EIL Management Trainees Recruitment 2026 | इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड प्रबंधन प्रशिक्षु भर्ती 2026

इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड (EIL) के अधिसूचना पत्र HRD/Rectt./Advt./2025-26/18 के अनुसार GATE-2026 के माध्यम से मैनेजमेंट ट्रेनीज़-2026 की भर्ती के लिए ऑनलाइन के माध्यम से आवेदनों को आमंत्रित किए है। जिसमे सभी इक्षुक और पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म को अंतिम तारीख से पहले तक भर सकते है। और आवेदन करने से जुड़ी सभी जानकारी को Sarkari Result MP की इस जॉब पोस्ट मे देख सकते है। आप आवेदन करने से पहले अधिसूचना मे दिये गए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ें जिससे की आपको आवेदन करने मे आसानी हो जाये।
EIL MT Vacancy 2026 – का संक्षिप्त विवरण (Overview)
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती बोर्ड | इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड |
| पद का नाम | मैनेजमेंट ट्रेनीज़ |
| पदों की संख्या | 59 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 13 अप्रैल 2026 |
| आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन |
| आधिकारिक वैबसाइट | https://engineersindia.com/ |
आयु सीमा एवं छूट (Age Limit)
EIL MT Recruitment 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की अधिकतम आयु 25-30 वर्ष रखी गयी है और आयु को दिनांक 01.07.2026 के अनुसार मानी जाएगी। साथ ही आवेदन करने वाले सभी पात्र वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा मे छूट दी जाएगी जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होगी जिसे आप अधिसूचना मे देख सकते है।
आवेदन शुल्क (Application Fees)
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सभी वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के लिए छूट दी गयी है। किसी भी वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करने की जरूरत नहीं है।
आवश्यक शैक्षणिक योग्यता (Eligibility)
- प्रबंधन प्रशिक्षार्थी (Management Trainee) : पूर्णकालिक इंजीनियरिंग डिग्री कोर्स B.E. / B.Tech. / B.Sc (Engg) न्यूनतम निर्धारित अवधि में न्यूनतम 65% अंकों के साथ।
वेतनमान एवं अन्य लाभ (Pay Scale)
EIL Management Trainees Recruitment 2026 के लिए सभी पात्रता मानदंड को पूरा कर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 60000 – 180000 रूपये प्रतिमाह का वेतन दिया जाएगा साथ ही चयनित होने वाले उम्मीदवारों को अन्य लाभ व भत्ते भी दिये जाएंगे जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होंगे जिसे आप अधिसूचना मे देख सकते है।
आवेदन करने की तारीख (Application Dates)
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की प्रारम्भ तारीख 20 मार्च 2026 और आवेदन करने की अंतिम तारीख 13 अप्रैल 2026 से पहले तक आप इन पदों के लिए आवेदन कर सकते है। यदि आप अधिसूचना मे दिये गए सभी पात्रता मानदंड को पूरा करते है। और आवेदन करने के लिए इक्षुक है तो इस भर्ती की अंतिम तारीख से पहले ही आवेदन कर दें और आवेदन केवल ऑनलाइन ही किया जा सकता है।
| महत्वपूर्ण तिथियाँ | |
| आवेदन की प्रारम्भ तारीख | 20-03-2026 |
| आवेदन की अंतिम तारीख | 13-04-2026 |
यह भी पढ़ें : Delhi CSU Non Teaching Recruitment 2026 – जाने योग्यता, तारीख, शुल्क आदि अप्लाई ऑनलाइन
आवेदन करने की प्रक्रिया (Application Process)
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले EIL की वैबसाइट पर जाये।
- पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा करें और लॉगिन कर लें।
- आवेदन फॉर्म मे दी गयी सभी जानकारी को दर्ज करें।
- अपना फोटो, सिग्नेचर एवं सभी जरूरी दस्तावेजों को अपलोड कर दें।
- अपने आवेदन फॉर्म का शुल्क ऑनलाइन के माध्यम से जमा कर दें।
- अपना आवेदन फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें।

