EPFO LDC/JSA Recruitment 2026 | कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ग्रुप-सी भर्ती 2026

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) की तरफ से जारी होने वाले अधिसूचना पत्र नंबर A-45013/7/2022-EXAM-909 के माध्यम से LDC/JSA (ग्रुप-सी) के रिक्त पदों की पूर्ति करने के लिए ऑनलाइन के माध्यम से आवेदनों को आमंत्रित किए है। जिसमे सभी इक्षुक और पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म को अंतिम तारीख से पहले तक भर सकते है। और आवेदन करने से जुड़ी सभी जानकारी जैसे तारीख, शुल्क, योग्यता आदि को Sarkari Result MP पर देख सकते है। आप आवेदन करने से पहले अधिसूचना मे दिये गए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ें जिससे की आपको आवेदन करने मे आसानी हो जाए।
EPFO LDC/JSA Vacancy 2026 – का संक्षिप्त विवरण (Overview)
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती बोर्ड | कर्मचारी भविष्य निधि संगठन |
| पद का नाम | ग्रुप-सी |
| पदों की संख्या | 153 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 01 अप्रैल 2026 |
| आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन |
| आधिकारिक वैबसाइट | www.epfindia.gov.in |
आयु सीमा एवं ऊपरी आयु सीमा मे छूट (Age Limit)
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ग्रुप-सी भर्ती 2026 के लिए आयु सीमा से जुड़ी किसी भी तरह की जानकारी अधिसूचना मे नहीं दी गयी है अधिक जानकारी के लिए आप आधिकारिक वैबसाइट पर देख सकते है।
ऑनलाइन आवेदन शुल्क एवं भुगतान का माध्यम (Application Fees)
इस भर्ती मे आवेदन करने वाले किसी भी वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क जमा करने की जरूरत नहीं है। सभी वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के लिए छूट दी गयी है।
आवश्यक शैक्षणिक योग्यता (Eligibility)
- LDC Group-C : मैट्रिकुलेशन या उसके समकक्ष न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता।
- JSA Group-C : मैट्रिक या उसके समकक्ष पास होने की योग्यता।
वेतनमान एवं अन्य लाभ (Pay Scale)
सभी पात्रता मानदंड को पूरा कर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को ₹18000 – ₹56900/- रूपये प्रतिमाह का वेतन दिया जाएगा साथ ही चयनित होने वाले उम्मीदवारों को अन्य लाभ व भत्ते भी दिये जाएंगे जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होंगे जिसे आप अधिसूचना मे देख सकते है।
ऑनलाइन आवेदन करने की तारीख (Application Dates)
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की प्रारम्भ तारीख 20 मार्च 2026 और आवेदन करने की अंतिम तारीख 01 अप्रैल 2026 से पहले तक आप इन पदों के लिए आवेदन कर सकते है। यदि आप अधिसूचना मे दिये गए सभी पात्रता मानदंड को पूरा करते है और आवेदन करने के लिए इक्षुक है तो अंतिम तारीख से पहले ही आवेदन कर दें और आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे किसी और माध्यम से आवेदन करने पर आपका आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा।
| महत्वपूर्ण तिथियाँ | |
| आवेदन की प्रारम्भ तारीख | 20-03-2026 |
| आवेदन की अंतिम तारीख | 01-04-2026 |
यह भी पढ़ें : Nuclear Fuel Complex Recruitment 2026 – मूल वेतन 56,100 रुपये प्रतिमाह अप्लाई ऑनलाइन
ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया (Application Process)
- आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को EPFO की वैबसाइट पर जाना होगा।
- अपना पंजीकरण करें और लॉगिन कर लें।
- अपने आवेदन फॉर्म मे दी गयी सभी जानकारी को ध्यान से दर्ज करें।
- अपना फोटो, सिग्नेचर एवं सभी जरूरी दस्तावेजों को अपलोड कर दें।
- आवेदन फॉर्म को सबमिट कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें।

