Sarkari Result MPSarkari Result MP
Sarkari Result | Admit Card | Result

NBCC India Recruitment 2026 – प्रबंधक सहित कई पदों के लिए भर्ती वेतन 90,000 प्रतिमाह

NBCC India Recruitment 2026 | एनबीसीसी इंडिया भर्ती 2026

NBCC India Recruitment 2026

एनबीसीसी इंडिया लिमिटेड (NBCC) की तरफ से जारी होने वाले अधिसूचना पत्र नंबर 01/2026 के अनुसार प्रबंधक (Manager) के रिक्त पदों की पूर्ति करने के लिए ऑनलाइन के माध्यम से आवेदनों को आमंत्रित किए है। इस भर्ती के लिए सभी इक्षुक और पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म को अंतिम तारीख से पहले तक भर सकते है। और आवेदन करने से जुड़ी सभी जानकारी जैसे आवेदन तारीख, शुल्क, योग्यता, आयु, वेतनमान एवं अन्य जानकारी को Sarkari Result MP पर देख सकते है। आप आवेदन करने से पहले अधिसूचना मे दिये गए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ लें जिससे की आपको आवेदन करने मे किसी भी परेशानी का सामना न करना पढ़ें।

NBCC Manager Vacancy 2026 – का संक्षिप्त विवरण

विवरण जानकारी
भर्ती बोर्ड एनबीसीसी इंडिया लिमिटेड
पद का नाम प्रबंधक
पदों की संख्या 59
आवेदन की अंतिम तिथि 05 अप्रैल 2026
आवेदन का माध्यम ऑनलाइन
आधिकारिक वैबसाइट https://nbccindia.in/

आयु सीमा एवं ऊपरी आयु सीमा मे छूट

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 28-54 वर्ष रखी गयी है जो पदों के अनुसार अलग-अलग है। और आयु को दिनांक 05.04.2026 के अनुसार माना जाएगा और आवेदन करने वाले सभी पात्र वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा मे छूट भी दी जाएगी जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होगी। जिसे आप अधिसूचना मे देख सकते है।

ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की तारीख

एनबीसीसी इंडिया प्रबंधक भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उम्मीदवारों को ₹1000/- रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं दिव्यांग उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के लिए छूट प्रदान की गयी है। उम्मीदवार इस शुल्क को ऑनलाइन के माध्यम जैसे क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते है। भुगतान हो जाने के बाद आप अपने आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा।

