी जा सकती है जो इस भर्ती के नियमों अनुसार होगी।
ऑनलाइन आवेदन शुल्क एवं भुगतान का माध्यम
झारखंड जेपीएससी व्याख्याता भर्ती 2026 के लिए आवेदन वाले सामान्य, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उम्मीदवारों को ₹600/- रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों को ₹150/- रूपये आवेदन शुल्क को जमा करना होगा इस शुल्क को आप ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते है। भुगतान हो जाने के बाद आप आवेदन फॉर्म का प्रिंट जरूर निकाल लें यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा।
आवश्यक शैक्षणिक योग्यता
- इंजीनियरिंग/टेक्नोलॉजी पद के लिए योग्यता : संबंधित विषय में फर्स्ट क्लास के साथ B.E/B.Tech/B.S. या इसके बराबर।
- साइंस और ह्यूमैनिटीज़ पद के लिए योग्यता : बैचलर या मास्टर लेवल पर फर्स्ट क्लास या उसके बराबर के साथ सही सब्जेक्ट में मास्टर डिग्री।
- इंजीनियरिंग/टेक्नोलॉजी पद के लिए योग्यता : सिलेक्शन के समय, संबंधित सब्जेक्ट में बैचलर और मास्टर डिग्री, दोनों में से किसी एक में फर्स्ट क्लास।
- साइंस और ह्यूमैनिटीज़ पद के लिए योग्यता : किसी संबंधित विषय में फर्स्ट क्लास या उसके बराबर मास्टर डिग्री और, UGC या CSIR द्वारा आयोजित नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (NET) या UGC द्वारा मान्यता प्राप्त कोई ऐसा ही टेस्ट, जैसे SLET//SET पास किया हुआ होना चाहिए।
वेतनमान एवं अन्य लाभ
सभी पात्रता मानदंड को पूरा कर इन पदों के लिए चयनित होने वाले उम्मीदवारों को ₹56,100/- प्रतिमाह का वेतन दिया जाएगा साथ ही चयनित होने वाले उम्मीदवारों को अन्य लाभ व भत्ते भी दिये जाएंगे जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होंगे जिसे आप अधिसूचना मे देख सकते है।
ऑनलाइन आवेदन करने की तारीख
आवेदन फॉर्म भरने की प्रारम्भ तारीख 12 मार्च 2026 और आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 25 मार्च 2026 से पहले तक आप इन पदों के लिए आवेदन कर सकते है यदि आप अधिसूचना मे दिये गए सभी पात्रता मानदंड को पूरा करते है और आवेदन करने के लिए इक्षुक है तो इस भर्ती की अंतिम तारीख का इंतज़ार न करें और उससे पहले ही आवेदन कर दें और आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे।
| महत्वपूर्ण तिथियाँ | |
| आवेदन की प्रारम्भ तारीख | 12-03-2026 |
| आवेदन की अंतिम तारीख | 25-03-2026 |
| शुल्क जमा की अंतिम तारीख | 25-03-2026 |
यह भी पढ़ें :IOCL Barauni Refinery Apprentice Recruitment 2026 | आईओसीएल बरौनी रिफाइनरी अपरेंटिस भर्ती 2026
आवेदन करने की प्रक्रिया
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को JPSC की आधिकारिक वैबसाइट पर जाकर अपना पंजीकरण करना होगा उसके बाद आप लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म मे दी गयी सभी जानकारी जैसे आपका नाम, जन्म तिथि, श्रेणी, योग्यता, मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी आदि को दर्ज कर अपने आवेदन फॉर्म का शुल्क ऑनलाइन के माध्यम से जमा कर दें और अपना फोटो, सिग्नेचर एवं सभी जरूरी दस्तावेजो को अपलोड कर दें और अपने आवेदन फॉर्म को सबमिट कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा।

