Sarkari Result MPSarkari Result MP
Sarkari Result | Admit Card | Result

हरियाणा स्वास्थ्य विभाग चिकित्सा अधिकारी भर्ती 2025 | 450 से अधिक पद देखें आवेदन से जुड़ी सभी जानकारी

हरियाणा स्वास्थ्य विभाग चिकित्सा अधिकारी भर्ती 2025 | Haryana Health Department Medical Officer Recruitment 2025

हरियाणा स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी होने वाले नोटिफ़िकेशन के माध्यम से चिकित्सा अधिकारी, ग्रुप-ए के 450 रिक्त पदों की पूर्ति करने के लिए ऑनलाइन के माध्यम से आवेदनों को आमंत्रित किए है। इस भर्ती के लिए सभी इक्षुक और पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवार अंतिम तारीख से पहले तक आधिकारिक वैबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते है। और आवेदन फॉर्म भरने के लिए सभी जरूरी जानकारी जैसे आवेदन तारीख, शुल्क, योग्यता, आयु एवं वेतनमान आदि को इस पोस्ट मे देख सकते है। आवेदन करने से पहले नोटिफ़िकेशन मे दिये गए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ें।

हरियाणा चिकित्सा अधिकारी भर्ती 2025 – का संक्षिप्त विवरण

विवरण जानकारी
भर्ती बोर्ड हरियाणा स्वास्थ्य विभाग
पद का नाम चिकित्सा अधिकारी, ग्रुप-ए
पदों की संख्या 450
आवेदन की अंतिम तिथि 07 जनवरी 2026
आवेदन का माध्यम ऑनलाइन
आधिकारिक वैबसाइट www.haryanahealth.gov.in

आयु सीमा एवं ऊपरी आयु सीमा मे छूट

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष होनी चाहिए और आयु को दिनांक 07.01.2026 के अनुसार होनी चाहिए। और आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा मे छूट दी जाएगी जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होगी।

आवेदन शुल्क और भुगतान करने का माध्यम

हरियाणा स्वास्थ्य विभाग चिकित्सा अधिकारी, ग्रुप-ए भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने वाले सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग एवं अन्य राज्य के उम्मीदवारों को 1000 रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं दिव्यांग उम्मीदवारों को 250 रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।

आप इस शुल्क को ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते है। भुगतान हो जाने पर आप अपने आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा। और यह शुल्क जमा करने के बाद आपको वापस नहीं किया जाएगा और न ही आने वाली किसी और परीक्षा के लिए सुरक्षित रखा जाएगा।

आवश्यक शैक्षणिक योग्यता

किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या नेशनल मेडिकल कमीशन (पहले मेडिकल काउंसिल ऑफ़ इंडिया) द्वारा मान्यता प्राप्त किसी अन्य यूनिवर्सिटी या संस्थान से मेडिसिन और सर्जरी में ग्रेजुएट और नेशनल मेडिकल कमीशन (पहले मेडिकल काउंसिल ऑफ़ इंडिया) या इंडियन यूनियन में किसी अन्य राज्य मेडिकल काउंसिल के साथ मेडिकल प्रैक्टिशनर के तौर पर परमानेंट रजिस्टर्ड होना चाहिए और मैट्रिक स्टैंडर्ड या उससे ज़्यादा की शिक्षा तक हिंदी/संस्कृत का ज्ञान होना चाहिए। NMC (पहले मेडिकल काउंसिल ऑफ़ इंडिया) द्वारा अप्रूव्ड MD/MS डिग्री/PG डिप्लोमा वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।

चयनित होने वाले उम्मीदवारों के लिए वेतनमान

हरियाणा स्वास्थ्य विभाग चिकित्सा अधिकारी भर्ती 2025 के लिए सभी पात्रता मानदंड को पूरा कर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को ₹56100/- का वेतन प्रतिमाह दिया जाएगा। साथ ही चयनित होने वाले उम्मीदवारों को अन्य लाभ व भत्ते भी दिये जाएंगे जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होंगे।

आवेदन फॉर्म भरने की तारीख

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की प्रारम्भ तिथि 08 दिसम्बर 2025 और शुल्क जमा करने एवं आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 07.01.2026 से पहले तक इन पदों के लिए आवेदन किया जा सकता है। उसके बाद आवेदन करने के लिंक को बंद कर दिया जाएगा। यदि आप अधिसूचना मे दिये गए सभी पात्रता मानदंड को पूरा करते है और आवेदन करने के लिए इक्षुक है तो अंतिम तारीख से पहले ही आवेदन कर दें और आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे किसी और माध्यम से आवेदन करने पर आपका आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा।

महत्वपूर्ण तिथियाँ
आवेदन की प्रारम्भ तारीख 08-12-2025
आवेदन की अंतिम तारीख 07-01-2026
शुल्क जमा की अंतिम तारीख 07-01-2026

यह भी पढ़ें : उत्तर प्रदेश तकनीकी शिक्षा शिक्षण सेवा भर्ती 2025

आवेदन कैसे करें

आवेदन करने के लिए आपको हरियाणा स्वास्थ्य विभाग की आधिकारिक वैबसाइट www.haryanahealth.gov.in पर जाना होगा। वैबसाइट पर जाने के बाद आप ऑनलाइन आवेदन करें पर क्लिक करें और अपना पंजीकरण करें उसके बाद लॉगिन कर आवेदन फॉर्म मे अपना नाम, जन्म तिथि, श्रेणी, योग्यता, मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी आदि जानकारी को दर्ज करें उसके बाद अपना फोटो, सिग्नेचर एवं अन्य जरूरी दस्तावेजों को अपलोड कर दें और अपने आवेदन फॉर्म का शुल्क ऑनलाइन के माध्यम से जमा कर आवेदन फॉर्म को सबमिट कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें।

महत्वपूर्ण लिंक
आवेदन करें लिंक
अधिसूचना पढ़ें लिंक
आधिकारिक वैबसाइट देखें लिंक

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top