Nuclear Fuel Complex Recruitment 2026 | न्यूक्लियर फ्यूल कॉम्प्लेक्स भर्ती 2026

परमाणु ऊर्जा विभाग, नाभिकीय ईंधन परिसर (NFC) की तरफ से जारी होने वाले अधिसूचना पत्र नंबर NFC/01/2026 के माध्यम से कई रिक्त पदों की पूर्ति करने के लिए ऑनलाइन के माध्यम से आवेदनों को आमंत्रित किए है। इस भर्ती के लिए सभी इक्षुक और पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म को अंतिम तारीख से पहले तक भर सकते है। साथ ही आवेदन करने से जुड़ी सभी जानकारी जैसे आवेदन तारीख, शुल्क, आयु, योग्यता आदि को Sarkari Result MP पर देख सकते है। आप आवेदन करने से पहले अधिसूचना मे दिये गए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ें। जिससे की आपको आवेदन करने मे आसानी हो जाये।
NFC Vacancy 2026 – का संक्षिप्त विवरण (Overview)
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती बोर्ड | नाभिकीय ईंधन परिसर |
| पद का नाम | विभिन्न पद |
| पदों की संख्या | 18 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 18 अप्रैल 2026 |
| आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन |
| आधिकारिक वैबसाइट | https://www.nfc.gov.in/ |
आयु सीमा एवं ऊपरी आयु सीमा मे छूट (Age Limit)
इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु पदों के अनुसार 35 वर्ष होनी चाहिए और आयु को दिनांक 18.04.2026 के अनुसार माना जाएगा साथ ही आवेदन करने वाले सभी पात्र वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा मे छूट दी जाएगी जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होगी जिसे आप अधिसूचना मे देख सकते है।
ऑनलाइन आवेदन शुल्क एवं भुगतान का माध्यम (Application Fees)
| वैज्ञानिक अधिकारी (Scientific Officer) : ₹500/- |
| नर्स और वैज्ञानिक सहायक (Nurse & Scientific Assistant) : ₹150/- |
| फार्मासिस्ट और टेक्नीशियन (Pharmacist & Technician) : ₹100/- |
| अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए शुल्क : ₹0/- |
उम्मीदवार अपने आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते है। भुगतान हो जाने के बाद आप अपने आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा और यह शुल्क जमा करने के बाद आपको वापस नहीं किया जाएगा। और न ही आने वाली किसी और परीक्षा के लिए सुरक्षित रखा जाएगा।
आवश्यक शैक्षणिक योग्यता (Eligibility)
- वैज्ञानिक अधिकारी, सामान्य ड्यूटी चिकित्सा अधिकारी (Scientific Officer) : किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से M.B.B.S. और मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया के साथ वैध पंजीकरण।
- नर्स (Nurse) : 12वीं कक्षा और नर्सिंग एवं मिडवाइफरी में डिप्लोमा (3 वर्षीय कोर्स) और B.Sc. (नर्सिंग) या नर्सिंग ‘A’ सर्टिफिकेट साथ ही सशस्त्र बल अस्पताल में 3 वर्ष का अनुभव।
- वैज्ञानिक सहायक रेडियोग्राफर (Scientific Assistant Radiographer) : B.Sc. रेडियोग्राफी में न्यूनतम 60% अंक और B.Sc. में न्यूनतम 50% अंक और रेडियोग्राफी में 1 वर्ष का डिप्लोमा।
- वैज्ञानिक सहायक पैथोलॉजी तकनीशियन (Scientific Assistant Pathology Technician) : B.Sc. न्यूनतम 60% अंकों के साथ, जिसके बाद मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी (DMLT) में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा न्यूनतम 60% अंकों के साथ।
- फार्मेसिस्ट (Pharmacist) : 10+2 + फार्मेसी में 2 वर्षीय डिप्लोमा + फार्मेसी में 3 माह का प्रशिक्षण + केंद्रीय या राज्य फार्मेसी परिषद के साथ फार्मासिस्ट के रूप में पंजीकरण।
- तकनीशियन बी – एक्स-रे तकनीशियन (Technician B X-ray Technician) : HSC (विज्ञान) में न्यूनतम 60% अंक और किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से एक वर्षीय मेडिकल रेडियोग्राफी / X-ray तकनीक ट्रेड प्रमाणपत्र।
वेतनमान एवं अन्य लाभ (Pay Scale)
सभी पात्रता मानदंड को पूरा कर न्यूक्लियर फ्यूल कॉम्प्लेक्स भर्ती 2026 के लिए चयनित होने वाले उम्मीदवारों को ₹21,700 – ₹56,100/- रूपये प्रतिमाह का वेतन दिया जाएगा साथ ही चयनित होने वाले उम्मीदवारों को अन्य लाभ व भत्ते भी दिये जाएंगे जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होंगे जिसे आप अधिसूचना मे देख सकते है।
आवेदन करने की तारीख (Application Dates)
ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की प्रारम्भ तारीख 21 मार्च 2026 और आवेदन शुल्क तथा आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 18 अप्रैल 2026 से पहले तक आप इन पदों के लिए आवेदन फॉर्म भर सकते है यदि आप अधिसूचना मे दिये गए सभी पात्रता मानदंड को पूरा करते है और आवेदन करने के लिए इक्षुक है तो इस भर्ती की अंतिम तारीख से पहले ही आवेदन कर दें और आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे किसी और माध्यम से आवेदन करने पर आपका आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा।
| महत्वपूर्ण तिथियाँ | |
| आवेदन की प्रारम्भ तारीख | 21-03-2026 |
| आवेदन की अंतिम तारीख | 18-04-2026 |
| शुल्क जमा की अंतिम तारीख | 18-04-2026 |
यह भी पढ़ें : BEML Jr. Executive Recruitment 2026 – ऑनलाइन आवेदन जाने तारीख, वेतन एवं योग्यता 78 पद
आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया (Application Process)
- ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने के लिए NFC की वैबसाइट पर जाए।
- वैबसाइट पर जाने के बाद अपना पंजीकरण करें और लॉगिन कर लें।
- ऑनलाइन आवेदन फॉर्म मे दी गयी सभी जानकारी को ध्यान से दर्ज करें।
- अपना फोटो, सिग्नेचर और सभी आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड कर दें।
- अपने आवेदन फॉर्म का शुल्क ऑनलाइन के माध्यम से जमा करें।
- फॉर्म को सबमिट कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें।

