RBI Assistant Recruitment 2026 | भारतीय रिजर्व बैंक सहायक भर्ती 2026

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की तरफ से जारी होने वाले भर्ती के विज्ञापन के अनुसार सहायक (Assistant) के 650 रिक्त पदों की पूर्ति करने के लिए ऑनलाइन के माध्यम से आवेदनों को आमंत्रित किए है। जिसमे सभी इक्षुक और पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म को अंतिम तारीख से पहले तक आवेदन कर सकते है और आवेदन करने से जुड़ी सभी जानकारी जैसे तारीख, शुल्क, योग्यता, आयु एवं वेतनमान आदि से जुड़ी सभी जानकारी को Sarkari Result MP पर देख सकते है आप आवेदन करने से पहले विज्ञापन मे दिये गए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ें
RBI Assistant Vacancy – का संक्षिप्त विवरण
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती बोर्ड | भारतीय रिजर्व बैंक |
| पद का नाम | सहायक |
| पदों की संख्या | 650 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 08 मार्च 2026 |
| आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन |
| आधिकारिक वैबसाइट | https://www.rbi.org.in/ |
आयु सीमा एवं ऊपरी आयु सीमा मे छूट
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष होनी चाहिए और आयु को दिनांक 01.02.2026 के अनुसार माना जाएगा साथ ही आवेदन करने वाले सभी पात्र उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा मे छूट दी जाएगी जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होगी जिसे आप अधिसूचना मे देख सकते है।
ऑनलाइन आवेदन शुल्क एवं भुगतान का माध्यम
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की श्रेणी के उम्मीदवारों को ₹450/- रूपये शुल्क का भुगतान करना होगा जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों को ₹50/- रूपये शुल्क को जमा करना होगा। जिसे उम्मीदवार ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते है। भुगतान हो जाने के बाद आप अपने आवेदन फॉर्म का प्रिंट जरूर निकाल लें यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा।
आवश्यक शैक्षणिक योग्यता
- किसी भी सब्जेक्ट में कम से कम 50% मार्क्स (SC/ST/PwBD कैंडिडेट्स के लिए पास क्लास) के साथ बैचलर डिग्री और PC पर वर्ड प्रोसेसिंग की जानकारी।
वेतनमान एवं अन्य लाभ
इन पदों पर सभी पात्रता मानदंड को पूरा कर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को ₹29,000/- प्रतिमाह का वेतन दिया जाएगा साथ ही चयनित होने वाले उम्मीदवारों को अन्य लाभ व भत्ते भी दिये जाएंगे जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होंगे जिसे आप अधिसूचना मे देख सकते है।
ऑनलाइन आवेदन करने की तारीख
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की प्रारम्भ तारीख 16 फरवरी 2026 और आवेदन करने एवं शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 08 मार्च 2026 से पहले तक आप इन पदों के लिए आवेदन कर सकते है उसके बाद आवेदन करने के लिंक को बंद कर दिया जाएगा। यदि आप अधिसूचना मे दिये गए सभी पात्रता मानदंड को पूरा करते है और आवेदन करने के लिए इक्षुक है तो इस भर्ती की अंतिम तारीख से पहले ही आवेदन कर दें जिससे की यह अवसर आपसे न छूटे।
| महत्वपूर्ण तिथियाँ | |
| आवेदन की प्रारम्भ तारीख | 16-02-2026 |
| आवेदन की अंतिम तारीख | 08-03-2026 |
| शुल्क जमा की अंतिम तारीख | 08-03-2026 |
यह भी देखें :Jharkhand JPSC Lecturer Polytechnic Recruitment 2026 | झारखंड जेपीएससी व्याख्याता भर्ती 2026
आवेदन कैसे करें
आवेदन फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवार को RBI Career की आधिकारिक वैबसाइट पर जाकर अपना पंजीकरण करना होगा और लॉगिन कर आवेदन फॉर्म मे दी गयी सभी जानकारी जैसे आपका नाम, जन्म तिथि, श्रेणी, योग्यता, मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी आदि को दर्ज कर अपने आवेदन फॉर्म का शुल्क ऑनलाइन के माध्यम से जमा कर अपने सभी जरूरी दस्तावेज़ जैसे आपका फोटो, सिग्नेचर एवं सभी जरूरी दस्तावेज़ को अपलोड कर अपने आवेदन फॉर्म को सबमिट कर दें और आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल लें यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा।

