Sarkari Result MPSarkari Result MP
Sarkari Result | Admit Card | Result

NIT Rourkela Faculty Recruitment 2026 – अप्लाई ऑनलाइन देखें योग्यता, तारीख, आयु, शुल्क आदि

NIT Rourkela Faculty Recruitment 2026 | राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान भर्ती 2026

NIT Rourkela Faculty Recruitment 2026

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, राउरकेला (NIT Rourkela) ने Faculty पदों के लिए अधिसूचना NITR/ES/02/2026 जारी किया है। जिसमे सभी इक्षुक और पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म को अंतिम तारीख से पहले तक भर सकते है। और इस भर्ती से जुड़ी सभी जानकारी जैसे तारीख, शुल्क, आयु, योग्यता एवं वेतनमान आदि जानकारी को Sarkari Result MP पर देख सकते है। आप आवेदन करने से पहले अधिसूचना मे दिये गए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ें जिससे की आपकी किसी भी परेशानी का सामना न करना पढ़ें।

NIT Rourkela Vacancy 2026 – का संक्षिप्त विवरण (Overview)

विवरण जानकारी
भर्ती बोर्ड राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, राउरकेला
पद का नाम संकाय पद
पदों की संख्या 86
आवेदन की अंतिम तिथि 22 अप्रैल 2026
आवेदन का माध्यम ऑनलाइन
आधिकारिक वैबसाइट https://www.nitrkl.ac.in/

आयु सीमा एवं छूट (Age Limit)

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की अधिकतम आयु 60 वर्ष रखी गयी है और आयु को दिनांक 22 अप्रैल 2026 के अनुसार माना जाएगा। साथ ही आवेदन करने वाले सभी पात्र वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा मे छूट दी जाएगी जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होगी।

ऑनलाइन आवेदन शुल्क और भुगतान का माध्यम (Application Fees)

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान भर्ती 2026 के लिए आवेदन वाले सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की श्रेणी के उम्मीदवारों को ₹1500/- रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं दिव्यांग श्रेणी के उम्मीदवारों को ₹750/- रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। इस शुल्क को उम्मीदवार ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते है। भुगतान हो जाने के बाद अपने आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें।

आवश्यक शैक्षणिक योग्यता (Eligibility)

  • इंजीनियरिंग विभाग (Engineering Departments) : B.Tech./B.E. में प्रथम श्रेणी और संबंधित शाखा/विषय में Ph.D.
  • औद्योगिक डिजाइन (Industrial Design) : B.Tech./B.E./B.Des. में प्रथम श्रेणी के साथ संबंधित शाखा/विषय में Ph.D.
  • योजना और वास्तुकला (Planning and Architecture) : असिस्टेंट प्रोफेसर ग्रेड II के लिए B.Arch. और M.Arch./ M.Plan. या समकक्ष में प्रथम श्रेणी।
  • विज्ञान विभाग (Science Departments) : संबंधित शाखा/विषय में Ph.D. के साथ मास्टर्स डिग्री में प्रथम श्रेणी।
  • मानविकी और समाज विज्ञान (Humanities and Social Sciences) : संबंधित शाखा/विषय में Ph.D. के साथ मास्टर्स डिग्री में प्रथम श्रेणी।
  • प्रबंधन स्कूल (School of Management) : MBA/M.Tech./M.Sc./LLM या समकक्ष में प्रथम श्रेणी, साथ ही संबंधित शाखा/विषय में Ph.D.

ऑनलाइन आवेदन करने की तारीख (Application Dates)

ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की प्रारम्भ तारीख 23 मार्च 2026 और आवेदन करने की अंतिम तारीख 22 अप्रैल 2026 से पहले तक आप इन पदों के लिए आवेदन कर सकते है। यदि आप अधिसूचना मे दिये गए सभी पात्रता मानदंड को पूरा करते है और आवेदन करने के लिए इक्षुक ही तो अंतिम तारीख से पहले ही आवेदन कर दें। और आवेदन केवल ऑनलाइन ही भरें जा सकते है यदि कोई उम्मीदवार किसी और माध्यम से आवेदन भेजता है तो उसका आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा।

महत्वपूर्ण तिथियाँ            
आवेदन की प्रारम्भ तारीख 23-03-2026
आवेदन की अंतिम तारीख 22-04-2026
शुल्क जमा की अंतिम तारीख 22-04-2026

यह भी पढ़ें : MPMRCL Madhya Pradesh Recruitment 2026 – मध्य प्रदेश मेट्रो रेल भर्ती जाने तारीख, योग्यता आदि

आवेदन करने की प्रक्रिया (Application Process)

  • उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म को NIT की वैबसाइट पर जाकर भर सकते है।
  • अपना पंजीकरण करें और लॉगिन कर लें।
  • ऑनलाइन फॉर्म मे दी गयी सभी जानकारी को ध्यान से दर्ज करें।
  • अपने आवेदन फॉर्म का शुल्क ऑनलाइन के माध्यम से जमा कर दें।
  • अपना फोटो, सिग्नेचर एवं योग्यता से जुड़े सभी दस्तावेजों को अपलोड कर दें।
  • आवेदन फॉर्म को सबमिट कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें।
महत्वपूर्ण लिंक
आवेदन करें लिंक
अधिसूचना पढ़ें लिंक
आधिकारिक वैबसाइट देखें लिंक

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top