Sarkari Result MPSarkari Result MP
Sarkari Result | Admit Card | Result

उत्तर प्रदेश तकनीकी शिक्षा शिक्षण सेवा भर्ती 2025

उत्तर प्रदेश तकनीकी शिक्षा शिक्षण सेवा भर्ती 2025 | UPPSC Technical Education Teaching Recruitment 2025

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने अपने अधिसूचना नंबर A-11/E-1/2025 के माध्यम से उत्तर प्रदेश तकनीकी शिक्षा शिक्षण सेवा परीक्षा 2025 के लिए ऑनलाइन के माध्यम से आवेदनों को आमंत्रित किए है। इस भर्ती के लिए इक्षुक और पात्रता को पूरा करने वाले उम्मीदवार अंतिम तारीख से पहले तक आवेदन फॉर्म भर सकते है। और इस भर्ती से जुड़ी सभी जानकारी जैसे आवेदन तारीख, आवेदन शुल्क, योग्यता, वेतनमान आदि को नीचे इस पोस्ट मे देख सकते है। आप आवेदन फॉर्म भरने से पहले नोटिफ़िकेशन मे दिये गए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ें।

UPPSC भर्ती 2025 – का संक्षिप्त विवरण

विवरण जानकारी
भर्ती बोर्ड उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग
पद का नाम तकनीकी शिक्षा शिक्षण सेवा परीक्षा 2025
पदों की संख्या 513
आवेदन की अंतिम तिथि 02 जनवरी 2025
आवेदन का माध्यम ऑनलाइन
आधिकारिक वैबसाइट https://uppsc.up.nic.in/

आयु सीमा और ऊपरी आयु सीमा मे छूट

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए और आयु को दिनांक 01/07/2025 के अनुसार मानी जाएगी। और आवेदन करने वाले अन्य पिछड़ा वर्ग की श्रेणी मे उम्मीदवारों को 03 वर्ष की ऊपरी आयु सीमा मे छूट और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग की श्रेणी के उम्मीदवारों को 05 वर्ष की ऊपरी आयु सीमा मे छूट इस भर्ती के नियमों के अनुसार दी जाएगी।

ऑनलाइन आवेदन शुल्क और भुगतान करने का तरीका

इस के लिए आवेदन कर रहें सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग की श्रेणी के उम्मीदवारों को 225 रूपये शुल्क को जमा करना होगा। और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों को 105 रूपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा। जबकि सभी वर्ग के दिव्यांग उम्मीदवारों को 25 रूपये शुल्क को जमा करना होगा।

उम्मीदवार इस शुल्क को ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते है। भुगतान पूरा जाने के बाद आप अपने आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा और यह शुल्क जमा करने के बाद आपको वापस नहीं किया जाएगा और न ही आने वाली किसी और परीक्षा के लिए सुरक्षित रखा जाएगा।

आवश्यक शैक्षणिक योग्यता

  • लेक्चरर (इंजीनियरिंग/टेक्नोलॉजी) पदों के लिए योग्यता : संबंधित विषय में फर्स्ट क्लास के साथ B.E./B.Tech/B.S. डिग्री।
  • लेक्चरर (ह्यूमैनिटीज़ और साइंस) पदों के लिए योग्यता : उचित विषय (भौतिकी, रसायन विज्ञान, अंग्रेजी, गणित) में प्रथम श्रेणी के साथ मास्टर डिग्री।
  • कार्यशाला अधीक्षक पदों के लिए योग्यता : प्रथम श्रेणी के साथ मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक या मास्टर डिग्री।

चयनित होने वाले उम्मीदवारों के लिए वेतनमान

सभी पात्रता मानदंड को पूरा कर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को ₹56,100 – ₹57,700/- प्रतिमाह का वेतन दिया जाएगा। साथ ही चयनित होने वाले उम्मीदवारों को अन्य लाभ व भत्ते भी प्रदान किए जाएंगे जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होंगे।

आवेदन फॉर्म भरने की तारीखें

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की प्रारम्भ तिथि 02 दिसम्बर 2025 और शुल्क जमा करने एवं आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 02 जनवरी 2025 से पहले तक इस भर्ती के लिए आप आवेदन कर सकते है। यदि आप सभी पात्रता मानदंड को पूरा करते है और आवेदन करने के लिए इक्षुक है तो इस भर्ती की अंतिम तारीख का इंतज़ार न करें और उससे पहले ही आवेदन कर दें जिससे की यह अवसर आपसे न छूटे। यदि आवेदन फॉर्म भरने समय किसी उम्मीदवार से अपने आवेदन फॉर्म मे किसी भी प्रकार की गलती हो जाती है तो उम्मीदवार उस गलती को 09 जनवरी 2026 तक सुधार सकते है।

महत्वपूर्ण तिथियाँ
आवेदन की प्रारम्भ तारीख 02-12-2025
आवेदन की अंतिम तारीख 02-01-2026
शुल्क जमा की अंतिम तारीख 02-01-2026

यह भी पढ़ें : उत्तराखंड समूह ग भर्ती 2025

आवेदन कैसे करें

आवेदन करने के लिए आपको UPPSC की आधिकारिक वैबसाइट https://uppsc.up.nic.in/ पर जाना होगा। वैबसाइट पर जाने के बाद आप अधिसूचना मे दिये गए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ें उसके बाद ऑनलाइन आवेदन करें पर क्लिक करें और अपनी पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा कर लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म मे पूछी गयी सभी जानकारी को ध्यान से दर्ज करें और अपने आवेदन फॉर्म का शुल्क ऑनलाइन के माध्यम से जमा कर दें। और उसके बाद अपना फोटो, सिग्नेचर एवं अन्य जरूरी दस्तावेजों को अपलोड कर दें और आवेदन फॉर्म को सबमिट कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें।

महत्वपूर्ण लिंक
आवेदन करें लिंक
अधिसूचना पढ़ें लिंक
आधिकारिक वैबसाइट देखें लिंक

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top