Sarkari Result MPSarkari Result MP
Sarkari Result | Admit Card | Result

CSIR-NCL राष्ट्रीय रासायनिक प्रयोगशाला तकनीशियन और तकनीकी सहायक भर्ती 2026

CSIR-NCL राष्ट्रीय रासायनिक प्रयोगशाला भर्ती 2026 | CSIR-NCL Assistant Recruitment 2026

सीएसआईआर राष्ट्रीय रासायनिक प्रयोगशाला (CSIR-NCL) की तरफ से जारी होने वाले भर्ती के विज्ञापन संख्या NCL/02-2025/Technical के माध्यम से तकनीशियन और तकनीकी सहायक के 34 रिक्त पदों की पूर्ति करने हेतु ऑनलाइन के माध्यम से आवेदनों को आमंत्रित किए है। इस भर्ती के लिए सभी इक्षुक और पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवार अंतिम तारीख से पहले तक आधिकारिक वैबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते है। और इस भर्ती से जुड़ी सभी जानकारी को देख सकते है। आप अपने आवेदन फॉर्म को भरने से पहले नोटिफ़िकेशन मे दिये गए सभी निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ें।

राष्ट्रीय रासायनिक प्रयोगशाला भर्ती 2026 – का संक्षिप्त विवरण

विवरण जानकारी
भर्ती बोर्ड सीएसआईआर राष्ट्रीय रासायनिक प्रयोगशाला
पद का नाम तकनीशियन और तकनीकी सहायक
पदों की संख्या 34
आवेदन की अंतिम तिथि 12 जनवरी 2025
आवेदन का माध्यम ऑनलाइन
आधिकारिक वैबसाइट http://academic.ncl.res.in/

ऑनलाइन आवेदन शुल्क और भुगतान का तरीका

राष्ट्रीय रासायनिक प्रयोगशाला तकनीशियन और तकनीकी सहायक भर्ती 2026 मे आवेदन करने के लिए किसी भी उम्मीदवार को शुल्क जमा करने की जरूरत नहीं है सभी उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के लिए छूट दी गयी है।

आयु सीमा और ऊपरी आयु सीमा मे छूट

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की अधिकतम आयु 28 वर्ष रखी गयी है और आयु को 12.01.2026 के अनुसार माना जाएगा और आवेदन करने वाले सभी पात्र उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा मे छूट दी जाएगी जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होगी।

आवश्यक शैक्षणिक योग्यता

  • SSC/10वीं स्टैंडर्ड साइंस के साथ + संबंधित ट्रेड में ITI सर्टिफिकेट या SSC/10वीं स्टैंडर्ड 55% अंकों के साथ + 2 या 3 साल की टेक्नीशियन अप्रेंटिस ट्रेनिंग।

वेतनमान और अन्य लाभ

सभी पात्रता मानदंड को पूरा कर तकनीशियन और तकनीकी सहायक पदों के लिए चयनित होने वाले उम्मीदवारों को ₹19,900 – ₹1,12,400 का वेतन प्रतिमाह दिया जाएगा साथ ही चयनित होने वाले उम्मीदवारों को अन्य लाभ व भत्ते भी दिये जाएंगे जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होंगे।

आवेदन फॉर्म भरने की तारीख

आवेदन फॉर्म भरने की प्रारम्भ तिथि 12 दिसम्बर 2025 और आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 12 जनवरी 2026 से पहले तक इस भर्ती के लिए आवेदन किया जा सकता है उसके बाद आवेदन करने के लिंक को बंद कर दिया जाएगा यदि आप अधिसूचना मे दिये गए सभी पात्रता मानदंड को पूरा करते है और आवेदन करने के लिए इक्षुक है तो इस भर्ती की अंतिम तारीख से पहले ही आवेदन कर दें।

महत्वपूर्ण तिथियाँ
आवेदन की प्रारम्भ तारीख 12-12-2025
आवेदन की अंतिम तारीख 12-01-2026

यह भी पढ़ें : हरियाणा स्वास्थ्य विभाग चिकित्सा अधिकारी भर्ती 2025 | 450 से अधिक पद देखें आवेदन से जुड़ी सभी जानकारी

आवेदन करने की प्रक्रिया

आवेदन करने के लिए आप CSIR-NCL की आधिकारिक वैबसाइट http://academic.ncl.res.in/ पर जाकर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते है आवेदन करने से पहले सभी उम्मीदवार को अपना पंजीकरण करना होगा उसके बाद लॉगिन कर आवेदन फॉर्म मे अपना नाम, जन्म तिथि, श्रेणी, योग्यता, मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी आदि जानकारी को दर्ज करें उसके बाद अपना फोटो, सिग्नेचर एवं अन्य जरूरी दस्तावेजों को अपलोड कर दें और आवेदन फॉर्म को सबमिट कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा।

महत्वपूर्ण लिंक
आवेदन करें लिंक
अधिसूचना पढ़ें लिंक
आधिकारिक वैबसाइट देखें लिंक

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top