AP High Court Amaravati Recruitment 2026 | आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय अमरावती भर्ती 2026

आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय, अमरावती (APHC) की तरफ से जारी हुए अधिसूचना पत्र 01/2026 के माध्यम से कई रिक्त पदों की पूर्ति करने के लिए ऑनलाइन आवेदनों को आमंत्रित किए है। इस भर्ती के लिए सभी इक्षुक और पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म को अंतिम तारीख से पहले तक भर सकते है। और आवेदन फॉर्म भरने से जुड़ी सभी जानकारी जैसे तारीख, शुल्क, योग्यता, आयु आदि को Sarkari Result MP की इस जॉब पोस्ट मे देख सकते है। आप आवेदन करने से पहले नोटिफ़िकेशन के सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ें।
APHC Vacancy 2026 – का संक्षिप्त विवरण (Overview)
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती बोर्ड | आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय, अमरावती |
| पद का नाम | विभिन्न पद |
| पदों की संख्या | 300 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 19 अप्रैल 2026 |
| आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन |
| आधिकारिक वैबसाइट | https://aphc.gov.in/ |
ऑनलाइन आवेदन शुल्क एवं भुगतान के माध्यम (Application Fees)
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उम्मीदवारों को 800 रूपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों को 400 रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। जिसे उम्मीदवार ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते है। भुगतान हो जाने के बाद आप अपने आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा।
आयु सीमा एवं ऊपरी आयु सीमा मे छूट (Age Limit)
आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय अमरावती भर्ती 2026 के लिए आवेदन कर रहें उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष रखी गयी है और आयु को दिनांक 01.01.2026 के अनुसार माना जाएगा। साथ ही आवेदन कर रहें सभी पात्र उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा मे छूट दी जाएगी जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होगी।
आवश्यक शैक्षणिक योग्यता (Eligibility)
- अनुभाग अधिकारी (Section Officers) : भारत में किसी ऐसे विश्वविद्यालय से विधि (Law) में डिग्री (3 वर्ष या 5 वर्ष का कोर्स) होना अनिवार्य है।
- वरिष्ठ सिस्टम अधिकारी (Senior System Officer) : भारत में किसी ऐसे विश्वविद्यालय से B.Tech. (CSC/ECE/EEE/IT) / M.Sc. (Computer Science) की डिग्री होना अनिवार्य है।
- कंप्यूटर ऑपरेटर (Computer Operator) : भारत में किसी ऐसे विश्वविद्यालय से कंप्यूटर साइंस में डिग्री होना अनिवार्य है।
- सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष (Assistant Librarian) : भारत में किसी ऐसे विश्वविद्यालय से विधि में डिग्री (3 वर्ष या 5 वर्ष का पाठ्यक्रम) होना अनिवार्य है।
- पुस्तकालयाध्यक्ष ग्रेड-II (Librarian Grade -II) : भारत में किसी ऐसे विश्वविद्यालय से कला, विज्ञान, वाणिज्य या विधि (3 वर्ष या 5 वर्ष का पाठ्यक्रम) में डिग्री होना अनिवार्य है।
- यू. डी. आशुलिपिक (U.D. Stenographer) : भारत में किसी ऐसे विश्वविद्यालय से कला, विज्ञान, वाणिज्य या विधि (3 वर्ष या 5 वर्ष का पाठ्यक्रम) में डिग्री होना अनिवार्य है।
- सहायक, परीक्षक (Assistant, Examiner) : भारत में किसी ऐसे विश्वविद्यालय से कला, विज्ञान, वाणिज्य या विधि (3 वर्ष या 5 वर्ष का पाठ्यक्रम) में डिग्री होना अनिवार्य है।
- टाइपिस्ट, प्रतिलिपिकार (Typist, Copyist) : भारत में किसी ऐसे विश्वविद्यालय से कला, विज्ञान, वाणिज्य या विधि (3 वर्ष या 5 वर्ष का पाठ्यक्रम) में डिग्री होना अनिवार्य है।
- डेटा एंट्री ऑपरेटर (Data Entry Operator) : भारत में किसी ऐसे विश्वविद्यालय से डिग्री होना अनिवार्य है जिसमें कंप्यूटर साइंस एक मुख्य विषय के रूप में शामिल हो।
- आशुलिपिक (Stenographer) : भारत में किसी ऐसे विश्वविद्यालय से कला, विज्ञान, वाणिज्य या विधि (3 वर्ष या 5 वर्ष का पाठ्यक्रम) में डिग्री होना अनिवार्य है।
- कार्यालय अधीनस्थ (Office Subordinate) : न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता का होना अनिवार्य है यानी 7वीं कक्षा या उसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।
वेतनमान एवं अन्य लाभ (Pay Scale)
सभी पात्रता मानदंड को पूरा कर आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय अमरावती भर्ती 2026 के लिए चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 20000 – 147760 प्रतिमाह का वेतन दिया जाएगा साथ ही चयनित होने वाले उम्मीदवारों कों अन्य लाभ व भत्ते भी दिये जाएंगे जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होंगे जिसे आप अधिसूचना मे देख सकते है।
आवेदन करने की तारीख (Application Dates)
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की प्रारम्भ तारीख 30 मार्च 2026 और आवेदन करने की अंतिम तारीख 19 अप्रैल 2026 से पहले तक आप इन पदों के लिए आवेदन कर सकते है। यदि आप अधिसूचना मे दिये गए सभी पात्रता मानदंड को पूरा करते है और आवेदन करने के लिए इक्षुक है तो इस भर्ती की अंतिम तारीख से पहले ही आवेदन कर दें और आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे किसी और माध्यम से आवेदन करने पर आपका आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा।
| महत्वपूर्ण तिथियाँ | |
| आवेदन की प्रारम्भ तारीख | 30-03-2026 |
| आवेदन की अंतिम तारीख | 19-04-2026 |
| शुल्क जमा की अंतिम तारीख | 19-04-2026 |
यह भी पढ़ें : UP Cooperative Bank Special Recruitment 2026 – वेतन 34000 प्रतिमाह जाने योग्यता, आयु आदि
आवेदन करने की प्रक्रिया (Application Process)
- आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को AP High Court की वैबसाइट पर जाना होगा।
- वैबसाइट पर जाने के बाद अपना पंजीकरण कर लॉगिन कर लें।
- आवेदन फॉर्म मे दी गयी सभी जानकारी को ध्यान से दर्ज कर दें।
- अपना फोटो, सिग्नेचर एवं सभी जरूरी दस्तावेजों को अपलोड कर दें।
- अपने आवेदन फॉर्म का शुल्क ऑनलाइन के माध्यम से जमा कर दें।
- अपने आवेदन फॉर्म को सबमिट कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें।

