Sarkari Result MPSarkari Result MP
Sarkari Result | Admit Card | Result

IOCL Gujarat Refinery Apprentice Vacancy 2026 – इंडियन ऑयल मे 1 वर्ष की अप्रेंटिस पदों के लिए भर्ती

IOCL Gujarat Refinery Apprentice Vacancy 2026 | इंडियन ऑयल गुजरात रिफाइनरी अपरेंटिस भर्ती 2026

IOCL Gujarat Refinery Apprentice Vacancy 2026

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) की तरफ से जारी होने वाले नोटिफ़िकेशन नंबर JR/02/2025-26 के माध्यम से गुजरात रिफाइनरी मे अपरेंटिस (Apprentice) के रिक्त पदों की पूर्ति करने के लिए ऑनलाइन के माध्यम से आवेदनों को आमंत्रित किए है। इस भर्ती के लिए सभी इक्षुक और पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवार अंतिम तिथि से पहले तक आवेदन कर सकते है। और आवेदन करने से जुड़ी सभी जानकारी को Sarkari Result MP पर देख सकते है। आप आवेदन करने से पहले अधिसूचना मे दिये गए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ लें। जिससे की आवेदन करने मे आसानी हो जाये।

IOCL Gujarat Refinery Recruitment 2026 – का संक्षिप्त विवरण

विवरण जानकारी
भर्ती बोर्ड इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड
पद का नाम अप्रेंटिस
पदों की संख्या 566
आवेदन की अंतिम तिथि 20 फरवरी 2026
आवेदन का माध्यम ऑनलाइन
आधिकारिक वैबसाइट https://iocl.com/gujarat-refinery

आवेदन शुल्क एवं भुगतान का माध्यम

इंडियन ऑयल गुजरात रिफाइनरी अपरेंटिस भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले किसी भी वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करने की जरूरत नहीं है सभी वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के लिए छूट दी गयी है।

आयु सीमा और ऊपरी आयु सीमा मे छूट

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष रखी गयी है और आयु को दिनांक 31.01.2026 के अनुसार मानी जाएगा और आवेदन करने वाले अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों को 05 वर्ष की छूट और अन्य पिछड़ा वर्ग की श्रेणी के उम्मीदवारों को 03 वर्ष की छूट और सभी वर्ग के दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 वर्ष की ऊपरी आयु सीमा मे छूट दी जाएगी जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होगी।

आवश्यक शैक्षणिक योग्यता

  • ट्रेड अपरेंटिस – अटेंडेंट ऑपरेटर : 3 साल का बी.एस.सी. (मैथ्स, फ़िज़िक्स, केमिस्ट्री या इंडस्ट्रियल केमिस्ट्री)।
  • ट्रेड अपरेंटिस (फिटर) : 10वी मैट्रिक के साथ फिटर ट्रेड में कम से कम 2 साल की आईटीआई पास क्लास के साथ।
  • ट्रेड अपरेंटिस (बॉयलर) : 3 साल का बी.एस.सी. (मैथ्स, फ़िज़िक्स, केमिस्ट्री या इंडस्ट्रियल केमिस्ट्री)।
  • टेक्नीशियन अप्रेंटिस डिसिप्लिन – केमिकल : केमिकल इंजीनियरिंग / पेट्रोकेमिकल इंजीनियरिंग / केमिकल टेक्नोलॉजी / रिफाइनरी और पेट्रोकेमिकल इंजीनियरिंग में 3 साल का डिप्लोमा।
  • टेक्नीशियन अपरेंटिस डिसिप्लिन – मैकेनिकल : मैकेनिकल इंजीनियरिंग में 3 साल का डिप्लोमा।
  • टेक्नीशियन अप्रेंटिस डिसिप्लिन – इलेक्ट्रिकल : इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में 3 साल का डिप्लोमा / इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में डिप्लोमा।
  • तकनीशियन अपरेंटिस अनुशासन इंस्ट्रूमेंटेशन : इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियरिंग / इंस्ट्रूमेंटेशन और इलेक्ट्रॉनिक्स / इंस्ट्रूमेंटेशन और कंट्रोल इंजीनियरिंग, / एप्लाइड इलेक्ट्रॉनिक्स और इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियरिंग में 3 साल का डिप्लोमा।
  • ट्रेड अपरेंटिस सचिवीय सहायक : 3 वर्षीय बी.ए./बी.एससी./बी.कॉम।
  • ट्रेड अपरेंटिस अकाउंटेंट : 3 साल बी.कॉम।
  • ट्रेड अपरेंटिस डेटा एंट्री ऑपरेटर : कक्षा बारहवीं पास।
  • ट्रेड अपरेंटिस डेटा एंट्री ऑपरेटर : बारहवीं पास और डोमेस्टिक डेटा एंट्री ऑपरेटर में स्किल सर्टिफिकेट होल्डर।

वेतनमान एवं अन्य लाभ

  • वजीफा: प्रशिक्षुओं को प्रति माह देय वजीफे की दर प्रशिक्षु अधिनियम, 1961/1973 / प्रशिक्षु नियम 1992 (संशोधित) और निगम के दिशा-निर्देशों के अंतर्गत निर्धारित की जाएगी।

ऑनलाइन आवेदन करने की तारीख

इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की प्रारम्भ तारीख 07 फरवरी 2026 और आवेदन करने की अंतिम तारीख 20 फरवरी 2026 से पहले तक आप इन पदों के लिए आवेदन कर सकते है यदि आप अधिसूचना मे दिये गए सभी पात्रता मानदंड को पूरा करते है और आवेदन करने के लिए इक्षुक है तो इस भर्ती की अंतिम तारीख से पहले ही आवेदन कर दें और आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे किसी और माध्यम से आवेदन करने पर आपका आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा।

महत्वपूर्ण तिथियाँ            
आवेदन की प्रारम्भ तारीख 07-02-2026
आवेदन की अंतिम तारीख 20-02-2026
शुल्क जमा की अंतिम तारीख 20-02-2026

यह भी पढ़ें : IOCL Bongaigaon Refinery Apprentice Vacancy 2026 | इंडियन ऑयल अप्रेंटिस भर्ती 2026

आवेदन करने की प्रक्रिया

आवेदन करने के लिए आपको IOCL की आधिकारिक वैबसाइट https://iocl.com/gujarat-refinery पर जाकर अपना पंजीकरण करना होगा पंजीकरण हो जाने के बाद आप लॉगिन कर आवेदन फॉर्म मे दी गयी सभी जानकारी जैसे आपका नाम, जन्म तिथि, श्रेणी, योग्यता, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी आदि को दर्ज कर दें और उसके बाद अपने सभी जरूरी दस्तावेज़ जैसे आपका फोटो, सिग्नेचर एवं सभी जरूरी दस्तावेजों को अपलोड कर अपने आवेदन फॉर्म को सबमिट कर दें और उसका प्रिंट आउट निकाल लें यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा।

महत्वपूर्ण लिंक
आवेदन करें NAPS | NATS
अधिसूचना पढ़ें लिंक
आधिकारिक वैबसाइट देखें लिंक

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top