Sarkari Result MPSarkari Result MP
Sarkari Result | Admit Card | Result

IOCL Barauni Refinery Apprentice Recruitment 2026 – अप्रेंटिस पदों के लिए सरकारी नौकरी

IOCL Barauni Refinery Apprentice Recruitment 2026 | आईओसीएल बरौनी रिफाइनरी अपरेंटिस भर्ती 2026

IOCL Barauni Refinery Apprentice Recruitment 2026

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) की तरफ से जारी होने वाले अधिसूचना पत्र नंबर BR/HR/APPR/2025-26 के अनुसार अप्रेंटिस पदों की पूर्ति करने के लिए ऑनलाइन के माध्यम से आवेदनों को आमंत्रित किए है जिसमे सभी इक्षुक और पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म को अंतिम तारीख से पहले तक भर सकते है और आवेदन करने से जुड़ी सभी जानकारी जैसे तारीख, शुल्क, योग्यता, आयु एवं वेतनमान आदि को Sarkari Result MP पर देख सकते है आप आवेदन करने से पहले अधिसूचना मे दिये गए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ें जिससे की आपको आवेदन करने मे आसानी हो जाये।

IOCL Barauni Refinery Apprentice Vacancy 2026 – का संक्षिप्त विवरण

विवरण जानकारी
भर्ती बोर्ड इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड
पद का नाम अप्रेंटिस
पदों की संख्या 223
आवेदन की अंतिम तिथि 23 फरवरी 2026
आवेदन का माध्यम ऑनलाइन
आधिकारिक वैबसाइट https://iocl.com/

ऑनलाइन आवेदन शुल्क एवं भुगतान का माध्यम

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले किसी भी वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क जमा करने की जरूरत नहीं है सभी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए यह आवेदन फॉर्म निशुल्क है।

आयु सीमा एवं ऊपरी आयु सीमा मे छूट

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष रखी गयी है और आयु को दिनांक 31.01.2026 के अनुसार मानी जाएगी और आवेदन करने वाले सभी पात्र वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा मे छूट दी जाएगी जैसे अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों को 05 वर्ष की छूट और अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को 03 वर्ष की ऊपरी आयु सीमा मे छूट दी जाएगी।

आवश्यक शैक्षणिक योग्यता

  • ट्रेड अपरेंटिस – अटेंडेंट ऑपरेटर (केमिकल प्लांट) डिसिप्लिन – केमिकल : 3 साल का बी.एस.सी. (मैथ्स, फ़िज़िक्स, केमिस्ट्री या इंडस्ट्रियल केमिस्ट्री)।
  • ट्रेड अपरेंटिस (फिटर) डिसिप्लिन – मैकेनिकल : 10वी मैट्रिक के साथ फिटर ट्रेड में कम से कम 2 साल की ITI पास क्लास के साथ।
  • ट्रेड अपरेंटिस (बॉयलर) डिसिप्लिन – मैकेनिकल : 3 साल का बी.एस.सी. (मैथ्स, फ़िज़िक्स, केमिस्ट्री या इंडस्ट्रियल केमिस्ट्री)।
  • तकनीशियन अपरेंटिस अनुशासन इंस्ट्रूमेंटेशन : इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियरिंग / इंस्ट्रूमेंटेशन और इलेक्ट्रॉनिक्स / इंस्ट्रूमेंटेशन और कंट्रोल इंजीनियरिंग, / एप्लाइड इलेक्ट्रॉनिक्स और इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियरिंग में 3 साल का डिप्लोमा।
  • ट्रेड अपरेंटिस अकाउंटेंट : 3 साल बी.कॉम।
  • ट्रेड अपरेंटिस डेटा एंट्री ऑपरेटर (फ्रेशर अपरेंटिस) : कक्षा बारहवीं पास।
  • ट्रेड अपरेंटिस डेटा एंट्री ऑपरेटर (स्किल सर्टिफिकेट होल्डर्स) : बारहवीं पास और डोमेस्टिक डेटा एंट्री ऑपरेटर में स्किल सर्टिफिकेट होल्डर।

वेतनमान एवं अन्य लाभ

वजीफा: प्रशिक्षुओं को प्रति माह देय वजीफे की दर प्रशिक्षु अधिनियम 1961/1973 / प्रशिक्षु नियम 1992 (संशोधित) और निगम के अंतर्गत निर्धारित की जाएगी।

ऑनलाइन आवेदन करने की तारीख

इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की प्रारम्भ तारीख 10 फरवरी 2026 और आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 23 फरवरी 2026 से पहले तक आप इन पदों के लिए आवेदन कर सकते है यदि आप अधिसूचना मे दिये गए सभी पात्रता मानदंड को पूरा करते है और आवेदन करने के लिये इक्षुक है तो इस भर्ती की अंतिम तारीख से पहले ही आवेदन कर दें और आवेदन ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे किसी और माध्यम से आवेदन करने पर आपका आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

महत्वपूर्ण तिथियाँ            
आवेदन की प्रारम्भ तारीख 10-02-2026
आवेदन की अंतिम तारीख 23-02-2026

यह भी पढ़ें :IOCL Paradip Refinery Apprentice Recruitment 2026 – इंडियन ऑयल पारादीप रिफाइनरी मे 1 वर्ष की अपरेंटिस के लिए भर्ती

आवेदन कैसे करें

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को NAPS/NATS पोर्टल पर जाकर अपना पंजीकरण करना होगा पंजीकरण हो जाने के बाद आप लॉगिन कर लें और आवेदन फॉर्म मे अपना नाम, जन्म तिथि, श्रेणी, योग्यता, मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी आदि जानकारी को दर्ज कर दें और अपना फोटो, सिग्नेचर एवं सभी जरूरी दस्तावेजों को अपलोड कर अपने आवेदन फॉर्म को सबमिट कर दें और आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल लें यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा।

महत्वपूर्ण लिंक
आवेदन करें NAPS || NATS
अधिसूचना पढ़ें लिंक
आधिकारिक वैबसाइट देखें लिंक

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top