Sarkari Result MPSarkari Result MP
Sarkari Result | Admit Card | Result

NCL Assistant Foreman Vacancy 2026 – डिप्लोमा प्रशिक्षु के लिए भर्ती वेतन होगा ₹47,330 रूपये प्रतिमाह

NCL Assistant Foreman Vacancy 2026 | नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड सहायक फोरमैन भर्ती 2026

NCL Assistant Foreman Vacancy 2026

नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (NCL) की तरफ से जारी होने वाले नोटिफ़िकेशन नंबर NCL/HQ/HR/Recruitment/DR/2025-26/59 के माध्यम से सहायक फोरमैन (Assistant Foreman) के रिक्त पदों की पूर्ति करने के लिए ऑनलाइन के माध्यम से आवेदनों को आमंत्रित किए है। इस भर्ती मे सभी इक्षुक और पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म को अंतिम तारीख से पहले तक भर सकते है। और आवेदन करने से जुड़ी सभी जानकारी को Sarkari Result MP पर देख सकते है। आप आवेदन करने से पहले अधिसूचना मे दिये गए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ लें।

NCL Assistant Foreman Recruitment 2026 – का संक्षिप्त विवरण

विवरण जानकारी
भर्ती बोर्ड नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड
पद का नाम सहायक फोरमैन
पदों की संख्या 270
आवेदन की अंतिम तिथि 05 मार्च 2026
आवेदन का माध्यम ऑनलाइन
आधिकारिक वैबसाइट https://www.nclcil.in/

ऑनलाइन आवेदन शुल्क और भुगतान का माध्यम

MP NCL Recruitment 2026 के लिए आवेदन करने वाले सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की श्रेणी के उम्मीदवारों को ₹1180/- रूपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग की श्रेणी मे आने वाले उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के लिए छूट दी गयी है। और आप इस शुल्क को ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से जमा कर सके है। भुगतान हो जाने के बाद आप अपने आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा।

आयु सीमा और ऊपरी आयु सीमा मे छूट

इस भर्ती मे आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष रखी गयी है। और आयु को दिनांक 05.03.2026 के अनुसार मानी जाएगी। और आवेदन करने वाले सभी पात्र वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा मे छूट दी जाएगी जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होगी।

आवश्यक शैक्षणिक योग्यता

  • सहायक फोरमैन (ईएंडटी) (प्रशिक्षु) ग्रेड-सी : किसी मान्यता प्राप्त परीक्षा बोर्ड से मैट्रिक या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण और सरकार से मान्यता प्राप्त किसी भी इंस्टीट्यूट से इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या उससे जुड़ी और ऊंची क्वालिफिकेशन (कम से कम 3 साल का कोर्स)।
  • सहायक फोरमैन (मैकेनिकल) (प्रशिक्षु) ग्रेड-सी : किसी मान्यता प्राप्त परीक्षा बोर्ड से मैट्रिक या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण और सरकार से मान्यता प्राप्त किसी भी इंस्टीट्यूट से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या उससे जुड़ी और ऊंची क्वालिफिकेशन (कम से कम 3 साल का कोर्स)।
  • सहायक फोरमैन (इलेक्ट्रिकल) (प्रशिक्षु) ग्रेड-सी : किसी मान्यता प्राप्त परीक्षा बोर्ड से मैट्रिक या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण और सरकार से मान्यता प्राप्त किसी भी इंस्टीट्यूट से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या उससे जुड़ी और ऊंची क्वालिफिकेशन (कम से कम 3 साल का कोर्स)।

वेतनमान एवं अन्य लाभ

सभी पात्रता मानदंड को पूरा कर नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड सहायक फोरमैन भर्ती 2026 के लिए चयनित होने वाले उम्मीदवारों को ₹47,330/- रूपये प्रतिमाह का वेतन दिया जाएगा साथ ही चयनित होने वाले उम्मीदवारों को अन्य लाभ व भत्ते भी दिये जाएंगे जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होंगे जिसे आप अधिसूचना मे देख सकते है।

आवेदन करने की तारीख

आवेदन करने की प्रारम्भ तारीख 11 फरवरी 2026 और आवेदन करने की अंतिम तारीख 05 मार्च 2026 से पहले तक आप इन पदों के लिए आवेदन कर सकते है यदि आप अधिसूचना मे दिये गए सभी पात्रता मानदंड को पूरा करते है और आवेदन करने के लिए इक्षुक है तो इस भर्ती की अंतिम तारीख से पहले ही आवेदन कर दें और आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे किसी और माध्यम से आवेदन करने पर आपका आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा।

महत्वपूर्ण तिथियाँ            
आवेदन की प्रारम्भ तारीख 11-02-2026
आवेदन की अंतिम तारीख 05-03-2026
शुल्क जमा की अंतिम तारीख 05-03-2026

यह भी पढ़ें : NTPC Engineering Executive Trainees Recruitment 2026 | एनटीपीसी इंजीनियरिंग एग्जीक्यूटिव ट्रेनी भर्ती 2026

आवेदन करने की प्रक्रिया

आवेदन करने के लिए आपको NCL की आधिकारिक वैबसाइट https://www.nclcil.in/ पर जाकर अपना पंजीकरण करना होगा उसके बाद आप लॉगिन कर आवेदन फॉर्म मे अपना नाम, जन्म तिथि, श्रेणी, योग्यता, मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी आदि जानकारी को दर्ज कर दें। और उसके बाद आप अपना फोटो, सिग्नेचर एवं अन्य जरूरी दस्तावेजों को अपलोड कर दें और अपने आवेदन फॉर्म का शुल्क ऑनलाइन के माध्यम से जमा कर अपने आवेदन फॉर्म को सबमिट कर दें और आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल लें यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा।

महत्वपूर्ण लिंक
आवेदन करें लिंक
अधिसूचना पढ़ें लिंक
आधिकारिक वैबसाइट देखें लिंक

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top