IOCL Mathura Refinery Apprentice Recruitment 2026 | इंडियन ऑयल मथुरा रिफाइनरी अप्रेंटिस भर्ती 2026

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) के द्वारा जारी होने वाले भर्ती के अधिसूचना पत्र MR/HR/APP3/2025-26 के अनुसार इंडियन ऑयल मथुरा रिफाइनरी मे 1 वर्ष की अप्रेंटिस पदों के लिए ऑनलाइन के माध्यम से आवेदनों को आमंत्रित किए है। इस भर्ती के लिए सभी इक्षुक और पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवार अंतिम तारीख से पहले तक आवेदन कर सकते है और आवेदन करने से जुड़ी सभी जानकारी जैसे आवेदन तारीख, शुल्क, योग्यता, आयु, वेतनमान और आवेदन कैसे करें आदि जानकारी को Sarkari Result MP पर देख सकते है। आप आवेदन करने से पहले अधिसूचना मे दिये गए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ लें।
IOCL Mathura Refinery Vacancy 2026 – का संक्षिप्त विवरण
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती बोर्ड | इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड |
| पद का नाम | अप्रेंटिस |
| पदों की संख्या | 108 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 20 फरवरी 2026 |
| आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन |
| आधिकारिक वैबसाइट | https://iocl.com/ |
ऑनलाइन आवेदन शुल्क
इस भर्ती मे आवेदन करने के लिए किसी भी वर्ग के उम्मीदवार को आवेदन शुल्क का भुगतान करने की जरूरत नहीं है। सभी वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के लिए छूट दी गयी है जिसे आप अधिसूचना मे देख सकते है।
आयु सीमा एवं ऊपरी आयु सीमा छूट
इंडियन ऑयल मथुरा रिफाइनरी भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष रखी गयी है और आयु को दिनांक 31.01.2026 के अनुसार माना जाएगा और आवेदन करने वाले अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को 03 वर्ष की आयु सीमा मे छूट और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों को 05 वर्ष की छूट जबकि दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 वर्ष की ऊपरी आयु सीमा मे छूट दी जाएगी जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होगी।
आवश्यक शैक्षणिक योग्यता
- ट्रेड अपरेंटिस (फिटर) डिसिप्लिन – मैकेनिकल : 10वी मैट्रिक के साथ फिटर ट्रेड में कम से कम 2 साल की ITI पास क्लास के साथ।
- ट्रेड अपरेंटिस (बॉयलर) डिसिप्लिन – मैकेनिकल : 3 साल का बी.एस.सी. (मैथ्स, फ़िज़िक्स, केमिस्ट्री या इंडस्ट्रियल केमिस्ट्री)।
- टेक्नीशियन अपरेंटिस डिसिप्लिन – मैकेनिकल : मैकेनिकल इंजीनियरिंग में 3 साल का डिप्लोमा।
- टेक्नीशियन अप्रेंटिस डिसिप्लिन – इलेक्ट्रिकल : इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में 3 साल का डिप्लोमा / इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में डिप्लोमा।
- तकनीशियन अपरेंटिस अनुशासन इंस्ट्रूमेंटेशन : इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियरिंग / इंस्ट्रूमेंटेशन और इलेक्ट्रॉनिक्स / इंस्ट्रूमेंटेशन और कंट्रोल इंजीनियरिंग, / एप्लाइड इलेक्ट्रॉनिक्स और इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियरिंग में 3 साल का डिप्लोमा।
- ट्रेड अपरेंटिस अकाउंटेंट : 3 साल का बी.कॉम।
वेतनमान एवं अन्य लाभ
वजीफा: प्रशिक्षुओं को प्रति माह देय वजीफे की दर प्रशिक्षु अधिनियम 1961/1973 / प्रशिक्षु नियम 1992 (संशोधित) और निगम के दिशा-निर्देशों के अंतर्गत निर्धारित की जाएगी।
आवेदन फॉर्म भरने की तारीख
इन पदों के लिए आवेदन करने की प्रारम्भ तारीख 07 फरवरी 2026 और आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 20 फरवरी 2026 से पहले तक आप इन पदों के लिए आवेदन फॉर्म भर सकते है। यदि आप नोटिफ़िकेशन मे दिये गए सभी पात्रता मानदंड को पूरा करते है और आवेदन करने के लिए इक्षुक है तो इस भर्ती की अंतिम तारीख से पहले ही आवेदन कर दें और आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे किसी और माध्यम से आवेदन करने पर आपका आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा।
| महत्वपूर्ण तिथियाँ | |
| आवेदन की प्रारम्भ तारीख | 07-02-2026 |
| आवेदन की अंतिम तारीख | 20-02-2026 |
| शुल्क जमा की अंतिम तारीख | 20-02-2026 |
यह भी पढ़ें : IOCL Gujarat Refinery Apprentice Vacancy 2026 – इंडियन ऑयल मे 1 वर्ष की अप्रेंटिस पदों के लिए भर्ती
ऑनलाइन आवेदन फॉर्म कैसे भरें
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की NAPS/NATS की आधिकारिक वैबसाइट पर जाकर अपना पंजीकरण करना होगा। पंजीकरण हो जाने के बाद आप लॉगिन कर लें और आवेदन फॉर्म मे अपना नाम, जन्म तिथि, श्रेणी, योग्यता, मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी आदि को दर्ज दें और अपने सभी जरूरी दस्तावेज़ जैसे आपका फोटो, सिग्नेचर एवं योग्यता के सभी दस्तावेजों को अपलोड कर दें और अपने आवेदन फॉर्म को सबमिट कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा।