आवश्यक शैक्षणिक योग्यता

पद का नाम पद के लिए योग्यता
महाप्रबंधक इंजीनियर (General Manager Engineer) सरकारी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी / इंस्टीट्यूट से सिविल इंजीनियरिंग में फुल टाइम डिग्री या उसके बराबर।
प्रबंधक वास्तुकला और योजना (Manager Architecture & Planning) सरकारी मान्यता प्राप्त इंस्टीट्यूट/यूनिवर्सिटी से आर्किटेक्चर में फुल टाइम डिग्री, कुल 60% मार्क्स के साथ।
उप प्रबंधक कंपनी सचिव (Deputy Manager Company Secretary) योग्य कंपनी सचिव।
सहायक प्रबंधक कॉर्पोरेट संचार (Assistant Manager Corporate Communications) सरकारी मान्यता प्राप्त इंस्टीट्यूट/यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन/जर्नलिज़्म/एडवरटाइजिंग और पब्लिक रिलेशन्स में दो साल की पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री/डिप्लोमा, कुल 60% मार्क्स के साथ।
सहायक प्रबंधक राजभाषा (Assistant Manager Rajbhasha) किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से हिंदी में मास्टर डिग्री, डिग्री स्तर पर अंग्रेजी एक विषय के रूप में।
सहायक प्रबंधक एचआरएम (Assistant Manager HRM) फुल टाइम MBA / MSW / सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी / इंस्टीट्यूट से मैनेजमेंट में दो साल की पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री / पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा, जिसमें HRM / PM / IR में मेजर सब्जेक्ट के तौर पर स्पेशलाइज़ेशन हो, कुल 60% मार्क्स के साथ।
वरिष्ठ परियोजना कार्यकारी सिविल (Senior Project Executive Civil) सरकारी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/इंस्टीट्यूट से सिविल इंजीनियरिंग में फुल टाइम डिग्री या इसके बराबर, कुल 60% मार्क्स के साथ।
सहायक प्रबंधक पीएचई (Assistant Manager PHE) सरकारी मान्यता प्राप्त इंस्टीट्यूट / यूनिवर्सिटी से सिविल इंजीनियरिंग में 60% कुल अंकों के साथ फुल टाइम डिग्री और पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग / एनवायर्नमेंटल इंजीनियरिंग में मास्टर डिग्री।
ग्रेजुएट असिस्टेंट आईटी/सीएस/ नेटवर्किंग/ सिस्टम एडमिनिस्ट्रेशन (Graduate Assistant IT/CS/Networking/System Administration) किसी भी सब्जेक्ट में फुल टाइम डिग्री के साथ हार्डवेयर/नेटवर्क किंग/सिस्टम एडमिनिस्ट्रेशन/सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट/प्रोग्रामिंग में कम से कम एक साल का सर्टिफिकेट/डिप्लोमा कोर्स।
जूनियर इंजीनियर सिविल (Junior Engineer Civil) सरकारी मान्यता प्राप्त इंस्टीट्यूट/यूनिवर्सिटी से सिविल इंजीनियरिंग में तीन साल का फुल टाइम डिप्लोमा, कुल 60% मार्क्स के साथ।
जूनियर इंजीनियर इलेक्ट्रिकल (Junior Engineer Electrical) सरकारी मान्यता प्राप्त इंस्टीट्यूट/यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में तीन साल का फुल टाइम डिप्लोमा कुल 60% मार्क्स के साथ।
जूनियर इंजीनियर मैकेनिकल (Junior Engineer Mechanical) सरकारी मान्यता प्राप्त इंस्टीट्यूट/यूनिवर्सिटी से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में तीन साल का फुल टाइम डिप्लोमा, कुल 60% मार्क्स के साथ।

वेतनमान एवं अन्य लाभ

एनबीसीसी इंडिया भर्ती 2026 पदों के लिए सभी पात्रता मानदंड को पूरा कर जिन भी उम्मीदवारों का चयन होगा उन्हे पदों के अनुसार प्रतिमाह ₹27,270 – ₹2,40,000/- का वेतन दिया जाएगा साथ ही चयनित होने वाले उम्मीदवारों को अन्य लाभ व भत्ते भी दिये जाएंगे जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होंगे जिसे आप अधिसूचना मे देख सकते है।

आवेदन फॉर्म भरने की तारीख

इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की प्रारम्भ तारीख 06 मार्च 2026 और आवेदन शुल्क जमा करने एवं आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 05 अप्रैल 2026 से पहले तक आप इन पदों के लिए आवेदन कर सकते है। उसके बाद आवेदन करने के लिंक को बंद कर दिया जाएगा। यदि आप नोटिफ़िकेशन मे दिये गए सभी पात्रता मानदंड को पूरा करते है और आवेदन करने के लिए इक्षुक है तो इस भर्ती की अंतिम तारीख से पहले ही आवेदन कर दें जिससे की यह अवसर आपसे न छूटे।

महत्वपूर्ण तिथियाँ            
आवेदन की प्रारम्भ तारीख 06-03-2026
आवेदन की अंतिम तारीख 05-04-2026
शुल्क जमा की अंतिम तारीख 05-04-2026

यह भी पढ़ें : IDBI Bank Assistant Manager JAM Recruitment 2026 – 1300 पदों के लिए भर्ती जाने पूरी जानकारी

आवेदन करने की प्रक्रिया

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को NBCC India की आधिकारिक वैबसाइट पर जाकर अपना पंजीकरण करना होगा। पंजीकरण हो जाने के बाद आप लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म मे दी गयी सभी जानकारी को ध्यान से दर्ज कर अपना फोटो, सिग्नेचर एवं सभी जरूरी दस्तावेजों को अपलोड कर दें और अपने आवेदन फॉर्म का शुल्क ऑनलाइन के माध्यम से जमा कर दें और आवेदन फॉर्म को सबमिट कर उसका प्रिंट आउट जरूर निकाल लें यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा।

महत्वपूर्ण लिंक
आवेदन करें लिंक
अधिसूचना पढ़ें लिंक
आधिकारिक वैबसाइट देखें लिंक

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top